Archives
नगर पालिका मसूरी में नियम विरुद्ध अटैच डाॅक्टर कार्यमुक्त
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर पालिका मसूरी में बिना पद सृजन के नियम िवरूद्ध कार्यरत नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मूल पद हेतु कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि सम्बन्धित चिकित्सक तीन दिन के भीतर अपने मूल पद योगदान देंगा।ऐसा न करने पर सेवा में व्यवधान मानते हुए सेवा पुस्तिका में अंकन किया जाए तथा अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरित न किया जाए।
प्रत्येक अस्पताल में लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी, लंबे समय से गायब डाॅक्टरों पर होगी कार्रवाई
देहरादून। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारीकरण के दृष्टिगत जनपदवार समीक्षा की जायेगी। जिसकी रिपोर्ट एक माह के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने तथा प्रत्येक चिकित्सा इकाईयों में चिकित्सकों समेत मेडिकल कार्मिकों व अन्य स्टॉफ की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की संयुक्त [more…]
38th National Games: 26 दिसंबर से शुरू होगी मशाल यात्रा
देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों से पूरे प्रदेश की जनता को जोड़ने के लिए आधिकारिक मशाल यात्रा 26 दिसंबर को हल्द्वानी से शुरू होगी । यह यात्रा सभी 13 जनपदों से होकर गुजरेगी और हर जनपद में इस दौरान 2 से 3 दिन विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी । खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मशाल यात्रा का आरंभ हल्द्वानी से किया जाएगा और 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मशाल यात्रा को [more…]
खेल नगरी के रूप में भी पहचानी जाएगी कुम्भ नगरी: धामी
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में नव निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 54 करोड़ 31 लाख रूपये की 239 योजनाओं को लोकार्पण एवं शिलांयास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास अनवरत रूप से चलते रहे, यह हमारा संकल्प है। जिन परियोजना का आज लोकार्पण हुआ है, उनसे आने वाले समय में धर्मनगरी हरिद्वार में विकास की गंगा भी बहेगी। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से नवनिर्मित सिटी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बनाए [more…]
गुलदार का आतंक: पौड़ी के 13 विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित
पौड़ी। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने विकास खंड रिखणीखाल के अंतर्गत आदमखोर बाघ/गुलदार के आतंक को देखते हुए 13 विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार से तीन दिवसीय अवकाश के आदेश जारी किए हैं। 19 दिसंबर को उप जिलाधिकारी रिखणीखाल द्वारा विकास खण्ड रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत गुलदार/बाघ प्रभावित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कण्डिया मल्ला, रा०प्रा०वि० कण्डिया तल्ला, रा०क० उ०मा०वि० कण्डिया, रा०प्रा०वि० पीपलसारी, रा०प्रा०वि०गुठरेता, रा०प्रा०वि०सेन्धी, रा०प्रा०वि०डाबरी, शि०ब०रा०इ०का० डाबरी, रा०प्रा०वि०डाबरी वल्ली, रा०प्रा०वि०मैन्दणी, रा०प्रा०वि०बड़कासैण ,रा०प्रा०वि० डोबरिया और रा०प्रा०वि०डोबरियासार में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 20 दिसंबर 2024 से 22 दिसंबर 2024 कुल तीन दिनों का अवकाश घोषित करने की संस्तुति सहित आख्या प्रस्तुत की [more…]
मुख्यमंत्री ने सतपुली झील का शिलान्यास और पौड़ी जिले की 172.65 करोड़ की 24 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
सतपुली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पौड़ी जिले के सतपुली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पूर्वी नयार नदी में बनने वाली बहुउद्देशीय सतपुली झील का शिलान्यास सहित लगभग 172 करोड़ 65 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें123 करोड़ 53 लाख की 04 योजनाओं का शिलान्यास व 49 करोड़ 12 लाख की 20 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकासखण्ड बीरोंखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज भरोली खाल व बीरोंखाल में नवीन भवन का निर्माण कराए जाने, विकासखण्ड एकेश्वर व कल्जीखाल के मध्य नयार पाटीसैण व असवालस्यूँ के मध्य [more…]
एसजीआरआरयू के योग छात्र ने राष्ट्रीय पटल पर बिखेरी स्वर्णिम चमक
देहरादून। स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के विद्यार्थी सुमीर ज्ञवाली ने योगासन भारत के द्वारा कर्नाटक में आयोजित पंचम राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता-2024 में सीनियर-ए (28 से 35 वर्ष) पुरूष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, कुलपति डाॅ यशबीर दिवान, कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, प्रो. डाॅ. कंचन जोशी डीन स्कूल आॅफ यौगिक साइंस ने विजेता छात्र सुमीर ज्ञवाली को बधाई एवम् शुभकामनाएं पे्रषित कीं। महात्मा गांधी स्टेडियम, तुमकुर, कर्नाटक में योगासन भारत राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देश भर से योग के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता [more…]
डीएम सविन बसंल की बड़ी कार्रवाई
देहरादून। रा.प्रा.वि. ईदगाह बस्ती, सहसपुर में 05 दिसम्बर 2024 को घटित घटना, जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत तीन छात्राएं घायल हुई। घटना की सूचना बीईओ द्वारा समयान्तर्गत उच्चाधिकारियों को नही देने, विद्यालय में घटना घटित होने के चार दिन बाद भी स्थलीय निरीक्षण नही करने, प्रधानाध्यापिका द्वारा कतिपय बार विद्यालय भवन के जीर्ण-शीर्ण होने की सूचना के उपरांत भी विद्यालय को अन्यत्र भवन में संचालित करने हेतु कोई कदम नही उठाने, घटना के चार दिन बाद विद्यालय को अन्यत्र भवन में संचालित करने हेतु विलंब से आदेश निर्गत करने पर हुई कार्यवाही । घटना के कारण जनसमुदाय में विभाग/प्रशासन की छवि [more…]
6559 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की भर्ती जल्द
देहरादून। प्रदेश की 6559 महिलाओं को जल्द ही रोजगार मिलने जा रहा है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को प्रदेश में 374 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 6185 सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए निर्देश जारी किए हैं । विभाग अगले दो दिन में इसकी विज्ञप्ति जारी कर सकता है। गुरुवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग सभी जनपदों में आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया [more…]
उत्तराखंड में ओला उबर की तर्ज पर “महिला सारथी”
देहरादून। उत्तराखंड की सड़कों पर आप जल्द ही एक नया नजारा कर पाएंगे जब आपको ओला उबर की तर्ज पर महिला सारथी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचती नजर आएंगी। महत्वाकांक्षी महिला सारथी परियोजना का पायलट प्रोजेक्ट जल्द ही देहरादून जिले में शुरू होने वाला है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इसमें ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा या परित्यक्ता हों। महिलाओं को परिवहन विभाग ड्राइविंग का प्रशिक्षण देगा और उनके ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। इन महिलाओं के लिए ही वाहनों की व्यवस्था एक संस्था के सीएसआर फंड [more…]
