Archives
दून अस्पताल में बनी अवैध मजार ध्वस्त
देहरादून। दून अस्पताल में बनी अवैध मजार को प्रशासन ने शुक्रवार देर रात को ध्वस्त कर दिया है। ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अवैध रुप से बनी इस मजार की शिकायत की थी। ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता ने दून अस्पताल में बनी मजार को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की थी। गुप्ता की ओर से कहा गया था कि यह मजार सरकारी जमीन पर अवैध रुप से बनाई गई। शिकायत की जांच डीएम देहरादून को सौंपी गई थी। प्रशासन ने शिकायत की जांच की तो वास्तव में यह मजार अवैध निकली। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा [more…]
पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रशासन मुस्तैद
नैनीताल में पार्किंग और शटल सेवा के लिए अधिकारियों की तैनाती भीमताल : गर्मियों में नैनीताल की ओर उमड़ने वाले पर्यटकों की भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने और पर्यटकों को सुविधाएं देने के लिए जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर प्रवेश और पार्किंग स्थलों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।नगर निगम सभागार में हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान ने जानकारी दी कि हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को [more…]
विधायक कैड़ा ने किया गौला-कालाआगरा पंपिंग योजना का निरीक्षण
अधिकारियों को दिए गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भीमताल : वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से गौला से कालाआगरा पंपिंग योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। गुरुवार को विधायक ने निर्माणाधीन पंपिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक कैड़ा ने जल जीवन मिशन के तहत इस योजना के लिए ₹23 करोड़ [more…]
हल्द्वानी एसटीपी में लगाया जा रहा ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम
गंगा संरक्षण को लेकर सख्त हुआ जलशक्ति मंत्रालय भीमताल : राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार अब उत्तराखण्ड राज्य के सभी 1 एमएलडी से अधिक क्षमता वाले एसटीपी (सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगा रहा है। इसी क्रम में हल्द्वानी स्थित 28 एमएलडी एसटीपी में शुक्रवार को संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में कुल 70 संचालित एसटीपी में से अभी तक केवल 22 में ही यह प्रणाली लगाई जा चुकी है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा उत्तराखण्ड के 18 एसटीपी चिन्हित किए [more…]
विवाह पंजीकरण में लाएं तेजी, गांव-गांव चलाएं जागरूकता अभियान : जिलाधिकारी
भीमताल : समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत विवाह पंजीकरण की रफ्तार धीमी होने पर जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अब तक जिले में मात्र 9077 विवाह पंजीकरण ही हुए हैं, जो कि संतोषजनक नहीं हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को पंजीकरण के प्रति जागरूक किया जाए।गांव स्तर तक लगेंगे पंजीकरण कैंपजिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांव स्तर तक पंजीकरण कैंप [more…]
SGRRU में ‘पूसा कृषि फ्लैगशिप ग्रांट-इन-एड इनक्यूबेशन स्टार्टअप बूट कैंप 2025’
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एवम विश्वविद्यालय के ईंक्यूबेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली के सहयोग से ‘पूसा कृषि फ्लैगशिप ग्रांट-इन-एड इनक्यूबेशन स्टार्टअप बूट कैंप 2025’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए कृषि उद्यमियों में नवाचार और कृषि-उद्यमिता को प्रोत्साहित करना था। स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर साइंसेज और इनक्यूबेशन सैंटर एस जी आर आर यू द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता के लिए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शुभकामनाएं प्रेषित की। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. कुमुद [more…]
भीमताल में सड़क दुघर्टना में युवक की मौत
भीमताल में बुधवार की देर रात हुई थी दुघर्टना भीमताल । भीमताल के तिकोनिया में बुधवार की देर रात एक बजे सड़क हादसे में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पैरापिट से जा टक्कराया। हादसे में बाइक सवार युवक मनीष आर्य (26) पुत्र राकेश आर्य निवासी रामनिवास की मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में भीमताल सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी से युवक को हल्द्वानी हायर सेंटर ले जाया गया। लेकिन युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। भीमताल थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने कहा कि मनीष आर्य की बाइक बुधवार की देर टक्करा [more…]
दिव्यांग बच्चों के लिए आशा की नई किरण बना “सेवालय”
भीमताल : हल्द्वानी के फतेहपुर में स्थित “सेवालय” केंद्र दिव्यांग बच्चों के लिए आशा और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरा है। “जय शारदा स्वयं सहायता समूह” के माध्यम से संचालित यह केंद्र दिव्यांग बच्चों के लिए एक ऐसी जगह बन गया है, जहां उन्हें केवल सहानुभूति ही नहीं, बल्कि अधिकार और सम्मान के साथ जीने की शिक्षा दी जा रही है।केंद्र के संचालक श्री रोहित जोशी ने बताया कि इस केंद्र में कुमाऊं के विभिन्न जिलों से दिव्यांग बच्चे आकर शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से विकास कर रहे हैं। यहां बच्चों को [more…]
नैनीताल में 10 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 473 मामलों का होगा निस्तारण
भीमताल : उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों पर 10 मई 2025 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत जिला मुख्यालय नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर सहित सभी तहसील न्यायालयों में होगी। इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दीवानी न्यायालय परिसर नैनीताल में एक बैठक आयोजित की, जिसमें विभिन्न मामलों के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई।बैठक में माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुबीर कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल मामले, बैंक लोन रिकवरी, बीमा संबंधित, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, चैक बाउन्स, श्रम विवाद, [more…]
मुर्गी पालन से आत्मनिर्भर बनी रीता देवी
ग्रामोत्थान परियोजना ने दी नई दिशा, अब रोजाना हो रही आमदनी भीमताल : जीवन में जब सब रास्ते बंद हो जाएं, तो एक छोटी सी उम्मीद भी बड़ा सहारा बन जाती है। कुछ ऐसी ही कहानी है भीमताल विकासखंड के भूमियाधार गांव की रीता देवी की, जिन्होंने ग्रामोत्थान परियोजना के सहारे मुर्गी पालन शुरू कर न सिर्फ अपने परिवार को संभाला, बल्कि आत्मनिर्भरता की मिसाल भी कायम की। वर्ष 2020 में पति के निधन के बाद रीता देवी पर परिवार की पूरी जिम्मेदारी आ गई थी। मजदूरी कर किसी तरह गुजारा कर रहीं रीता [more…]
