Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में प्रमोशन, ढोंडियाल बने देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी

देहरादून। शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा के अधीन उप शिक्षा निदेशक पद पर कार्यरत तीन अधिकारियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक, (वेतनमान 123100-215900, लेवल-13) पद पर पदोन्नत करते हुए नई तैनाती दी है।शासन ने तीनों अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन पद का कार्यभार ग्रहण के निर्देश दिए हैं।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ गौचर मेले का समापन

चमोली। 72वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला-2024 बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। मेले का समापन नेता प्रतिपक्ष के प्रतिनिधि और बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया। मेले में जहां मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर से लोकगीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियां दी गई। वहीं दूसरी ओर जिला खेल विभाग की ओर से फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राजपुर 11 देहरादून एवं खिर्सू एफसी के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों की ओर से 1-1 गोल किया गया। जिसके [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई में मिला तीसरा पुरस्कार

देहरादून। सार्वजनिक शौचालयों के रख -रखाव और स्वच्छता के लिए केंद्र सरकार की ओर से आयोजित ‘क्लीन टॉयलेट चैलेंज – 2023’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड को देश के सभी राज्यों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। केंद्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्रालय के अधीन संचालित स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की ओर से देशभर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक शौचालयों को चालू हालत में रखने, इन तक पहुंच को आसान बनाने के साथ ही साफ सफाई और सुरक्षा पर फोकस किया जा रहा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दो करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

हल्द्वानी। हल्द्वानी के यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पत्र भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कई चैंकाने वाले खुलासे किए हैं। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम को 2500 रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। कल 17 नवम्बर 2024 को यूट्यूबर सौरभ जोशी निवासी ओलिविया कालोनी रामपुर रोड हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने आप को लॉरेन्स विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर उन्हें [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिला डॉ. आरएस टोलिया स्मारक उत्कृष्ट पारदर्शी लोक प्राधिकारी सम्मान

देहरादून। आरटीआई क्लब देहरादून द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देहरादून के तस्मिया अकादमी, एक इंदर रोड में आयोजित इस समारोह में उल्लेखनीय कार्य के लिए छात्रों और आरटीआई कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पारदर्शिता सूचकांक के आधार पर वर्ष 2024 हेतु डॉ आर0 एस0 टोलिया स्मारक उत्कृष्ट पारदर्शी लोक प्राधिकारी सम्मान से चिकित्सा शिक्षा विभाग को सम्मानित किया गया। आज सचिवालय में आरटीआई क्लब देहरादून के पदाधिकारियों द्वारा यह सम्मान सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ आर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बैठकों में सचिवों की गैर मौजूदगी पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सख्त

सभी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में सचिव स्तर के अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति हेतु सख्त निर्देश जारी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड  @ 25 की बैठक देहरादून। सशक्त उत्तराखण्ड  @ 25 से सम्बन्धित बैठक सहित सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित सभी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में सचिव स्तर के अधिकारियों की गैर मौजूदगी तथा बैठकों को गम्भीरता से ना लेने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठकों में सचिवों की अनिवार्यतः उपस्थिति हेतु निर्देश जारी किए हैं। सीएस राधा रतूड़ी ने भविष्य में सभी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में अपेक्षित सचिवों के अनुपस्थिति पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

फिर दिखा मुख्यमंत्री धामी का गैरसैंण प्रेम

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंवाद के बाद बिना किसी प्रोटोकॉल व सुरक्षा के अचानक गैरसैंण पहुंच गए। मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित आगमन की खबर जैसे ही गैरसैंण के अधिकारियों को मिली, वे हैरान रह गए। यह इसलिए भी खास है क्योंकि राज्य गठन के बाद से अब तक किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम या सूचना के गैरसैंण का दौरा नहीं किया। लेकिन मुख्यमंत्री धामी का बार-बार गैरसैंण आना उनके इस क्षेत्र के प्रति विशेष संवेदनशीलता और लगाव को दर्शाता है। यह उनके नेतृत्व की समर्पित सोच [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ह्दय रोगियों का BMV तकनीक से सफल उपचार

देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने रुमेटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित 26 वर्षीय गर्भवती महिला और 16 वर्षीय युवती के सिकुड़े वाल्व का बैलून माइट्रल वाल्वो-टामी (बी.एम.वी) तकनीक से सफलतापूर्वक उपचार किया है। बैलून माइट्रल वाल्वो-टामी (बी.एम.वी) तकनीक हार्ट रोगियों के उपचार की एक एडवांस तकनीक है। रुमेटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित गर्भवती महिला प्रियंका (26 वर्ष) का 2017 में ओपन हार्ट के द्वारा वॉल्व रिपेयर किया गया था। कुछ सालों के बाद यह वाल्व दोबारा सिकुड़ गया। बहुत से अस्पतालों ने पीड़ित महिला को दोबारा इलाज के लिये बड़े शहरों के अस्पताल में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री बदरीनाथ धाम से उद्धव जी, कुबेर जी और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंची

• योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में 19 नवंबर से शीतकालीन पूजाएं शुरू होंगी पांडुकेश्वर/ जोशीमठ। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बीते कल रविवार 17 नवंबर रात्रि को शीतकाल हेतु बंद होने के बाद आज सोमवार प्रात: सेना के बैंड के भक्तिमय धुनों तथा बदरी विशाल के उदघोष के साथ श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी आज दोपहर बाद बदरीनाथ से योग बदरी पांडुकेश्वर मंदिर पहुंच गयी है देव डोलियों का स्थान -स्थान पर भब्य स्वागत हुआ। ज्ञातब्य उद्धव जी एवं कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग को विज्ञान वर्ग में मिले 157 अतिथि प्रवक्ता

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता संवर्ग में 157 और अतिथि शिक्षकों की शीघ्र तैनाती की जायेगी। इन शिक्षकों को प्रदेश के पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी विषय के रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्त किया जायेगा। इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को अतिथि शिक्षकों को जनपदवार शीघ्र नियुक्ति देने के निर्देश दे दिये हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में विज्ञान वर्ग के विभिन्न विषयों एवं अंग्रेजी विषय के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती करने का निर्णय [more…]