Archives
रैन बसेरों और अलाव की समुचित व्यवस्था हो : स्वरूप
कहा-बेसहारा तथा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं मदद देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने शनिवार को राज्य के सभी तेरह जनपदों के साथ शीत लहर की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था करने तथा सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। शनिवार को यूएसडीएमए स्थित कंट्रोल रूम से एसीईओ प्रशासन आनंद स्वरूप ने सभी 13 जनपदों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ शीत लहर की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी जनपद यह सुनिश्चित कर लें [more…]
SGRRU के पूर्व छात्रों का ड्रग इंस्पेक्टर के लिए चयन
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के तीन पूर्व छात्र-छात्राओं और एक कार्यरत फैकल्टी का ड्रग इंस्पैक्टर के रूप में चयन हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में इन अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। स्कूल आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ की डीन डाॅ दिव्या जुयाल ने वर्तमान फैकल्टी सदस्य एवम् एल्युमूनाई छात्र-छात्राआंे को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल मागदर्शन में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। डाॅ दिव्या जुयाल ने जानकारी दी कि [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक दिन में दो टावर कर हासिल की विशेष उपलब्धि
टावर हार्ट पेशेंट के उपचार की विश्वविख्यात अत्याधुनिक हार्ट प्रोसीजर तकनीकों में से एक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 4 महीनें में 12 से अधिक टावर प्रोसीजर हुए देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलाॅजी विभाग के डाॅक्टरों ने एक दिन में दो अलग अलग मरीजों के दो टावर प्रोसीजर कर विशेष उपलब्धि हासिल की। विशेष उपलब्धि इसलिए क्योंकि टावर हार्ट पेशेंट के उपचार की विश्वविख्यात अत्याधुनिक हार्ट प्रोसीजर तकनीकों में से एक है। देश दुनिया के चुनिंदा नामचीन मैडिकल काॅलेजों में ही टावर तकनीक का इस्तेमाल कर उपचार किया जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उन चुनिंदा नामचीन [more…]
UKPSC से चयनित जूनियर इंजीनियरों को मिली तैनाती
देहरादून।उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत) की सीधी भर्ती हेतु आयोजित संयुक्त चयन परीक्षा-2023 में चयनित अभ्यर्थियों की उत्तराखण्ड शासन के पत्र सं० 552/XII-3/2024/(E 72586) दिनांक 18.09.2024 द्वारा ग्रामीण निर्माण विभाग में रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति हेतु प्राप्त संस्तुतियों के आधार पर इस कार्यालय के आदेश संख्या 1676/ ग्रा०नि०वि०/ नवनियुक्त कनि०अभि०/2024-25 दिनांक 19.09.2024 के द्वारा कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत) पद वेतनमान 44900-142400 (लेवल-7) में अस्थाई (औपबन्धिक) रूप से नियुक्ति प्रदान की गई थी। शासन के पत्र संख्या 625/XII-3/2024/71(05)/2021 (ई-33584) दिनांक 15.10.2024 एवं 722/XII-3/2024 (ई-33584) दिनांक 30.11.2024 के क्रम में कनिष्ठ अभियन्ताओं को स्थान पर तैनात किये जाने के [more…]
चोपड़ा-कसलाना मोटर मार्ग पर बुलेरो दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की मौत
बड़कोट। चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग पर आज प्रातः 06 बजे एक बुलेरो UK-0567 कसलाना के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रघुवीर सिंह 35 पुत्र ज्वार सिंह की मौत की सूचना है।राजस्व/पुलिस/एसडीआरएफ टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। विस्तृत समाचार थोड़ी देर में
प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण गढ़वाल विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति नियुक्त
सुशील रावत, देहरादून प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। प्रो. रौथाण संभवतः कल 5 दिसम्बर को कार्यभार ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर अन्नपूर्णा नौटियाल का कार्यकाल 31 अक्टूबर 2024 को पूरा हो गया था। प्रोफेसर नौटियाल 19 अक्टूबर 2018 से करीब डेढ़ साल बतौर कार्यवाहक और उसके बाद स्थायी कुलपति का कार्यकाल मिलाकर अभी तक करीब साढ़े छह साल कुलपति पद पर कार्य कर चुकी हैं। केंद्रीय विवि एक्ट के तहत कुलपति [more…]
स्कूलों में कल से भारतीय भाषा उत्सव, 11 दिसम्बर तक अलग-अलग थीम पर होंगे कार्यक्रम
देहरादून। 11 दिसंबर, 2024 को महाकवि सुब्रमण्य भारती की जयंती के उपलक्ष्य में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक सप्ताह तक “भारतीय भाषा उत्सव” मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष इस कार्यक्रम का विषय “भाषाओं के माध्यम से एकता” Unity through Languages” निर्धारित किया गया है। उत्तराखंड के सभी विद्यालों में 04 दिसम्बर से 11 दिसंबर 2024 तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और शैक्षिक गतिविधियों की श्रृंखला की योजना के अनुरूप इस उत्सव को मनाया जाना है। प्रथम दिवस 04 दिसंबर 2024, बुधवार ‘भाषा और प्रकृति में सामंजस्य’ (Harmony in Langauge & Nature) द्वितीय दिवस [more…]
देहरादून जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
देहरादून। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत करते हुई शिकायत की गई कि क्षेत्र में काम्पलेक्स मे संचालित रेस्टोरेंट एवं बार के किचन एवं सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर, संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण में पाया कि स्थानीय नागरिकों द्वारा की गई शिकायत सही है। राजपुर रोड में एक काम्लेक्स में संचालित अम्मा [more…]
मुख्यमंत्री ने 89 दक्ष दिव्यांगजनों के प्रदान किया राज्यस्तरीय दक्षता पुरस्कार
जिलों में स्पेशल कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराए जाएंगे निःशुल्क उपकरणः धामी दिव्यांग विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन आई.ए.एस कोचिंग देने की भी घोषणा की देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर सुभाष रोड स्थित वैडिंग प्वाइंट में आयोजित दिव्यांग राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में 89 दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं स्वतः रोजगार रत दिव्यांगजनों व उनके सेवायोजकों को राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया, जिसमें 25 दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, 32 दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी, 30 स्वतः रोजगार रत दिव्यांगजन एंव 2 दिव्यांगजनों के सेवायोजक सम्मिलित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने [more…]
छात्रों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, डीजी ने जारी की गाइड लाइन
देहरादून। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान ने विद्यालयों द्वारा पर्यटक स्थलों और पार्कों की यात्राओं के दौरान बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा विभाग की पहली प्राथमिकता है। 1. बच्चों की विस्तृत जानकारीः विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि यात्रा के दौरान प्रत्येक बच्चे की पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो, जिसमें उनकी मेडिकल हिस्ट्री (चिकित्सा जानकारी), एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित विवरण शामिल हों, यह जानकारी किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने में सहायक होगी। 2. प्रशिक्षित प्रतिनिधिः विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के साथ जाने वाला प्रतिनिधि/शिक्षक प्राथमिक [more…]
