Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एआई के दौर में भी मानवता को बनाए रखना जरूरी: बंशीधर तिवारी

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन देहरादून। महानिदेशक सूचना/उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. बंशीधर तिवारी ने  कहा कि एआई के दौर में भी मानवता को बनाए रखना जरूरी है। आज के तकनीकी दौर में हम सभी अपनी जिम्मेदारी समझे। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर सोमवार को देहरादून में पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यकाशाला का विषय ‘‘रिसपॉन्सिबल यूज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस : रोल ऑफ पब्लिक रिलेशन’’ रखा गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि महानिदेशक सूचना एवं उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, बद्रीकेदार मंदिर समिति के सी.ई.ओ. विजय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन, वनाग्नि को रोकने और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: मुख्यमंत्री

आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली-पानी कनेक्शन जैसी सुविधाएं अनधिकृत रूप से प्रदान करने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का शीघ्रता से समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों तथा अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उत्तराखण्ड की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

होम स्टे बन रहे हैं लोगों की आजीविका के प्रमुख साधन: धामी

देहरादून ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘‘गाँव से ग्लोबल तक होम स्टे’’ संवाद कार्यक्रम में राज्यभर से आए होमस्टे संचालकों से बातचीत कर राज्य में होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए उनके महत्वपूर्ण सुझाव लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया गया है। होम स्टे संचालक प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को ठहरने अच्छी सुविधा के साथ राज्य की संस्कृति, परंपरा, खानपान, पहनावे से भी अवगत करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की असली आत्मा गाँवों में बसती है। जहाँ प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU के सुमिर का एशियन योगासन चैंपियनशिप के लिए चयन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एवं नेचुरोपैथी के बीएससी योगिक साइंस के छात्र सुमिर ज्ञवाली का आनेवाले द्वितीय एशियन योगासन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। योगासन भारत द्वारा स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय हरियाणा सोनीपत में योगासन एशियन ट्रायल का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रजीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस उपलब्धि के लिए छात्र सुमिर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि योग हर व्यक्ति की दिनचर्या में शामिल होना चाहिए। स्वस्थ देशवासी एवं स्वस्थ शिक्षक ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की  वीसी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वुशु स्टेट चैंपियनशिप में भीमताल के आरोह कुलेठा ने लहराया परचम, जीता ब्रॉन्ज मेडल

भीमताल : देहरादून में आयोजित 14वीं उत्तराखंड स्टेट वुशु चैंपियनशिप में भीमताल के होनहार खिलाड़ी आरोह कुलेठा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। यह प्रतियोगिता 18 से 19 अप्रैल तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की गई थी।-30 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग के सांडा इवेंट में हिस्सा लेते हुए आरोह ने अपने शानदार खेल से सभी का ध्यान खींचा। उनके प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार और कोच को गर्व महसूस कराया, बल्कि भीमताल क्षेत्र का नाम भी रोशन किया।आरोह ओरौ मार्शल आर्ट्स अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गेस्ट हाउस में शराब की खाली बोतलें देख भड़के सांसद अजय भट्ट, कमिश्नर को मौके से किया फोन

भीमताल : सरकारी परिसरों में अव्यवस्था और नशाखोरी पर सख्त रुख अपनाते हुए सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को ठंडी सड़क स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में गंदगी और आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके से ही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को फोन कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।अजय भट्ट हल्द्वानी में एम.बी. कॉलेज में भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पूर्व निर्धारित बैठक के लिए गेस्ट हाउस पहुंचे थे। जैसे ही गेस्ट हाउस के कमरे खोले गए, वहां का दृश्य देखकर सांसद [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सलड़ी से हरिनगर मार्ग का होगा कायाकल्प, विधायक कैड़ा ने किया डामरीकरण कार्य का शिलान्यास

भीमताल : लंबे समय से बदहाल पड़े सलड़ी से हरिनगर मोटर मार्ग पर अब जल्द ही आवागमन सुगम होगा। स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया।सड़क की खराब हालत के चलते ग्रामीणों को काफी समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जगह-जगह गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। वहीं, स्थानीय किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं।ग्रामीणों की मांग पर संज्ञान लेते हुए विधायक कैड़ा ने शासन से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआर यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

देहरादून। बालिका इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की टीम ने फाइनल में देवभूमि यूनिवर्सिटी को एकतरफा मुकाबले में 32-10 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया। चैंपियनशिप 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला 18 अप्रैल को एसजीआरआर यूनिवर्सिटी और देवभूमि यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया, जिसमें एसजीआरआर की टीम ने शुरू [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लेखक गांव और गुजरात साहित्य अकादमी मिलकर करेंगी भारतीय भाषाओं को समृद्ध

देहरादून। गुजरात साहित्यिक अकादमी के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. भाग्येश झा अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर “भारतीय भाषाओं की स्मृति और समृद्धि” विषयक संगोष्ठी में भाग लेने लेखक गांव (थानों – देहरादून) पहुंचे। इस अवसर पर उन्हें “लेखक गांव सृजन सम्मान” से सम्मानित किया गया। डॉ. भाग्येश झा ने अपने संबोधन में कहा कि लेखक गांव की स्थापना एक विलक्षण कल्पना है। निकट भविष्य में गुजरात साहित्य अकादमी और लेखक गांव मिलकर भारतीय भाषाओं के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हम इंटरनेट आधारित ज्ञान को ही अध्ययन का [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

दमुवाढूँगा वासियों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, सर्वे कार्य होगा तेज

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, विधायक बंशीधर भगत भी रहे मौजूद भीमताल : दमुवाढूँगा वासियों को जल्द ही जमीन का मालिकाना हक मिलने की राह साफ होती नजर आ रही है। शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत सहित दमुवाढूँगा क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।बैठक में आयुक्त दीपक रावत ने जानकारी दी कि वर्ष 2016 में दमुवाढूँगा को राजस्व ग्राम घोषित किया जा चुका है। इसके उपरांत सर्वे कार्य [more…]