Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

संविदा श्रमिकों को ईएसआई कवरेज की धीमी प्रक्रिया से मुख्य सचिव खफा

देहरादून। राज्य में संविदा व अन्य सामान्य श्रमिकों को ईएसआई कवरेज दिए जाने की कार्यवाही की धीमी प्रक्रिया पर सख्ती करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सचिव शहरी विकास से नगर निगमों एव नगर निकायों में दैनिक/संविदा कर्मचारियों को ईएसआई कवरेज दिए जाने के सम्बन्ध में अब तक की गई कार्यवाही की रिपोर्ट तलब की। उन्होंने सम्बन्धित सचिव को कड़े निर्देश दिए हैं कि सभी नगर पालिकाओं एवं निकायों की तत्काल समीक्षा की जाए तथा उनमें कार्यरत दैनिक/सविंदा कर्मचारियों, श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा योजना से अनिवार्यतः आच्छादित करने के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही की जाए। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन के मकड़ जाल में फंसी शिक्षा व्यवस्था, मानसिक अवसाद से जूझ रहे शिक्षक

देहरादून। उत्तराखंड की संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था वर्तमान में विभागीय एवं समग्र शिक्षा परियोजना के विभिन्न कार्यों के नाम से मांगी जा रही ऑनलाइन सूचनाओं की फीडिंग में लगभग जकड़ सी चुकी है, जिससे बाहर आने का कोई रास्ता फिलहाल नजर नहीं आ रहा है जिसे लेकर शिक्षक भयंकर मानसिक अवसाद की स्थितियों से गुजर रहे हैं, इसके चलते जहां एक और प्रदेश की पठन-पाठन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है शिक्षक तनाव की स्थितियों से गुजर रहे हैं वहीं दूसरी ओर साइबर कैफे और कंप्यूटर संचालकों की बाछे खिली हुई है, क्योंकि जो शिक्षक कंप्यूटर की दक्षता पूरी तरह [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी, फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित मॉल में भारतीय हिन्दी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री किया जायेगा। इस अवसर पर फिल्म के अभिनेता विक्रान्त मैसी भी मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म के अभिनेता विक्रान्त मैसी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून साइबर पुलिस को बड़ी सफलता, 85 लाख रुपए ठगी करने वाला दबोचा

देहरादून। स्टॉक ट्रेडिंग और IPO में निवेश कर अधिक मुनाफे का लालच देकर देहरादून निवासी व्यक्ति से करीब 85 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले ठग को उत्तराखण्ड एसटीएफ के साइबर थाना देहरादून पुलिस ने कासगंज, उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि देहरादून निवासी पीड़ित ने अक्टूबर 2024 में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में केस दर्ज कराया, जिसमें पीडित द्वारा बताया गया कि इंटरनेट सर्फिंग के दौरान उन्हें स्टॉक विश्लेषण से संबंधित विज्ञापन दिखाई दिया, जिसके लिंक पर क्लिक करने पर उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां साइबर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

केदारनाथ उपचुनावः भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल 5622 मतों से विजयी

देहरादून। केदारनाथ विधान सभा उप चुनाव में भाजपा की आशा नौटियाल विजयी रहीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 5622 मतों के अंतर से पराजित किया। रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को विजय प्रमाण-पत्र प्रदान किया। केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन 2024 की मतगणना प्रक्रिया दोपहर करीब 1ः30 बजे समाप्त हो गई। 13 राउंड में चली मतगणना प्रक्रिया के बाद भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को कुल 23814 मत प्राप्त हुए, जिसमें ईवीएम के माध्यम से 23130 तथा 684 डाक मतपत्र प्राप्त हुए। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को कुल 18192 मत प्राप्त हुए, [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जनता के लिए खुलेगा देहरादून स्थित ‘राष्ट्रपति आशियाना’

देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित एतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आगामी अप्रैल माह से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने देहरादून पहुंच, राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक कर, आशियाना में जनता के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर अब देहरादून स्थित 186 साल पुराने, राष्ट्रपति आशियाना को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। 21 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस परिसर का इस्तेमाल अभी राष्ट्रपति बाडीगॉर्ड (पीबीजी) द्वारा किया जा रहा है। परिसर को आम जन [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

धामी सरकार ने दी दन्त चिकित्साधिकारियों को बड़ी सौगात, वर्षों पुरानी मांग पर लगाई मुहर

देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने दन्त चिकित्साधिकारियों को एस०डी०ए०सी०पी० की बड़ी सौगात दी है। इसका लाभ प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के उन चिकित्साधिकारियों को मिलेगा जिन्होंने पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कार्मिकों के हितों को लेकर लगातार गंभीर रहते हैं। जिसका परिणाम है कि चिकित्सकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। उन्होंने इस संबध में आदेश जारी करते हुए एस०डी०ए०सी०पी० से लाभांवित होने वाले दन्त चिकित्सकों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उत्तराखंड की नई फिल्म नीति 2024 की जमकर सराहना

गोवा। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 55वें संस्करण में उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद द्वारा गोवा स्थित फ़िल्म बाजार में प्रतिभाग किया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नॉलेज सीरीज में उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई फिल्म नीति 2024 पर चर्चा की गई। नॉलेज सीरीज का शीर्षक बिल्डिंग फ़िल्म फ्रेंडली उत्तराखण्ड – इनिशिएटिव्स – इनसेंटिव्स – एंड द रोल ऑफ़ स्टेकहोल्डर्स था। मंच पर उपस्थित फ़िल्म अभिनेता एवं निर्देशक अनंत महादेवन नारायण ने कहा कि उत्तराखण्ड में सरल शूटिंग प्रक्रिया है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए। अनंत महादेवन ने उत्तराखंड में अपनी फिल्म की शूटिंग अनुमति [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड राज्य वन सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों का तबादला

देहरादून। शासन ने उत्तराखण्ड राज्य वन सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों के तबादले किए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों को अविलम्ब अपने नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करते हुए आख्या प्रमुख वन संरक्षक हाॅफ/शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।  

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पेयजल योजना की खराब गुणवत्ता पर अधिशासी अभियंता निलंबित

पिथौरागढ़ की वासुकीनाग पंपिंग योजना की खराब गुणवत्ता पर योजना को श्रमदान घोषित कर पुनर्निर्माण के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश जल जीवन मिशन के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यों का विशेष रूप से होगा सत्यापनः मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को जल संरक्षण हेतु कराई गई ट्रेनिंग एवं जागरूकता के संबंध में मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए घरों में नलों के साथ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने [more…]