Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में 18 बीघा नजूल भूमि अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जर्जर भवन ढहाए गए, सार्वजनिक उपयोग के लिए होगी भूमि का इस्तेमाल भीमताल : शहर में लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में आई बरेली रोड स्थित कब्रिस्तान से सटी 18 बीघा नजूल भूमि को बुधवार को जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने मुक्त करा लिया। इस दौरान कई अवैध निर्माणों को हटाया गया और जर्जर इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया।एसडीएम के नेतृत्व में चला अभियानयह अभियान एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट एवं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट की टीम ने चलाया। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जंगल में लगी आग से वन संपदा को नुकसान

भीमताल के खैरोला के जंगल में लगी आग भीमताल । भीमताल की ग्राम सभा खैरोला के जंगल में गुरुवार की सुबह आग लगने से हरे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन दरोगा दुर्गादत्त मेलकानी ने वन कर्मियों के साथ और ग्रामीणों के सहयोग से दोपहर तीन बजे बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल कृष्ण भट्ट ने बताया कि आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान वन दरोगा दुर्गादत्त मेलकानी, नारायण दत्त पांडे, प्रवीन दुम्का, हिमानी पलड़िया, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल एसटीपी में लगेगा ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम, स्वच्छ गंगा मिशन के तहत हुआ निरीक्षण

भीमताल : नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के भीमताल स्थित 1.25 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। यह पहल राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से की जा रही है। गुरुवार को नमामि गंगे की संयुक्त टीम ने प्लांट का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 1 एमएलडी से अधिक क्षमता वाले सभी एसटीपी में रियल टाइम ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम अनिवार्य किया गया है। वर्तमान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गुलाब घाटी और रानीबाग में जाम से मिलेगी राहत, सड़कों का होगा चौड़ीकरण

भीमताल : पर्यटन सीजन में गुलाब घाटी और रानीबाग क्षेत्र में लगने वाले भीषण जाम से अब जल्द राहत मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा के निर्देश पर इन दोनों संवेदनशील स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण और सुधार कार्य किए जाएंगे। इसके लिए एनएच द्वारा डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है।सर्किट हाउस में हुई उच्च स्तरीय बैठकबुधवार को सर्किट हाउस में सड़क संबंधी समस्याओं और परियोजनाओं को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा वर्चुअल माध्यम से जुड़े, जिसमें [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अधिवक्ता हित में पास हुए कई प्रस्ताव, संघ की एकता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी : रूवाली

भीमताल : जिला बार एसोसिएशन की पहली आमसभा गुरुवार को प्रताप भैया सभागार में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। अधिवक्ताओं ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सभा में अधिवक्ता हितों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया गया। इनमें अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग, चैंबर निर्माण और वाहन पास की व्यवस्था से जुड़े प्रस्ताव शामिल रहे। सदस्यों ने इन मुद्दों पर एकजुटता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

UKSSSC ने जारी किया 13 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

Home/यूथ/UKSSSC ने जारी किया 13 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 13 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल की बेटी जापान में दिखाएगी अपनी प्रतिभा

निहारिका का अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन भीमताल । भीमताल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूर्यागांव की पूर्व छात्रा निहारिका का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जापान के लिए चयन हुआ है। निहारिका ने वर्ष 2023 में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूर्यागांव की छात्रा रहते हुए शिक्षिका लक्ष्मी काला के निर्देशन में ‘ इको फ्रेंडली लीच प्रिवेंटिव स्मार्ट शू ‘ का मॉडल तैयार किया था। निहारिका के मॉडल का चयन जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए चयन होने के बाद नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

डोब ल्वेशाल में प्राधिकरण का चला बुल्डोजर

अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त किया भीमताल । जिला विकास प्राधिकरण की ओर से भीमताल के डोब ल्वेशाल में बनाए गए अवैध निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त किया। जेई अंकित बोरा ने कहा कि सचिव के आदेश पर डोब ल्वेशाल में बुधवार को टीम ने नियमविरुद्ध बन रहे निर्माण कार्य को तोड़ दिया है। बोरा ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य नहीं कराने को कहा है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज में उत्तराखंड देशभर में दूसरे स्थान पर

स्वास्थ्य मंत्री बोले- 5 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की शत-प्रतिशत बनेगी आभा आईडी देहरादून । आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज में उत्तराखंड देशभर में दूसरे स्थान पर है जबकि पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश काबिज है। राज्य में 74 लाख से अधिक हेल्थ रिकॉर्ड आभा आईडी नेटवर्क से लिंक हो चुकी है। इसके अलावा आभा आईडी, अस्पतालों व चिकित्सकों का पंजीकरण, आभा आधारित ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण आदि विभिन्न श्रेणियों में उत्तराखंड ने पांच चरण सफलतापूर्वक पूरे कर लिये हैं। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नियमित विभागीय समीक्षा व मार्गदर्शन [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल ने विनहिल ग्लोबल स्कूल को हराया

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस सहस्त्रधारा रोड में इंटर स्कूल अंडर 16 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत उदघाटन मैच निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल एवं विनहिल ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया और जिसमें निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच को 45 रन से जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। यहां द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस सहस्त्रधारा रोड में आज से आरंभ हुई प्रतियोगिता के अंतर्गत उदघाटन मैच निर्मला आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल एवं विनहिल ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया। मैच में विनहिल ग्लोबल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने [more…]