Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लम्बे समय से गैरहाज़िर शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय विद्यालयों से लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की अब खैर नहीं। ड्यूटी से नदारद इन शिक्षकों पर ठोस कार्रवाई के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। इसके अलावा अधिकारियों को प्रदेशभर में 10वीं व 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराने को कहा गया है। साथ ही सीआरपी-बीआरपी एवं चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू सहित एसजीआरआर के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस की धूम

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में गीतों के माध्यम से जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) सहित एसजीआरआर गुप के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री दरबार साहिब श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय सहित एसजीआरआर के विभिन्न संस्थानों में गणतन्त्र दिवस पर मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स,  एनसीसी छात्र.छात्राओं सहित विश्वविद्यालय के 11 संघटक स्कूलों के छात्र.छात्राओं ने अनुशासित परेड से सबका मन मोह लिया। श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 9ः00 बजे तिरंगा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और डीएवी पीजी कॉलेज के बीच एमओयू साइन

गढ़वाली भाषा के विस्तार एवं बढ़ावा देने को भी करेंगे साझा प्रयास देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं डीएवी(पीजी) कॉलेज देहरादून के बीच मंगलवार को शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में साझा प्रयास करने को लेकर एक मेमोरेंडम साइन हुआ। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के पथरीबाग कैंपस के सभागार में आयोजित एमओयू सेरेमनी में दोनों संस्थानों के अधिकारियों ने एक दूसरे का यहयोग करने और मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने पर सहमति जताई। दोनों संस्थानों के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि मानविकी सहित योग और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ानें में एक दूसरे का साथ देंगे। गढ़वाली [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के छात्र अनुराग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ योगिक साइंस एण्ड नेचुरोपैथी के छात्र अनुराग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों हेतु उत्तराखण्ड राज्य की योगासन टीम की चयन प्रक्रिया का आयोजन दिनाँक 12 व 13 जनवरी 2025 को हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें राज्य के लगभग सभी जिलों से आये हुये प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। अनुराग के चयन पर एसजीअरआरयू के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, प्रो वाइस चांसलर डाॅ कुमुद सकलानी ने उन्हें बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।चयन प्रक्रिया में दो इवेंट्स ट्रेडिशनल महिला वर्ग [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आठ दरोगा और दो सिपाही लाइन हाजिर

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने आज स्टेडियम के सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी में नशे की तस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने के लिए सभी थाना/चौकी व एसओजी प्रभारी को कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नशे के तस्करों की तस्करी चेन को तोड़ें और इसके नेटवर्क का पर्दाफाश करें। कार्यवाही केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। एनडीपीसी एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें और अपराधियों को सजा दिलवाने के लिए सख्त कदम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षाः GS VISION के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

देहरादून। G.S.VISION IAS संस्थान के छात्र-छात्राओं  ने सहायक अध्यापक (LT) परीक्षा में राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। संस्थान के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं का‌ विभिन्न विषयों में दिए गए पदों पर चयन हुआ है। GS VISION संस्थान के डायरेक्टर अरविंदर सिंह व उनकी टीम के कुशल मार्गदर्शन में सहायक अध्यापक (LT) परीक्षा के छात्र-छात्राओं का नाम आने से शुक्रवार शाम से ही बधाई का दौर शुरू हो गया था, जो अब तक चल रहा है। अरविंदर सिंह का कहना है कि सहायक अध्यापक में संस्थान के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन संस्था के लिए गर्व की बात है। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

GS VISION संस्थान के छात्र-छात्राओं का एलटी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

देहरादून। G.S.VISION IAS संस्थान के छात्र-छात्राओं  ने सहायक अध्यापक (LT) परीक्षा में राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। संस्थान के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं का‌ विभिन्न विषयों में दिए गए पदों पर चयन हुआ है। GS VISION संस्थान के डायरेक्टर अरविंदर सिंह व उनकी टीम के कुशल मार्गदर्शन में सहायक अध्यापक (LT) परीक्षा के छात्र-छात्राओं का नाम आने से शुक्रवार शाम से ही बधाई का दौर शुरू हो गया था, जो अब तक चल रहा है। अरविंदर सिंह का कहना है कि सहायक अध्यापक में संस्थान के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन संस्था के लिए गर्व की बात है। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में की गई प्रवर्तन कार्रवाई, विशेष अभियानों और लक्ष्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के अपने संकल्प पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा 2047 तक विकसित भारत और नशामुक्त भारत बनाने में सहयोग करने के लिए राज्य में अनेक स्तर पर विविध प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मादक तस्करी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा में 64 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

देहरादून। केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, देहरादून द्वारा आईएमए ब्लड बैंक के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन गया। शिविर में 64 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर अकादमी के प्रधानाचार्य आईएफएस इ. विक्रम ने रक्तदान के इस प्रयास की सराहना की और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान समाज में एकजुटता और मानता के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं। अकादमी द्वारा इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन से रक्तदान के प्रति जागरुकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के निर्माण कार्यों की रिपोर्ट तलब

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण  देहरादून पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में  हवाई अड्डे के प्रचालन क्षेत्र में बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों पर नियंत्रण के सम्बन्ध में 10 किमी परिधि के भीतर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के हो रहे अनाधिकृत निर्माण पर एसडीएम डोईवाला, एमडीडीए, एयरपोर्ट के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी/प्रशासक नगर पालिका परिषद डोईवाला को क्षेत्र गार्बेज प्वंाईट की नियमित सफाई [more…]