Archives
देव कुमार मीना ने 38वें राष्ट्रीय खेल में बनाया नया पोल वॉल्ट राष्ट्रीय रिकॉर्ड
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स स्पर्धा के तहत पोल वॉल्ट में मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 5.32 मीटर की ऊँचाई पार कर 2022 में गुजरात में बने एस. सिवा के 5.31 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।प्रतियोगिता के दौरान मीना ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय दिया। मैच के बाद अपनी इस उपलब्धि पर देव कुमार मीना ने कहा, “राष्ट्रीय रिकॉर्ड तक का सफर बहुत लंबा था सबसे ज्यादा समर्थन मेरे घर वालों और कोच का रहा है। मैं एक किसान परिवार से हूं और वहां से यहां तक आना बहुत संघर्ष भरा रहा। आज सोचा था कि [more…]
SGRRU में वियतनाम के छात्र-छात्राओं ने लिया योग प्रशिक्षण
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल आफ यौगिक साइंसेज एण्ड नैचरोपैथी में दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। एसजीआरआरयू में वियतनाम के 15 सदस्यीय दल ने योग प्रशिक्षण लिया। उन्होंने योग आसान प्राणायम के महत्व को आत्मसात किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति एवम् दर्शन का ममत्व को जाना। वह भारतीय परंपराओं एवम् योग साधनओं के गूढ़ रहस्यों को जानकर गदगद हो गए। सोमवार को योग प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन वियतनाम के छात्र-छात्राओं ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और अपने [more…]
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अधिवेशन के लिए दो दिन का अवकाश स्वीकृत
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन के लिए शासन के कार्मिक अनुभाग ने दो दिन, 21 और 22 फरवरी 2025 का विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया है। परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी ने बताया कि द्विवार्षिक अधिवेशन 22 फरवरी 2025 को नगर निगम देहरादून के सभागार में होना सुनिश्चित हुआ है, जिस हेतु परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे एवं प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट द्वारा अपर मुख्य सचिव कार्मिक विभाग आनंद वर्धन से अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले पदाधिकारियों/सदस्यों हेतु दो दिनों का विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने की मांग की गई थी, जिस पर आज [more…]
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया
संगतों ने श्री झण्डा साहिब पर टेका मत्था व श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून के सज्जादानशीन, गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 25वां प्रकटोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। देश विदेश सहित उत्तराखंड व पड़ोसी राज्यों से श्री दरबार साहिब पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया व उन्हें जन्मदिवस (प्रकटोत्सव) की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर श्री दरबार साहिब में विशेष पूजा अर्चना आयोजित की गई व प्रसाद वितरण किया गया। गौरतलब है कि आज ही के दिन 10 फरवरी 2000 को ब्रह्मलीन [more…]
सरकारी स्कूल में अब कोई बच्चा जमीन पर नहीं बैठेगा
250 स्कूलों को 25 फरवरी तक मिल जाएगा फर्नीचर, कार्य युद्धस्तर पर जारी जल्द ही स्कूलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से होगी ऑनलाइन पढ़ाई, हुडको पर 3.5 करोड़ का प्रोजेक्ट अंतिम चरण पर देहरादून। प्रोजेक्ट ‘‘उत्कर्ष’’ के तहत् सरकारी स्कूलों को पठन-पाठन आधुनिक तकनीक से को स्मार्ट बनाने के डीएम सविन बंसल के प्रयास धरातल पर उतरने लगे हैं। जिले के दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों को अब फरवरी माह तक फर्नीचर मिल जाएगा। इस कार्य में ओएनजीसी व हुडको द्वारा सहयोग किया जा रहा है। जिलाधिकारी के इस महत्वाकांक्षी प्राजेक्ट में हुडको द्वारा स्कूलों में पठनपाठन व्यवस्था हेतु आधुनिक [more…]
महाकुंभ 2025ः मुख्यमंत्री धामी ने परिवार संग संगम में लगाई डूबकी
प्रयागराज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा,यमुना और सरस्वती के पूजन के साथ सभी देवों का आह्वान कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ शताब्दियों से अपनी अक्षुणता बनाये रखते हुए सनातन धर्म की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के माध्यम से करोड़ों लोगों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ता रहा है। महाकुंभ का पर्व केवल आध्यात्मिक चेतना का ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और विश्व बंधुत्व का प्रतीक [more…]
संतों के समागम में मुख्यमंत्री धामी का सम्मान
प्रयागराज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आचार्य शिविर, सेक्टर-09, गंगेश्वर मार्ग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ‘समानता के साथ समरसता’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी संतो ने उत्तराखंड राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। संतो द्वारा पुष्पमाला के साथ मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी संतों को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि त्रिवेणी की पवित्र भूमि और महाकुंभ के शुभ अवसर पर पूज्य संतों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना में [more…]
नेटबॉल में उत्तराखंड को एक सिल्वर और एक ब्रांउज मिला
देहरादून। 38 वे राष्ट्रीय खेलों की नेटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को उत्तराखंड ने एक रजत और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इन दोनों स्पर्धा में गोल्ड मेडल हरियाणा के हिस्से आया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के कंचनजंगा हाल में नेटबॉल के विजेताओं को पदक पहनाए और सभी विजेताओं को बधाई दी। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नेटबॉल में हमारे उत्तराखंड की पुरुष टीम फाइनल मैच में बहुत मामूली अंतर से गोल्ड से चूक गई लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने फाइनल में जिस तरह से अंतिम क्षणों तक जोरदार संघर्ष किया [more…]
प्रधानमंत्री मोदी कल युवाओं को देंगे सफलता के गुरू मंत्र
देहरादून। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘परीक्षा पे चार्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा में तनाव से मुक्त रहने और सफलता के लिये गुरू मंत्र देंगे। इस विशेष कार्यक्रम का प्रदेशभर के विद्यालयों में डिजिटल माध्यम से सजीव प्रसारण किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस महत्वपूर्ण चर्चा का लाभ उठा सकें। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विद्यालय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरा करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गत दिवस अपने शासकीय आवास पर इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने [more…]
प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, महाकुंभ में बनाए गए उत्तराखण्ड मण्डपम का किया अवलोकन
प्रयागराज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ 2025 में स्थापित किए गए उत्तराखण्ड मंडपम का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में आए तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य सरकार द्वारा प्रयागराज महाकुंभ 2025 में उत्तराखण्ड मंडपम की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में राज्य के तीर्थ यात्रियों को प्रदान की जा रही आवासीय सुविधा एवं भोजन व्यवस्थाओ का भी जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड मंडपम से महाकुंभ में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु उत्तराखंड की संस्कृति से [more…]
