Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यात्रियों की छोटी से छोटी सुविधाओं का रखा जाए ख्याल: रुहेला

कहा- चारधाम के साथ मानसून के लिए भी रहें तैयार  देहरादून। राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रुहेला ने शनिवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सभी जनपदों के साथ ऑनलाइन बैठक कर आगामी चारधाम यात्रा तथा मानसून की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में चारधाम यात्रा प्रारंभ होने वाली है और दो महीने बाद मानसून सीजन प्रारंभ हो जाएगा। आने वाले पांच माह काफी चुनौतीपूर्ण रहेंगे, इसलिए यह आवश्यक है कि हर स्तर पर पुख्ता तैयारियां हों ताकि चारधाम [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के एनएसएस अधिकारियों ने किया राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग

देहरादून। उत्तराखंड के राष्ट्रीय सेवा योजना के चयनित अधिकारियों ने दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उत्तराखंड दल का नेतृत्व कर रही राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ सुनैना रावत ने बताया कि युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित एनएसएस के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी के साथ श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ गौरव वार्ष्णेय एवं दो कार्यक्रम अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। जिसमे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के कार्यक्रम अधिकारी डॉ दर्शन सिंह नेगी, राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़, टिहरी की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता कैंतुरा द्वारा इस सम्मेलन में [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला युवक गिरफ्तार

देहरादून। फेसबुक के माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणी कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले युवक को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दीपनगर, थाना नेहरू कालोनी निवासी करण पुत्र विजय कुमार ने आज थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर दी कि आचार्य राजेश बडोनी नाम की फेसबुक आईडी पर दून अस्पताल में अवैध मजार के धवस्तीकरण की वीडियो और फोटो डाली गई थी, जिसे सौरभ ठाकुर नाम के फेसबुक युजर द्वारा शेयर किया गया था। इस पोस्ट पर साहिल खान खान नाम की फेसबुक आईडी से धर्मपुर चौक स्थित मन्दिर तथा पहलगाम में हुई घटना के संबंध में आपत्तिजनक [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने दायित्वधारियों संग संवाद कर जनसेवा में उत्कृष्टता का किया आह्वान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के दायित्वधारियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को मिलकर राज्य के समग्र विकास के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक पहुंचाने के लिए अपने दायित्व से संबंधित योजनाओं का दायित्वधारी नियमित अनुश्रवण करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान योजनाओं का फीडबैक भी लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्व मिलने के साथ ही जन सेवा के लिए जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पाक नागरिकों की पहचान कर तत्काल वापस भेजें, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के साथ ही किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गलत अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के चिन्हीकरण में भी तेजी लाते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने हाल ही में पहलगाम में हुए [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण

बद्रीनाथ। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन शनिवार को बद्रीनाथ पहुंचे। मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ में चल रहे मास्टर प्लान कार्यों निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एराइवल प्लाजा, सिविक एनीमिटी सेंटर, बद्रीश व शेष नेत्र झील, रिवर फ्रंट और हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होने कार्यदायी संस्था को सिविक एमिनिटी सेंटर, एराइवल प्लाजा और टूरिज्म मैनेजमेंट सेंटर का मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होने कार्यदायी संस्था को हॉस्पिटल को अगस्त तक हैंडओवर करने और रिवर फ्रंट के एफ व जी फेस के कार्य को जल्द ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में युवक घायल

लालकुआं। लालकुआं क्षेत्र में कल शुक्रवार को एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। युवक को बृजलाल हॉस्पिटल हल्द्वानी में भर्ती किया गया है। प्रभारी निरीक्षक लालकुआं दिनेश सिंह फर्त्याल ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल में भर्ती दीपक सती से पूछताछ की। दीपक सती ने पूछताछ में बताया कि वह एक विवाह समारोह में डीजे पर डांस कर रहा था, जहां उसके परिचित मनोज पांडे के हाथ में रिवॉल्वर थी। दीपक द्वारा राउंड निकालने की सलाह देने पर, रिवॉल्वर से अचानक फायर हो गया, जिससे गोली मनोज पांडे की बाई हथेली को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

CSSR प्रतियोगिता में उत्तराखंड SDRF का शानदार प्रदर्शन

देहरादून। भूकम्प, भूस्खलन और अन्य आपदाओं से ध्वस्त संरचनाओं में खोज एवं बचाव कार्य में दक्षता बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की CSSR प्रतियोगिता में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड राज्य एवं पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता NDRF द्वारा 17-18 मार्च 2025 को देशभर की एसडीआरएफ इकाइयों के लिए चार जोनों में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों की कुल 30 एसडीआरएफ टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों का मूल्यांकन उनकी तकनीकों, फील्ड दक्षता, समयबद्ध रेस्क्यू, बाधाओं को पार करने की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विकासनगर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फ्री हैल्थ कैम्प में 1121 मरीजों का चेकअप

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, विकासनगर में शनिवार को कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 1121 मरीजों ने शिविर का उठाया। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिये। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। कैंसर विशेषज्ञ डाॅ तन्वी खन्ना ने शिशुओं के कैंसर से जुड़े [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्य सचिव, चारधाम यात्रा की तैयारियां और व्यवस्थाएं परखीं

रुद्रप्रयाग। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने मंदाकिनी और सरस्वती नदियों पर बनाए गए बेली ब्रिज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस पुल का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे यात्रियों को आने-जाने में और अधिक सुविधा और सुगमता प्राप्त होगी। उन्होंने आस्था पथ पर बने रेन शेल्टरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए इन [more…]