Archives
जरूरतमंदों को समय पर एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो: धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जरूरतमंदों को समय पर एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करते हुए अविलम्ब इसकी एसओपी तैयार की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अस्वस्थता के कारण किसी मृतक व्यक्ति के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारजनों के द्वारा मृतक के दाह संस्कार में कठिनाई व्यक्त करने पर इसके लिए आर्थिक सहायता अथवा मृतक व्यक्ति के दाह संस्कार की व्यवस्था संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी अपने स्तर से सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ऐसे परिवारों जिन्हें [more…]
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में अमेरिकी नागरिक के पास मिला सैटेलाइट फ़ोन
डोईवाला। आज एक अमेरिकी नागरिक Joshua Ivan रिचर्डसन, जो ई टूरिस्ट वीजा पर भारत आया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उक्त विदेशी नागरिक के पास से इरीडियम सेटेलाइट फोन बरामद हुआ। सीआईएसफ द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के उपरान्त अमेरिकी नागरिक को पुलिस चौकी जौलीग्रांट सुपुर्द किया गया। SI मधु यादव, CISF जॉलीग्रांट द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अमेरिकी नागरिक के विरुद्ध भारतीय तार अधिनियम 1885 की धारा 4/20 तथा भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम 1933 की धारा 3/6 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अमेरिकी नागरिक से पुलिस तथा अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है।
ग्रीन गेम्स की थीम पर होंगे उत्तराखण्ड में नेशनल गेम्स
देहरादून। उत्तराखण्ड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सभी तैयारियां बेहतर व्यवस्थाओं के साथ पूर्ण की जाएं। राष्ट्रीय खेल का आयोजन प्रदेश के लिए न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह प्रदेश की खेल संस्कृति और विकास को प्रोत्साहन देने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। राष्ट्रीय खेल उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में भी स्थापित करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गांधी अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया [more…]
हाईस्कूल के 157 टॉपर छात्र–छात्राओं को मुख्यमंत्री ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर किया रवाना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय, नानूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र – छात्राओं के दल को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ब्लॉक स्तर पर मेधावी छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुरु कर दिया है। इसके तहत हाईस्कूल परीक्षा 2024 के कुल 157 विद्यार्थियों [more…]
हेरिटेज एविएशन ने शुरू की पिथौरागढ़-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा
पिथौरागढ़। हेलीकॉप्टर सेवाओं में अग्रणी हेरिटेज एविएशन ने पिथौरागढ़-अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मार्ग पर दैनिक हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत की है। यह पहल उत्तराखंड के दूरस्थ और सुंदर क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए क्षेत्रीय यात्रा का अनुभव बदलने के उद्देश्य से शुरू की गई है। नए सेवा मार्ग का उद्देश्य निवासियों और पर्यटकों के लिए तेज़, आरामदायक और कुशल यात्रा विकल्प प्रदान करना है, जो उत्तराखंड के सुरम्य दृश्यों का अनोखा हवाई अनुभव भी प्रदान करेगा। इस सेवा से यात्रा का समय काफी कम होगा, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन और स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पिथौरागढ़, मुनस्यारी, [more…]
मुख्यमंत्री ने ऊखीमठ में शीतकालीन यात्रा का किया शुभारंभ, यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
ऊखीमठ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने ऊखीमठ में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए, प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन व पर्यटन और भी [more…]
सविन बंसल ने CEO स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते ही अधिकारियों और इंजीनियरों के कसे पेंच
देहरादून। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 सविन बंसल ने सीईओ स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते ही विकासभवन सभागार में आयोजित प्रथम बैठक में स्मार्ट सिटी लि0 के कार्यों की समीक्षा की। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 अन्तर्गत अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, तथा वर्तमान में ग्रीन बिल्डिंग का कार्य संचालित है। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में एसीओ स्मार्ट सिटी को स्पष्ट किया स्मार्ट सिटी के प्रति जनमानस में बनी धारणा को सकारात्मकता में बदलना लक्ष्य है जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरे प्रोजेक्ट इसी दिशा में कार्य करें पूरी टीम। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी [more…]
डाॅक्टरों के मानदेय में दस हजार रुपए की बढ़ोतरी का जीओ निरस्त
देहरादून। शासन ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में संविदा में कार्यरत आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों के मानदेय में दस हजार रुपए की वृद्वि को वापस ले लिया है। एनआरएचएम योजना में 82 आयुर्वेदिक तथा 18 होम्योपैथिक चिकित्सक संविदा में कार्यरत है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एनआरएचएम योजनान्तर्गत कार्यरत आयुष संविदा चिकित्सकों का शासकीय/वित्तीय नियंत्रण मिशन के अधीन ले लिया गया है। ऐसे में आयुष एवं आयुष चिकित्सा विभाग के 28 जनवरी 2015 को जारी 10,000 रुपए के अतिरिक्त मानदेय का कोई औचित्य नहीं रह जाता। देखें आदेश:
मुुख्यमंत्री ने ऊखीमठ में ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
मदिर परिसर में आयोजित पाण्डव नृत्य में शामिल हुए मुख्यमंत्री रूद्रप्रयाग। मुुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद रूद्रप्रयाग के भ्रमण के दौरान ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मदिर परिसर में आयोजित पाण्डव नृत्य में हुए शामिल होकर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विकास के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सम्मेकित प्रयासों पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने आशा नौटियाल को उप चुनाव में विजय बनाने पर जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केदारनाथ क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि ऊखीमठ क्षेत्र के [more…]
मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस पर होमगार्ड्स के लिए की कई बड़ी घोषणाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य रैतिक परेड की सलामी ली। रैतिक परेड में 6 प्लाटूनें सम्मिलित हुईं, जिनमें 3 सशस्त्र पुरूष तथा 3 सस्शत्र महिला प्लाटून थी। परेड के परेड कमाण्डर निर्मल जोशी, जिला कमाण्डेन्ट, पौड़ी, सेकेन्ड इन कमाण्ड नितिन काकेरवाल, जिला कमाण्डेन्ट, अल्मोड़ा तथा परेड ऐडजूटेण्ट चेतन मैठाणी, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, जिला प्रशिक्षण केन्द्र, रूद्रपुर थे। कम्पनी कमाण्डर का कार्य मुकुल राठी, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, ऊधमसिंहनगर तथा प्रीतम सिंह, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, चम्पावत द्वारा किया गया। परेड मेजर का कार्य विनोद कुमार, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, बागेश्वर द्वारा [more…]
