Archives
गंगोत्री में बर्फबारी, मैदानी जिलों में बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार देर रात से गंगोत्री धाम में बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ में भी बर्फ गिरने की संभावना बनी हुई है। मैदानी इलाकों में घने बादलों और हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। मसूरी में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। चमोली और कर्णप्रयाग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल [more…]
देहरादून में दो जोड़ों ने मांगी लिव-इन की कानूनी अनुमति, UCC लागू होने के बाद पहले आवेदन
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद देहरादून में दो जोड़ों ने लिव-इन रिलेशनशिप के लिए कानूनी अनुमति मांगी है। दोनों ने UCC पोर्टल के जरिए आवेदन किया है, जिनके दस्तावेजों का सत्यापन पुलिस द्वारा किया जा रहा है। जांच पूरी होने पर उन्हें साथ रहने की कानूनी अनुमति दी जाएगी। UCC लागू होने के बाद अब तक 193 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें विवाह पंजीकरण, तलाक, उत्तराधिकार और वसीयत शामिल हैं। लिव-इन पंजीकरण के ये पहले दो मामले हैं। नियमों के अनुसार, पहले से साथ रह रहे जोड़ों को एक माह के भीतर पंजीकरण कराना जरूरी [more…]
उत्तराखण्ड की बेटी ज्योति वर्मा ने राष्ट्रीय खेल में जीता पदक
देहरादून।उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेल में मार्शल आर्ट वूशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से राज्य का राष्ट्रीय खेल में पदक खाता खुला, जिससे पूरे उत्तराखंड में हर्ष और गर्व का माहौल है। माननीय खेल मंत्री रेखा आर्या ने ज्योति वर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सफलता उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मेरी बेटी, मेरा अभिमान” अभियान को साकार करते हुए, राज्य के सुरक्षा अधिकारियों ने भी ज्योति वर्मा के साथ फोटो [more…]
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 70 नवचयनित गन्ना पर्यवेक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र
देहरादून।आज विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा नव चयनित गन्ना पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण तथा राज्य में गन्ने की फसल को रेड रौट रोग से हुई हानि एवं विभाग द्वारा किये गये सुरक्षा उपायों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। गन्ना विकास मंत्री ने कहा कि बहुत समय से गन्ना बाहुल्य क्षेत्रों जैसे उद्यमसिंह नगर तथा हरिद्वार में गन्ना पर्यवेक्षकों की कमी देखी जा रही थी जिसको देखते हुए गन्ना विकास विभाग में आज 70 गन्ना पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष [more…]
हरित पहलः 2.77 हेक्टेयर जमीन पर खिलेगा खेल वन
पदक विजेताओं के नाम पर रूद्राक्ष के 1600 पेड़ लगेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे खेल वन का शुभारंभ देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के समीप स्थित वन विभाग की 2.77 हेक्टेयर जमीन को जल्द नई पहचान मिलने जा रही है। यह पहचान खेल वन के रूप में होगी। राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 1600 खिलाड़ियों के नाम से यहां पर रूद्राक्ष के पेड़ लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय खेल सचिवालय की दस फरवरी को यहां पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर ग्रीन गेम्स का प्रभावी संदेश देने की तैयारी है। 38वें राष्ट्रीय खेलों की थीम ग्रीन गेम्स की रखी गई है। [more…]
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में स्प्रिंगशेड प्रबंधन पर हिमालयी देश और राज्यों का अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन
जौलीग्रांट। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के परिसर में हिंदू कुश हिमालय में लैंगिक समानता एवं समाजिक समावेशन आधारित स्प्रिंगशेड प्रबंधन विषय पर 4 दिवसीय अन्तराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ विजय धस्माना सहित अन्य अतिथियों ने स्वामी राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नेपाल, भूटान सहित भारत के 11 राज्यों से आए प्रतिभागियों को स्मृतिचिह्न एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया और इस सफल आयोजन के लिए [more…]
स्वास्थ्य मंत्री ने किया “पल्स अनीमिया महा अभियान” का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं में अनीमिया की रोकथाम और उनके स्वास्थ्य में सुधार हेतु पल्स अनीमिया महा अभियान का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रायपुर, देहरादून में किया गया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किये गये जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार लिये जाने हेतु जागरुक करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि पल्स अनीमिया महा अभियान प्रदेश में मातृ मृत्यु दर को कम करने, मातृ स्वास्थ्य में सुधार लाने और गर्भवती [more…]
प्रयागराज में अमृत स्नान पर SDRF उत्तराखंड पुलिस की एक कंपनी रही तैनात
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ के अमृत स्नान पर्व बसंत पंचमी पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रयागराज के सबसे महत्वपूर्ण स्नान घाट, संगम नोज, पर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान वाटर रेस्क्यू उपकरणों के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। इस दौरान संगम नोज पर पहुंचे एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने जवानों को ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए जवानों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सेनानायक ने कहा कि संगम क्षेत्र में अखाड़ों के साथ-साथ आम श्रद्धालुओं के [more…]
एएनएम पूजा परमार राणा ने 31 गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की
नौगांव। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के तत्वाधान में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के उपकेंद्र नौगांव प्रथम में पल्स अनीमिया महाअभियान का आयोजन किया गया, जिसमें एएनएम पूजा परमार राणा ने 31 गर्भवतियों का हीमोग्लोबिन की जांच की गई तथा रक्ताल्पता वाली 2 गर्भवतियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के लिए रेफर किया। उन्होंने रक्ताल्पता वाली गर्भवतियों को आयरन युक्त भोजन यथा हरी सब्जियां, चुकंदर, खजूर, अनार, चना आदि खाने तथा आयरन की दो गोलियां दिन में दो बार लेने की सलाह दी गई। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भावस्था के दौरान एनीमिया की रोकथाम तथा मातृ एवं शिशु [more…]
उत्तराखंड के विवेक पांडे ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक
देहरादून। उत्तराखंड के विवेक पांडे ने पुरुषों की 109+ किलोग्राम भारवर्ग वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। विवेक की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने उन्हें बधाई दी है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले नेशनल गेम्स में उत्तराखंड ने इस श्रेणी में भाग नहीं लिया था। चंपावत जिले के टनकपुर निवासी विवेक ने महज दो साल पहले वेटलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। अपनी इस सफलता पर उन्होंने अपने माता-पिता और कोच को श्रेय दिया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विवेक पांडे को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि [more…]
