Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 11 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

भीमताल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत नैनीताल जिले की प्रारूप निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी गई है। अब 14 जुलाई से 11 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर को होगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बुधवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें प्रारूप मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी ब्लॉक की बदहाल सड़कों पर मनेगा हरेला, सरकार को डाक से भेजेंगे शुभकामनाएं

भीमताल। धारी ब्लॉक की बाबियाड ग्रामसभा में पिछले एक दशक से जर्जर पड़े दो प्रमुख मोटर मार्गों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब हरेला पर्व पर भी दिखाई देगा। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण बदहाल सड़कों के बीच बैठकर हरेला पर्व मनाएंगे और सरकार व जनप्रतिनिधियों को डाक के माध्यम से हरेला भेजेंगे। उन्होंने बताया कि बाबियाड-टपूवा-दुदुली मोटर मार्ग तथा गैराखान से कैलाशद्वार तक सड़क के पुनर्निर्माण एवं इसे सिमलया-साननी मार्ग से जोड़ने की मांग वर्षों से लंबित है। इन मार्गों की जर्जर स्थिति [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पहाड़पानी-कल्याणपुर मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए 60 लाख मंजूर

भीमताल। धारी ब्लॉक के पहाड़पानी से कल्याणपुर मोटर मार्ग पर सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए 60.19 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। शासनादेश जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि जल्द ही रेलिंग निर्माण और अन्य सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि मोटर मार्ग संकरा और कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इससे ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना [more…]

उत्तराखण्ड

विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने 20-सूत्री एवं 25-सूत्री कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागों को आवंटित धनराशि का उपयोग उसी उद्देश्य के लिए किया जाए, जिसके लिए वह स्वीकृत हुई है। निर्माण कार्यों में खराब गुणवत्ता मिलने पर संबंधित एजेंसी से वसूली की जाएगी। उन्होंने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाएं समय पर पूरी हों, लापरवाही पर होगी जवाबदेही : आयुक्त

भीमताल। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी में यूयूएसडीए की लगभग 230 करोड़ रुपये की सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुक्त ने कैंप कार्यालय से मंगल पड़ाव तक पैदल निरीक्षण किया तथा शनि बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण [more…]

उत्तराखण्ड

जनहित से समझौता नहीं, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : सांसद अजय भट्ट

भीमताल । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में मंगलवार को सांसद अजय भट्ट ने विकास योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित सर्वोपरि है और विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। करीब छह घंटे चली बैठक में सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, पेयजल, कृषि, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने तीनपानी-गोरापड़ाव, बरेली रोड और लालकुआं मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए एनएचएआई, [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एडीएम को सौंपी जिम्मेदारी

भीमताल । गोलापार स्थित तीनपानी फ्लाईओवर पर 11 जुलाई को हुए भीषण सड़क हादसे, जिसमें चार युवकों की मौत हो गई थी, की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अपर जिलाधिकारी विवेक राय को जांच अधिकारी नामित करते हुए 21 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं विधिसम्मत जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान हादसे से जुड़े सभी पहलुओं का गहन परीक्षण किया जाएगा। रिपोर्ट में दुर्घटना के वास्तविक कारणों के साथ भविष्य में इस तरह [more…]

उत्तराखण्ड

रिवर साइड क्षेत्रों में फिर बढ़ा बाघ का मूवमेंट, ग्रामीणों में दहशत; सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग

भीमताल। विधानसभा भीमताल के नदी किनारे स्थित कई गांवों में बाघ की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है। मनोज शर्मा ने बताया कि धारी ब्लॉक की अम्दौ ग्राम सभा के नदी से सटे तोक बिरजाली और मूवागैर में पिछले कई दिनों से एक विशालकाय बाघ का लगातार मूवमेंट देखा जा रहा है। रात के समय बाघ के खेतों और घरों के आंगन तक पहुंचने की घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रामगढ़ जनसेवा शिविर में 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

भीमताल। सेवा, सुशासन एवं समर्पण-सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को विकासखंड रामगढ़ के गोमतीगैर (सूपी) स्थित रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से 358 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। वहीं, प्राप्त 27 शिकायतों में से 25 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि दो मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। शिविर की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने लगाई गुहार, आयुक्त ने दिए भुगतान के निर्देश

भीमताल । आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत वाइटल रेडियोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने का मामला कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत के संज्ञान में पहुंचा है। शिकायत मिलने के बाद आयुक्त ने नगर आयुक्त हल्द्वानी को कर्मचारियों का लंबित वेतन जल्द दिलाने और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों ने शिकायत पत्र में बताया कि कंपनी ने अप्रैल, मई और जून 2026 का वेतन अब तक जारी नहीं किया है। इसके चलते कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न [more…]