Archives
उत्तराखण्ड में अब बिजली के फाल्ट से मिलेगी निजात
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश की विषम भौगोलिक संरचना तथा मौसम की विपरीत परिस्थितियों में विद्युत वितरण तंत्र को मजबूती देने के लिए उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा समय-समय पर आधुनिक तकनीक पर आधारित उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु यूपीसीएल हर सम्भव प्रयास कर रहा है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर खराब पावर फैक्टर (P.F.) तथा मुख्यतः पहाड़ी क्षेत्रों में लम्बे स्पानों के चलते कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे विद्युत आपूर्ति की स्थिति खराब होने की आशंका रहती है। इस हेतु वर्तमान [more…]
चंद्रबनी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा
पैसों के लालच में अभियुक्त द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम देहरादून। कल शनिवार की सुबह थाना पटेल नगर को सूचना मिली कि फेस 2 यमुनोत्री विहार चंद्रबनी में एक किराए के मकान पर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकार सदर व प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मकान में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला, प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या करना प्रकाश मे आया। मृत [more…]
बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने के बाद मास्टर प्लान के कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
शीतकालीन प्रवास स्थलों पर यात्रा व्यवस्थाओं और आगामी बदरीनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा चमोली। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बदरीनाथ महायोजना का काम शीतकाल में भी लगातार जारी है। बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने के बाद मास्टर प्लान के कार्यो ने रफ्तार पकड ली है। इस सीजन में बर्फबारी से पहले अधिकांश कार्यो को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को बद्रीनाथ पहुंच कर मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यो और आगामी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को संचालित कार्यो को गुणवत्ता और [more…]
तेलंगाना के फॉयर ब्रांड नेता टी राजा ने ट्वीट कर की सीएम धामी की जमकर प्रशंसा
रिकॉर्ड समय में देवभूमि को 5000 एकड़ से भी ज्यादा अतिक्रमण मुक्त करने पर धाकड़ धामी बने पूरे देश के लिए मिसाल : टी राजा देहरादून। उत्तरकाशी में मस्जिद बनाए जाने का ताजा मामला भले ही अब सुर्खियों में आया हो लेकिन धामी सरकार पहले से ही लैंड जेहाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। पुष्कर सिंह धाम के कड़े निर्देश पर प्रदेशभर में धार्मिक स्थलों की आड़ में जमीनों पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर घ्वस्त किया गया। अब तक 5000 एकड़ से ज्यादा भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवाई जा चुकी है। इन जमीनों [more…]
समाज को नई दिशा प्रदान करेगी देवभूमि विकास संस्थान की पहल: धामी
दून विश्वविद्यालय के सहयोग से होगी 21 और 22 दिसंबर को “गंगधाराः विचारों का अविरल प्रवा” व्याख्यान माला देहरादून। देवभूमि विकास संस्थान द्वारा दून विश्वविद्यालय के सहयोग से आगामी 21 व 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली व्याख्यान माला ‘गंगधारा- विचारों का अविरल प्रवाह’ की तैयारियों को लेकर शनिवार को डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर पूर्व सीएम और सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में संस्थान से जुड़े कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सीएम और सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में पहली बार हो रहे [more…]
हल्द्वानी में सड़कों और अन्य कार्यों के लिए शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी: धामी
आम नागरिकों को न हो कोई असुविधा, अधिकारी विशेष ध्यान रखें विद्युत विभाग शिविर लगाकर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का करें समाधान हल्द्वानी नगर में किए जा रहे पेयजल, सीवरेज एवं गैस पाईप लाईन के गतिमान कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करें हल्द्वानी नगर में भारत मंडपम की तर्ज पर एक बहुउद्देशीय भवन का निर्माण हो हल्द्वानी। एक दिवसीय हल्द्वानी भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफटीआई सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर लोक निर्माण विभाग,ऊर्जा एवं पेयजल विभाग की समीक्षा की। उन्होंने हल्द्वानी शहर के सड़क मार्गों के चौड़ीकरण के उपरांत किए जाने वाले सड़क सुधारीकरण, पेयजल व्यवस्था [more…]
उत्तराखंड को मिले तीन नए IAS अधिकारी
देहरादून। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए चयनित 180 आईएएस अधिकारियों को कैडर आवंटित कर दिया है। यह सूची गुरुवार को जारी की गई और अब संबंधित राज्य सरकारें इन अधिकारियों की पोस्टिंग प्रक्रिया शुरू करेंगी। 3 अधिकारियों को उत्तराखंड कैडर आवंटित हुआ। इन अधिकारियों को मिला उत्तराखंड कैडर 1. अंशुल भट्ट22वीं रैंक के साथ उत्तराखंड कैडर प्राप्त करने वाले अंशुल भट्ट मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। उनकी सफलता राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। 2. हर्षिता सिंहदिल्ली निवासी हर्षिता सिंह ने 448वीं रैंक हासिल की और उन्हें भी उत्तराखंड कैडर [more…]
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ने साईं सृजन पटल न्यूज लैटर का किया विमोचन
देहरादून। सृजनशीलता और परंपरा का संगम जब एक उद्देश्य के साथ प्रस्तुत होता है, तो वह न केवल समाज को जागरूक करता है, बल्कि क्षेत्रीय गौरव को भी वैश्विक पहचान प्रदान करता है। ऐसा ही एक प्रयास है साई सृजन पटल न्यूज लैटर, जिसका चतुर्थ अंक श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. पी.पी. ध्यानी के कर-कमलों द्वारा विमोचित हुआ। अगस्त 2024 में इस न्यूज लैटर की यात्रा जिस उत्साह के साथ आरंभ हुई थी, आज उसकी निरंतरता और गुणवत्ता ने इसे एक प्रतिष्ठित मंच बना दिया है। नवीनतम अंक में उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, कला और परंपराओं को न [more…]
उत्तराखंड की जिला पंचायतें भी प्रशासक के हवाले
देहरादून। राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम, 2016 (यथा संशोधित उत्तराखण्ड पंचायतीराज (संशोधन) अधिनियम, 2020) की धारा 130 की उपधारा 6 के अधीन प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए उत्तराखण्ड की समस्त जिला पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में कार्यकाल समाप्ति (दिनांक 01.12.2024) के पश्चात, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छः मास से अनधिक अवधि के लिए अथवा नई जिला पंचायत के गठन होने तक अथवा अग्रिम आदेशों तक, जो भी पहले हो, प्रशासक के रूप में, सम्बन्धित जनपद के जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष को नियुक्त करने हेतु सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट को अधिकृत किया है। [more…]
केदारनाथ से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को स्पीकर ऋतु खंडूरी ने दिलाई शपथ
देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में केदारनाथ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
