Archives
विधायक कैड़ा ने किया पोखराड़ नदी पर काजवे निर्माण कार्य का शिलान्यास
ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बरसात में नहीं रुकेगा आवागमन भीमताल : विधानसभा भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को धारी से क़सियालेख मोटर मार्ग के किमी 7 पर पोखराड़ नदी में वेंन्टड काजवे निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि ग्राम सभा कौल के अंतर्गत भालूगाड़ अमृत सरोवर क्षेत्र में बरसात के समय पोखराड़ नदी उफान पर आ जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन कई दिनों तक बाधित रहता है। ग्रामीणों के वाहन बहने का भी खतरा बना [more…]
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से दवाई लेकर कोटाबाग पहुंचा ड्रोन
हल्द्वानी/देहरादून। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मेडिकल कॉलेज से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटाबाग के बीच ड्रोन सेवा का सफल डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। करीब 40 किलोमीटर की दूरी ड्रोन ने कुछ ही मिनटों में पूरी कर 5 किलोग्राम मेडिकल सामाग्री को अपने गंतव्य तक पहुंचाया। इस सफल उड़ान के साथ ही प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है। जिसके माध्यम से अब प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में मेडिकल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डा. [more…]
विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प
देहरादून। 22 अप्रैल 2025 को उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) द्वारा “माँ धरा नमन” अभियान के अंतर्गत विश्व पृथ्वी दिवस-2025 का आयोजन आंचलिक विज्ञान केंद्र देहरादून में उत्साह और प्रकृति संरक्षण संकल्प के साथ किया गया। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” रही। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. डी.पी. उनियाल, संयुक्त निदेशक, यूकॉस्ट द्वारा स्वागत भाषण एवं पृथ्वी दिवस के महत्व की संक्षिप्त जानकारी के साथ हुई। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी की सुरक्षा हेतु सामूहिक उत्तरदायित्व की आवश्यकता पर बल दिया। इसके पश्चात, प्रो. दुर्गेश पंत, महानिदेशक, यूकॉस्ट द्वारा उद्घाटन संबोधन प्रस्तुत [more…]
मंदाकिनी सदन की अवंतिका ने जीता सब जूनियर गर्ल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट
देहरादून। द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही अन्तर्सदनीय सब जूनियर गर्ल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मैच मंदाकिनी सदन की अवंतिका व शिवालिक सदन की संध्या के बीच खेला गया जिसमें मंदाकिनी सदन की अवंतिका ने शानदार खेल का परिचय देते हुए शिवालिक सदन की संध्या को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही इंटर हाउस सब जूनियर गर्ल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 के फाइनल मैच में मंदाकिनी सदन की अवंतिका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शिवालिक सदन की [more…]
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की पहल से डॉक्टरों की मांगों पर बनी सहमति
देहरादून। पी.एम.एच.एस. (PMHS) के सदस्यों ने आज स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के बुलावे पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। यह बैठक सचिवालय स्थित स्वास्थ्य अनुभाग में आयोजित की गई, जिसमें डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. रमेश कुँवर, डॉ. तुहिन कुमार, डॉ. अजीत मोहन जौहरी, डॉ. मनीष कुमार सहित सचिवालय के स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों की लंबे समय से लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा करना था। इसमें तीन प्रमुख मांगों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि इन [more…]
द हैरिटेज स्कूल ने सीनियर वर्ग में दर्ज की शानदार जीत
देहरादून। तृतीय द हैरिटेज स्कूल आमंत्रण अंतर विद्यालय जंटर एवं वरिष्ठ बालक टेबल टेनिस टूर्नामेंट-2025 का उद्घाटन मैच वरिष्ठ वर्ग में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल एवं कारमन स्कूल डालनवाला के बीच खेला गया और यह मैैच श्रीराम सेंटेनियल स्कूल ने 3-1 से सेट जीतकर मैच जीत लिया। वरिष्ठ बालक वर्ग का मैच हेरिटेज स्कूल एवं एशियन स्कूल के बीच खेला गया। इस अवसर पर स्कूल ने मैच को द हैरिटेज स्कूल के सेट स्कोर 3-0 से जीत लिया। यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के परिसर में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत पूल सी में वरिष्ठ बालकों की टीम [more…]
कांग्रेस 30 अप्रैल को देहरादून में करेगी विशाल संविधान बचाओ रैली
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 30 अप्रैल को कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल संविधान बचाओ रैली आयोजित कर केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों के के खिलाफ हुंकार भरेंगे। यह निर्णय आज प्रदेश कांग्रेस की उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की उपस्थिति में लिया गया। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि लगभग ढाई घंटे चली बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने पार्टी नेताओं को पिछले दिनों हुए ईडी कार्यालय के घेराव व प्रदेश व्यापी प्रदर्शनों की सफलता की बधाई देते हुए कहा [more…]
इंजीनियरिंग कॉलेज में मानकों के अनुसार फैकल्टी की तैनाती की जाए: धामी
देहरादून। राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किये जाने के लिए इन्फ्रास्टक्चर, योग्य फैकल्टी, आधुनिक लैब और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग जगत की मांग के अनुसार उन्हें विभिन्न ट्रेड में दक्ष बनाया जाए। राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किये जाने के सबंध में मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं, हॉस्टल और बाउंड्री वॉल की व्यवस्था के साथ ही बेहतर सड़क [more…]
आयुक्त गढ़वाल ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
आयुक्त गढ़वाल ने चारधाम यात्रा के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की सीमा 15 प्रतिशत बढाये जाने के दिये निर्देश यात्रा मार्गों पर पंजीकरण केन्द्रों की स्थापना पर जताई सहमति देहरादून। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता मे सोमवार को चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर जनपद उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं चमोली के होटल व्यवसायियों (Stakeholder) महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही यात्रा के सफल संचालन हेतु होटल व्यवसायियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। देहरादून स्थित आयुक्त कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में होटल व्यवसायियों ने चारधाम यात्रा [more…]
उत्तराखंड में नवचयनित औषधि निरीक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
स्वास्थ्य प्रणाली को आधुनिक बनाने के साथ राज्य को स्वस्थ और सुरक्षित समाज की दिशा में महत्वपूर्ण होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम : ताजबर जग्गी देहरादून। उत्तराखंड राज्य में नवचयनित औषधि निरीक्षकों के लिए FDA भवन, देहरादून में 21 अप्रैल 2025 से एक सुदृढ़ एवं व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त करने की एक अहम जिम्मेदारी है। डॉ. राजेश कुमार ने निर्देश दिए कि [more…]
