Archives
लेखक गांव में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, 72 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्तम्भ स्थापित
देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दि के अवसर पर थानो स्थित लेखक गांव में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने लेखक गांव में नालंदा पुस्तकालय एवं अनुसंधान केन्द्र का उद्घाटन और 72 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज स्तम्भ स्थापित किया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर लेखक गांव में अटल जी की प्रतिमा के अनावरण और उनकी स्मृति [more…]
राष्ट्रीय खेलः 99 स्थानों में बिखरेगी मशाल की रोशनी
अल्मोड़ा व पौड़ी जिले में सबसे ज्यादा 14-14 मशाल केंद्र 26 दिसंबर कोे हल्द्वानी से शुरू होने जा रही है मशाल रैली देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए माहौल बनता जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों की मशाल (टार्च) अब उत्तराखंड के कोने-कोने में घूमकर रोशनी फैलाने के लिए तैयार है। हल्द्वानी से गुरूवार 26 दिसंबर को मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद, सभी 13 जिलों के 99 स्थानों पर यह मशाल घूमेगी और राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता फैलाएगी। मशाल रैली का जो 35 दिन का रूट प्लान तैयार किया गया है, उसमें [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ तनुज भाटिया इण्डियाज़ बैस्ट डाॅक्टर्स अवार्ड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इन 150 एक्यूट हार्ट मरीजों को मिला नया जीवन, देश भर में सर्वोच्च आंकडा देशभर से 7 डाॅक्टरों का इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चयन उत्तराखण्ड से डाॅ तनुज भाटिया इस अवार्ड के लिए चुने गए देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डायरेक्टर कैथ लैब रिसर्च एण्ड क्लीनिक ट्रायल्स एवम् वरिष्ठ काॅर्डियोलाॅजिस्ट डाॅ तनुज भाटिया को इण्डियाज़ बैस्ट डाॅक्टर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। डाॅ तनुज भाटिया ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अक्यूट हार्ट अटैक के गम्भीर हार्ट मरीजों पर एविस प्रोटोकाल के सिद्धांत का अनुपालन कर 150 मरीजों की जान बचाई। यह आंकड़ा [more…]
देहरादून की सुवर्णा सजवाण को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक
देहरादून। सुभाष नगर की निवासी सुवर्णा सजवाण को गृह मंत्री अमित शाह ने सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक समेत प्रशंसी पत्र से सम्मानित किया।यह पुलिस पदक इनको इनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा दिया गया था। सुवर्णा सजवाण को यह पुरस्कार मिलने से उनके घर सुभाष नगर ,देहरादून और ससुराल कांसखेत,पौड़ी गढ़वाल में हर्ष का माहौल व्याप्त है।उनको यह सम्मान मिलने पर उनके पिता हरीश चंद्र सिंह रावत तथा माता सुरेशी रावत सहित सभी परिवारजनों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। सशस्त्र सीमा बल के 61 वें स्थापना दिवस पर सिलीगुड़ी में आयोजित कार्यक्रम [more…]
सात मोड़ के पास देर रात बस दुर्घटनाग्रस्त, बस में सवार थी 45 छात्राएं
देहरादून। मंगलवार देर रात देहरादाून-ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास एक बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 45 छात्राओं का ग्रुप सवार था, जो स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से महाराणा प्रताप, स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून आ रहा था। हादसे में 10 से 12 छात्राओं को हल्की चोट आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया। अन्य छात्राओं को दूसरी बस में देहरादून भेजा गया। कल बागेश्वर से 45 छात्राओं का ग्रुप स्पोट्र्स इवेंट में शामिल होने देहरादून आ रहा था। देर रात देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त [more…]
वरिष्ठ पत्रकार मनीष ओली की पुस्तक “आपका ज्ञान आपकी ताकत” का दून लाइब्रेरी में विमोचन
देहरादून। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पर केंद्रित पुस्तक “आपका ज्ञान आपकी ताकत” से अब उपभोक्ता सशक्त हो सकेंगे। सूचना आयुक्त योगेश भट्ट और भारतीय मानक ब्यूरो की देहरादून शाखा के निदेशक सौरभ तिवारी ने आज मनीष ओली की इस पुस्तक का विमोचन किया। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में योगेश भट्ट ने कहा कि हमारा लोकतंत्र इतना खूबसूरत है कि यहां लोक ही लोक के अधिकारों के लिए अधिनियम व कानून बनाता है। उन्होंने आम लोगों को इन सभी अधिनियमों के प्रति सजग व जागरूक रहने की अपील की। इस अवसर पर सौरभ तिवारी ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम [more…]
UKSSSC: वन विकास निगम में स्केलर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा वन विकास निगम के अन्तर्गत स्केलर के रिक्त पदों की दिनांक 15-05-2024 से 20-06-2024 तक शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा तथा दिनांक 25-08-2024 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा तथा उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर आयोग की विज्ञप्ति संख्या-277 दिनांक 02-12-024 के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची जारी की गई। आयोग की विज्ञ/278/2024-25 दिनांक 05-12-2024 द्वारा अभिलेख सत्यापन हेतु निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 10-12-2024 से 13-12-2024 तक चयनित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन किया गया। लिखित परीक्षा व शारीरिक माप-जोख एवं [more…]
आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवा विभाग में निकली बम्पर भर्ती
देहरादून। आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवा विभाग उत्तराखण्ड़ के अधीन राज्य के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में आयुर्वेदिक पंचकर्म सहायक (पंचकर्म टैक्नीशियन के रिक्त 112 पुरुष के पदों पर नियुक्ति हेतु पात्र आग्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। पदों का विवरण एवं अन्य समस्त जानकारी विभाग की वेबसाईट www.uttarakhandayurved.co.in पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र दिनांक-28 फरवरी 2025 को अपराह्न 5:00 बजे तक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें उत्तराखण्ड, डाण्डा लखौण्ड़ निकट-आईटी पार्क सहत्रधारा रोड़, देहरादून के कार्यालय में पंजीकृत डाक के माध्यम से स्वीकार किये जायेगें।
जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
देहरादून। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र उत्तराखण्ड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये हैं।
उत्तराखंड में आदर्श आचार संहिता लागू
देहरादून। उत्तराखंड के समस्त नगर निगमों, पालिकाओं और नगर पंचायतों (नगर पंचायत बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, पाटी, गढ़ीनेगी तथा नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर एवं किच्छा को छोड़कर) में स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 की अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना समाप्ति तक आदर्श आचरण संहिता लागू कर दी गई है।
