Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर पर चला जागरूकता अभियान

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर सर्वाइकल कैंसर जागरूकता पर अभियान चलाया गया। सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह (जनवरी) के अवसर पर पोस्टर एवम् स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कनिष्क प्रथम रहे, स्लोगन प्रतियोगिता में ऋतिका नेगी अव्वल रहीं। प्रतियोगिता में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज,़ डाॅ अजय पंडिता, चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ गौरव रतूड़ी, चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू एवम् लतिका राॅय फाउंडेशन के बीच एमओयू

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल आॅफ एजुकेशन एवम् लतिका राॅय फाउंडेशन के मध्य शुक्रवार को एमओयू साइन हुआ। समावेशी शिक्षा और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए दोनों संस्थान मिलकर कार्य करेंगे। एसजीआरआरयू की ओर से कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर एवम् लतिका रॉय फाउंडेशन की ओर से रूप विश्नोई ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। एमओयू के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्कूल आॅफ एजुकेशन की डीन प्रो. (डॉ) मालविका कांडपाल ने कहा कि एमओयू का उद्देश्य भावी शिक्षकों को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए वन विभाग के 10 सीनियर अफसर नोडल अधिकारी नामित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), उत्तराखण्ड द्वारा आगामी वनाग्नि सत्र-2025 में वनाग्नि के दृष्टिगत अति संवदेनशील जिलों में वनाग्नि घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण को लेकर आदेश दिए गए। इसके लिए जिला स्तर पर आवश्यकतानुसार उपलब्ध संसाधनों एवं अन्य रेखीय विभागों से समन्वय को सुदृढ़ करने हेतु वन विभाग के 10 वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों के नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। इस वर्ष वन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा वनाग्नि सत्र से पूर्व ही नोडल अधिकारी नामित कर कार्यालय आदेश जारी किया गया है। जिससे सम्बन्धित नोडल अधिकारी द्वारा वनाग्नि सत्र से पूर्व [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड की झांकी को मिला तीसरा स्थान

प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर किया था उत्तराखण्ड की झांकी का अभिवादन चम्पावत के कलाकारों द्वारा झांकी में तैयार की गई ऐपण कला को किया गया प्रदर्शित देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिये पुरस्कृत किया गया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में गुरुवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने यह पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार उत्तराखण्ड की ओर से सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी और झांकी के टीम लीडर/संयुक्त निदेशक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में धामी सरकार का बड़ा फैसला

देहरादून। धामी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम जनता को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों से अब एक समान यूजर चार्ज लिया जाएगा। ओपीडी, आईपीडी पर्ची बनाने से लेकर बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क किया जायेगा। प्रदेश में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हरिद्वार, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में संचालित हैं। इसके अलावा निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर व पिथौरागढ़ के संबद्ध चिकित्सालय भी संचालित हैं। इन मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में मरीजों का पंजीकरण शुल्क, बेड, एंबुलेंस व अन्य पैथोलॉजी जांच की दरें अलग-अलग हैं। धामी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कवि लीलाधर जगूड़ी ने ‘साईं सृजन पटल’ पत्रिका के छठे अंक का किया विमोचन

देहरादून। पद्मश्री कवि एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी ने बद्रीपुर जोगीवाला स्थित अपने आवास पर ‘साईं सृजन पटल’ मासिक पत्रिका का विमोचन किया। 84 वर्षीय जगूड़ी ने पत्रिका के छठे अंक के प्रकाशन के लिए संपादक मण्डल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पत्रिका नवोदित लेखकों के लिए अत्यंत उपयोगी मंच बन रहा है। इससे जहां एक ओर इन लेखकों को प्रोत्साहन मिल रहा है वहीं दूसरी ओर लेखों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध विरासत को भी पाठकों के सम्मुख लाया जा रहा है। पूर्ण रूप से गैर राजनैतिक और विज्ञापनों से मुक्त यह निशुल्क पत्रिका उत्तराखंड के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नौगांव सहकारी समिति में सेब घोटाले की एसआईटी जांच की अनुमति

विभागीय मंत्री ने कहा, बख्शे नहीं जायेंगे घोटाले के आरोपी देहरादून। नौगांव सेब सहकारी समिति में हुये सेब घोटाले पर राज्य सरकार ने अपनी भृकुटी तान दी है। विभागीय मंत्री ने इस प्रकारण की जांच एसआईटी को सौंपने की अनुमति दे दी है। कुछ समय पूर्व नौगांव सेब सहकारी समिति में सेब क्रय-विक्रय में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। जिस पर विभागीय जांच कराई गई थी। जिसमें प्रथमदृष्टा करोड़ों की हेराफेरी सामने आने पर एसआईटी जांच की सिफारिश की गई थी। इसी आधार पर विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एसआईटी जांच की अनुमति दे दी है ताकि दोषियों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मिट रही मुकाबले की थकान, मिल रहा आगे बढ़ने का ज्ञान

नेशनल स्पोर्ट्स विजन काॅन्क्लेव में होने हैं कुल 30 सेशन फैन पार्क में संस्कृति की झलक, तो हल्ला धूम-धड़क्का भी देहरादून। राष्ट्रीय खेलों के सबसे प्रमुख केंद्र महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में फैन पार्क और काॅन्क्लेव प्वाइंट आस-पास ही हैं। एक जगह खिलाड़ियों की थकान मिटाने के इंतजाम हैं, तो दूसरी जगह मोटिवेशन की वो धारा है, जो नए खिलाड़ियों को राह दिखाने वाली है। अपने मैच खत्म हो जाने या फिर खाली समय में खिलाड़ी दोनों ही जगह मौजूद दिख रहे हैं। चाहे वो फैन पार्क हो या फिर मौली संवाद कान्क्लेव खिलाड़ी दोनों ही पहल को पसंद भी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए आवेदन अब 8 फरवरी तक

गांवों की मूल या स्थाई निवासी महिलाएं कर सकेंगी ऑनलाइन आवेदन देहरादून। प्रदेश के वि​भिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाडी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 08 फरवरी तक किया जा सकता है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर आवेदन का समय बढ़ाया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसजीआरआरयू के फैकल्टी सदस्यों एवम् छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि एवम् शहीदी दिवस पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विश्वशांति एवम् अहिंसा के पुजारी बापू को याद किया गया। फैकल्टी सदस्यों एवम् छात्र-छात्राआंे ने नम आंखों से वैष्णव जन तो तेने कहिए पीड़ पराई जाने रे का जाप कर महात्मा गांधी के अनमोल विचारों को आत्मसात किया। एसजीआरआरयू की कुलपति प्रो. डाॅ कुमुद सकलानी ने [more…]