Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्य विश्वविद्यालय तैयार करेंगे भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित करिकुलम

पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऑनलाइन होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन महाविद्यालयों को मिलेगी स्थाई सम्बद्धता, मानकों पर उतरना होगा खरा देहरादून। सूबे के राज्यकीय विश्वविद्यालयों एवं उनसे सम्बद्ध महाविद्यालयों में एनईपी-2020 के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित करिकुलम लागू करना होगा। इसके लिये विश्वविद्यालयों को समितियों का गठन कर पाठ्यक्रम तैयार करना होगा। राज्य विश्वविद्यालयों में समय पर परीक्षा परिणाम घोषित हो इसके लिये परीक्षा मूल्यांकन प्रकिया को डिजिटलाइज़ किया जायेगा। प्रथम चरण में प्रत्येक विश्वविद्यालय को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु पायलट प्रोजेक्ट के रूप में डिजिटल प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके साथ ही मानक पूर्ण करने वाले शासकीय [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

निकाय चुनावः भाजपा ने जारी की दूसरी सूची

देहरादून। भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार जिले की नगर पालिका मंगलौर एवं उधम सिंह नगर की महुवा खेड़ागंज व हरिद्वार जिले की नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर , लंडोरा, पीरान कलियर एवं उधम सिंह नगर की केला खेड़ा तथा महुवा डाबरा आदि सीटों पर सहयोगी दलों या ऐसे उम्मीदवार जो कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को मात दे सके, उनका समर्थन किया जायेगा। इसके अलावा नरेंद्र नगर मे परसीमन पूरा ना होने के कारण चुनाव नहीं हो रहे हैं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नए साल पर सैलानियों के स्वागत में जुटी उत्तराखंड सरकार

28दिसंबर से 1 जनवरी तक पर्यटकों को और भी रियायतें देने की तैयारी में सरकार 5 दिन पहले ही पैक होने लगे हैं उत्तराखंड के अधिकांश हिलस्टेशन उत्तराखंड में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा आदि को सप्ताह में सातों दिन और चौबीसों घंटे खुले रखने की अनुमति प्रदान देहरादून। उत्तराखंड में पखवाड़े भर से हो रही बारिश-बर्फबारी ने लोगों में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह को चौथे आसमान पर पहुँचा दिया है। उत्तराखंड में लगातार उमड़ रही सैलानियों की भीड़ के मद्देनजर अब उत्तराखंड सरकार भी सैलानियों के जश्न को लेकर पूरी तरह से तैयारियों के मूड में है। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए की पहली सूची जारी

देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। सूची जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निगम श्रीनगर से  मीना रावत, नगर निगम काशीपुर से संदीप सहगल एवं हल्द्वानी से ललित जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पालिका बागेश्वर में कवि जोशी, खटीमा  उमेश राठौर, बाजपुर गुरजीत सिंह गित्ते, सितारंगंज  राजेश कुमार,जसपुर आविद हुसैन नूरी, बागेश्वर कवित जोशी, दुगडडा पूजा देवी, टिहरी कुल्दीप पंवार, कीर्तिनगर रामलाल नौटियाल, ढालवाला उर्मिला राणा,जोशीमठ  देवेश्वरी शाह, गोपेश्वर प्रमोद बिश्ट, कर्णप्रयाग रामदयाल, गोचर संदीप नेगी, थराली  [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विभागों को परामर्श सेवाएं भी देगा यूएलएमएमसी

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा-केंद्र द्वारा किए जा रहे हैं उल्लेखनीय कार्य देहरादून। आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत संचालित उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार करते हुए विभिन्न विभागों को कंसलटेंसी सर्विसेज यानी परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा। यूएलएमएमसी द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की दरें बाजार की मौजूदा दरों से लगभग आधी होंगी। इसके लिए मानव संसाधन के साथ ही संस्थान तकनीकी विशेषज्ञता का दायरा भी बढ़ाने जा रहा है। शुक्रवार को संस्थान द्वारा इस संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेलः खिलाड़ियों के लिए खुले ओपन ट्रायल के द्वार

राज्य खेल से चूके खिलाड़ियों के लिए आई नए वर्ष पर अच्छी खबर उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने कहा कि पारदर्शिता का पूरा ख्याल रहेगा देहरादून। राष्ट्रीय खेलों की तेज होती तैयारियों के बीच ओपन ट्रायल के दरवाजे भी खुल गए हैं। हैंडबाॅल व वाॅलीबाॅल के उन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है, जो कि राज्य खेलों में किन्हीं कारणों से भाग नहीं ले पाए थे। अब एक जनवरी 2025 को ऐसे खिलाड़ी ओपन ट्रायल में भाग ले पाएंगे। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने कहा है कि ओपन ट्रायल के दौरान पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को “स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान”

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को उनकी साफ-सुथरी राजनीतिक छवि के लिये ‘‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’’ से नवाजा गया है। यह सम्मान श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने अपने संबोधन में समिति का आभार व्यक्त किया। राजनीतिक सक्रियता, निरंतर चिंतनशील, दूरदर्शिता, पारदर्शी कार्य और निश्छल जनसेवा भाव को देखते हुये समिति द्वारा इस सम्मान के लिये डॉ. रावत का चयन किया गया। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की 96वीं जयंती के अवसर आज राजभवन में श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन [more…]