Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम के लिए रवाना

• आज पहले पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी रात्रि विश्राम उखीमठ/ रूद्रप्रयाग:। श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 2 मई को प्रात: 7 बजे खुल रहे है। इससे पूर्व श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) की ओर से कपाटोत्सव की तैयारियां चल रही है। कपाट खुलने के कार्यक्रम के अंतर्गत बीते कल रविवार 27 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री केदारपुरी के रक्षक श्री भैरवनाथ जी की पूजा-अर्चना हुई। आज सोमवार प्रात: साढे दस बजे भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सव‌ मूर्ति को रावल भीमाशंकर लिंग सहित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं इंडियन रेडियोलाॅजी एण्ड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) की ओर से एक दिवसीय निरन्तर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (कन्टीन्यूईग मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम) का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में अल्ट्रासांउड द्वारा जन्म से पूर्व गर्भवती माता के भ्रूण के स्वास्थ्य, बनावट एवं बीमारियों की जांच के विषय में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के रेडियो डाइग्नोसिस विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शाुभारंभ मुख्य अतिथि देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनोज शर्मा, श्री गुरु राम राय मेडिकल एण्ड हैल्थ साइसेज के प्राचार्य डाॅ. अशोक नायक एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अवैध खनन में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

देहरादून। विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत चैकी बाजार क्षेत्र में आज नदी में अवैध खनन की सूचना मिलने के बावजूद समय से मौके पर न पहुंचते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने उप निरीक्षक वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी बाजार, चीता में नियुक्त हेड कांस्टेबल मनोज तथा कांस्टेबल नवबहार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।    

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

चारधाम और हेमकुंड यात्रा के लिए पंजीकृत 77 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण रद

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने चारधाम और हेमकुंड यात्रा के लिए पंजीकृत 77  पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। ये जानकारी देते हुए पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। महाराज ने कहा कि सरकार ने चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। अब तक चारधाम यात्रा के लिए 22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जिसमें 185 देशों के 25 हजार से अधिक विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अस्थायी और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर: मुख्य सचिव

देहरादून। सरकारी विभागों में आउटसोर्स, संविदा, दैनिक वेतन,  वर्कचार्ज कार्यप्रभरित, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ कर्मचारियों की भर्ती पर रोक से, इस तरह की सेवा शर्तों के तहत पहले से कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्यसचिव आनंद वर्द्धन ने स्पष्ट किया है कि, इस रोक का आशय मात्र भविष्य में होने वाली भर्तियों से है। मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने कहा कि सरकारी विभागों में आउटसोर्स, संविदा, दैनिक वेतन, वर्कचार्ज कार्यप्रभरित, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ कर्मचारियों की भर्ती पर रोक संबंधित ताजा शासनादेश का, इस तरह की व्यवस्था के तहत पहले से कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में अध्ययनरत जम्मू-कश्मीर सभी छात्र पूरी तरह सुरक्षित, राज्य सरकार हर स्तर पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार शाम को मुख्यमंत्री आवास में जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में अध्ययनरत जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों की सुरक्षा के संबंध में चर्चा करते हुए जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा को आश्वस्त किया कि यहां पढ़ रहे सभी छात्र पूर्णतः सुरक्षित हैं और राज्य सरकार हर स्तर पर उनके सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री से उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बीच समन्वय को और सशक्त बनाने को लेकर भी चर्चा की।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

भीमताल : हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया। कुसुमखेड़ा, हनुमान मंदिर, कोल टैक्स चौराहा और काठगोदाम क्षेत्र में सड़क किनारे नापजोख कर अतिक्रमण चिन्हित किए गए। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों व भवन स्वामियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन जेसीबी मशीन लगाकर कार्रवाई करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी।निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर भवन स्वामियों द्वारा चिन्हित सीमा से आगे अवैध निर्माण [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जनसुनवाई में भूमि विवाद, अतिक्रमण और पारिवारिक समस्याओं का मौके पर निस्तारण

भीमताल : कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण और सड़क समस्याओं से संबंधित रहीं। समस्याओं के समाधान पर उपस्थित लोगों ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।विगत जनसुनवाई के एक प्रकरण में उमा देवी, निवासी तहसील रानीखेत, ने बताया कि उन्होंने हल्द्वानी स्थित महर्षि स्कूल के पास भवन क्रय करने हेतु 20 जनवरी 2024 को बिचौलिये संदीप को दो लाख रुपये बयाना के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धूमधाम से मनाया अलंकरण एवं स्कॉलर्स विद्यार्थी सम्मान दिवस

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस सहस्त्रधारा रोड का अलंकरण दिवस एवं स्कॉलर्स विद्यार्थी सम्मान दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच अत्यंत ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ’ मनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टर सिमिका वर्मा मुख्य अतिथि थी। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन के साथ बहुत ही उत्साह से अलंकरण दिवस का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कक्षा तीन से 11 तक के विद्यार्थियों ने इसके सफल आयोजन में अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा सत्र 2024 -25 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली मेधावी छात्रों को सम्मानित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वैबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बैकलॉग के इन पदों के लिये आगामी 01 मई को साक्षात्कार परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन हेतु प्रवेश पत्र जारी किये जायेंगे जबकि 07 मई से साक्षात्कार परीक्षा प्रारम्भ होगी। राज्य चिकित्सा सेव चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा भेजे गये चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों के अधियाचन पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयन बोर्ड ने [more…]