Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गांवों को संवारने के लिए आगे आए प्रवासी उत्तराखंडी

गांव को गोद लें योजना के तहत विदेशों में रह रहे प्रवासियों ने चिन्हित किए गांव कई प्रवासी अपने गोद लिए गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में कर रहे हैं काम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर विदेशों में रहने वाले प्रवासियों के लिए चलाए जा रहे, गांव को गोद लें (एडोप्ट ए विलेज) कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए, कई प्रवासियों ने अपने लिए गांव चिन्हित कर लिए हैं। साथ ही राज्य सरकार के सामने चिन्हित गांवों के लिए विकास का रोडमैप भी प्रस्तुत किया है। गांव को गोद लें (एडोप्ट ए विलेज) कार्यक्रम का विचार, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई0आर0डी0टी0 सभागार में आयोजित उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि प्रेस प्रतिनिधियों को समाचार संकलन हेतु राज्य में यथा संभव सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने पत्रकारों के हित में पत्रकार कल्याण कोष के कॉरपस फंड की धनराशि को बढ़ाया गया है। उन्होंने पत्रकारों के लिए समूह बीमा योजना शुरू करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि दूर-दराज से आने वाले मीडिया कर्मियों को ठहरने में और कामकाज [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पूर्व डीजीपी पर एसजीआरआर इण्टर काॅलेज भोगपुर की जमीन कब्जाने का प्रयास का आरोप

कहा- जमीन स्कूल की, एक इंच पर भी नहीं होने देंगे कब्जा देहरादून। उत्तराखंड के एक पूर्व पुलिस महानिदेशक पर भूमाफिया के साथ मिलकर सन् 1950 में स्थापित श्री गुरु राम राय इण्टर कॉलेज भोगपूर, देहरादून के खेल मैदान को कब्जाने की कोशिश का आरोप है। एसजीआरआर स्कूल प्रबन्धन और श्री दरबार साहिब की संगतों ने इस पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं होने देंगे। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब द्वारा ग्रामीण और निर्धन छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के उद्देश्य से सन् 1950 में भोगपुर व रानीपोखरी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तक को मिली सरकार की मंजूरी

शैक्षिक सत्र 2025-26 से विद्यालय स्तर पर होगी लागू देहरादून। प्रदेश की भावी पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक लोक विरासत और महान विभूतियों की जीवनी से परिचित हो सके, इसके लिये राज्य सरकार ने प्राथमिक शिक्षा के तहत सामाजिक विज्ञान विषय की सहायक पुस्तिका के रूप में ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तकों को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। इस पुस्तिका को कक्षा 6 से 8 तक के पाठ्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2025-26 से पढ़ाया जायेगा। नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के स्कूलों में छात्र-छात्राएं अब अपनी समृद्ध सांस्कृतिक लोक विरासत, गौरवशाली इतिहास सहित प्रदेश की महान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों और स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व सहायक स्टाफ ने नया साल धूमधाम के साथ स्वागत किया। नए साल के पहले दिन केक काटकर एक दूसरे को नववर्ष-2025 की शुभकामनाएं दीं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अस्पताल के सभी डाॅक्टरों एवम् स्टाफ को नववर्ष की बधाई दी। बुधवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ’हीलिंग पार्क’ में ’फस्र्ट डे-2025’ कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ उत्कर्ष शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नए साल पर नृसिंह मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ज्योर्तिमठ। नए साल के पहले दिन, बुधवार को ज्योर्तिमठ (जोशीमठ) स्थित भगवान नृसिंह मंदिर और शंकाराचार्य गद्दी स्थल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस साल शीतकालीन यात्रा प्रारंभ होने के बाद से करीब छह हजार श्रद्धालुनृसिंह मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। ज्योर्तिमठ स्थित नृसिंह मंदिर, वासुदेव मंदिर, दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खास आस्था के केंद्र रहते हैं। साथ ही शंकराचार्य की शीतकालीन गद्दी भी यहीं पर स्थित है। इसलिए बुधवार को नए साल के पहले दिन साढ़े तीन सौ अधिक श्रद्धालुओं ने यहां पहुंच, नृसिंह भगवान मंदिर में दर्शन किए। बीकेटीसी के प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड

न सिर्फ राष्ट्रीय खेल, बल्कि अन्य बडे़ आयोजनों को सामने रखकर तैयारी वाॅलंटियर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी, दो से ढाई हजार की जरूरत देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के बहाने उत्तराखंड वाॅलंटियरों का डाटा बेस तैयार करने में जुट गया है। जिस तरह से उत्तराखंड में बडे़ आयोजनों का माहौल बनने लगा है, उसे देखते हुए डाटा बेस की जरूरत महसूस की जा रही है। खेल विभाग ने इसके लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इन दिनों राष्ट्रीय खेलों के संबंध में वाॅलंटियर के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी लोगों को प्रमाणपत्र दिया [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बड़ी कार्रवाईः दो आबकारी निरीक्षक संस्पेड, जिला आबकारी अधिकारी पर भी गिरी गाज

हरिद्वार के जिला आबकारी अधिकारी हरीश जोशी को किया कार्यालय संयुक्त आबकारी आयुक्त, कुमायूं मंडल में अटैचआबकारी निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह पंवार और संजय रावत निलंबितआबकारी आयुक्त देहरादून कार्यालय में संबद्ध कैलाश चन्द्र बिन्जोला सौंपा हरिद्वार जिले का अतिरिक्त कार्यभार