Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में उत्साह से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एस.जी.आर.आर.यू) में सामाजिक एंव मानविकी विज्ञान संकाय द्वारा 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। हिन्दी विभाग द्वारा अतंराष्ट्रीय मातृभाषा के उपलक्ष्य पर भाषाः विचारों का वाहक, भाषा और संस्कृति अटूट संबध, भाषा और बहुभाषावादःवैश्विक परिप्रेक्ष्य, भाषा और विविधताः एकता में अनेकता, विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक एवं मानविकी विज्ञान संकाय की डीन प्रो. प्रीती तिवारी ने की। उन्होंने मातृभाषा के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट मंच है [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भू-कानून विधानसभा के पटल पर पेश

देहरादून। धामी सरकार ने आज भू-कानून को विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते और भूमि संशाधन का बेहतर प्रयोग किए जाने हेतु आज विधानसभा के पटल पर सख्त भू-कानून प्रस्तुत कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक विरासत और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं देगी। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।..

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यूसीसी में लिव-इन-रिलेशन के प्रावधान के विरोध में कांग्रेस का दून में प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव किया

देहरादून। यू.सी.सी. में लिव-इन-रिलेशन का प्रावधान किये जाने तथा राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए विधानसभा का घेराव किया।  कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार रोड़ स्थित होटल हिम पैलेस के निकट बडी संख्या में एकत्र होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के संयुक्त के नेतृत्व में हाथों में तख्तियां लेकर राज्य सरकार द्वारा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने यूएसडीएमए के नव वर्ष के कैलेंडर का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को यूएसडीएमए के नव वर्ष 2025 के कैलेंडर (वॉल तथा टेबल टॉप) का विमोचन किया। उन्होंने चम्पावत, रुद्रप्रयाग, चमोली और ऊधमसिंह नगर जनपद के लिए सीएसआर मद में प्राप्त 04 पिकअप वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इन वाहनों में टेंट, स्लीपिंग बैग, लीफलेट तथा कैलेंडर रवाना किए गए। इन फॉर बाय फॉर पिक अप वाहनों में 01-01 मिनी जनरेटर, 15 स्लीपिंग बैग एवं 70 टेंट तथा आकाशीय बिजली से बचाव हेतु 9500 लीफलेट एवं 40-40 नव वर्ष कैलेंडर उपरोक्त प्रत्येक जनपद को भेजे गए। यह वाहन तथा अन्य उपकरण जनपदों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बजट में शिक्षा, ग्रामीण विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा, उद्योगों के विकास पर विशेष फोकस: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में बजट पेश होने के उपरान्त मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बजट राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और संकल्पों को प्रस्तुत करता है। जो सरकार की भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में बजट के आकार ने 01 लाख करोड़ को पार किया है। पिछले बजट की तुलना में इस वर्ष के बजट में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई है। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

25 मई को खुलेंगे हेमकुंट साहिब के कपाट

देहरादून। मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी से हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की और उन्हें इस वर्ष श्री हेमकुंट साहिब के कपाट खुलने की तिथि की जानकारी दी। एनएस बिंद्रा ने मुख्य सचिव को बताया कि ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष गुरुद्वारे के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी विधानसभा सत्र की कार्यवाही

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं बुधवार को अपने शिक्षकों के साथ उत्तराखण्ड विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने पहुंचे। यह छात्र-छात्राओं के लिए पहला मौका था जब उन्होंने सीधे विभानसभा की कर्यवाही को अपनी आंखों से देखा और समझा। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए। यह अनुभव छात्र-छात्राओं के लिए समाचार माध्यमों के जरिये विधानसभा की कार्यवाही को देखने और समझने से बिल्कुल अलग था। छात्र-छात्राओं के लिए यह गौरव का पल था जब विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दर्शक दीर्घा में बैठे श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय का नाम लेकर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सदन में 1,01,175.33 करोड़ का बजट पेश

देहरादून। विधानसभा सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1,01,175.33 करोड़ की राशि का बजट प्रस्तुत किया। पहली बार राज्य के बजट ने एक लाख करोड़ की राशि पार की है। बजट में गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 5077 करोड़ की राशि रखी गई है। यद्यपि, महिलाओं के लिए जेंडर बजट 16961.22 करोड़ की व्यवस्था की गई है। शहरों में ढांचागत सुविधाओं के विस्तार के लिए 855.95 करोड़ और ग्राम्य विकास के लिए 2856 करोड़ रुपये बजट में दिए गए हैं। अवस्थापना विकास [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र परिषद की बैज सेरेमनी

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों के लिए बैज सेरिमनी का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के पथरीबाग कैंपस में आयोजित  कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी, कुलसचिव डॉ लोकेश गंभीर और डीएसडब्ल्यू प्रो. डॉ मालविका कांडपाल ने छात्रों को बेज पहनाकर सेरेमनी का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए  कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी ने कहा कि यह छात्रों के सम्मान का दिवस है। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विशेष बच्चों का उत्साह बढ़ाने स्पेशल स्कूल स्पोर्ट्स मीट में ऋषिकेश पहुंचे DGP दीपम सेठ

ऋषिकेश। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ  ने आज स्पेशल बच्चों के प्रोत्साहन हेतु ज्योति स्पेशल स्कूल, ऋषिकेश द्वारा आयोजित “स्पेशल स्कूल्स स्पोर्ट्स मीट-2025” के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दो दिवसीय अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के 13 विशेष विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। पुलिस महानिदेशक ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पुलिस महानिदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि ये बच्चे वास्तव में हम सबके लिए प्रेरणाश्रोत है, इन विशेष बच्चों ने खेलों के माध्यम से अद्भुत प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया है। उन्होंने [more…]