Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले सीएम धामी, चिन्यालीसौड़ और गौचर से हवाई सेवा शुरू करने का आग्रह

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट की। बैठक में राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई कनेक्टिविटी में सुधार और उत्तराखण्ड के पर्यटन को बढ़ावा देने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पन्तनगर एयरपोर्ट की रनवे लम्बाई को 1,372 मीटर से बढ़ाकर 3,000 मीटर किये जाने के लिये उत्तराखण्ड सरकार द्वारा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को कुल 524.78 एकड़ भूमि हस्तांतरित कर दी गयी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा पन्तनगर एयरपोर्ट का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। उन्होनें केन्द्रीय मंत्री से भारतीय विमानपत्तन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा से गंगोत्री रवाना, कल खुलेंगे धाम के कपाट

उत्तरकाशी। मां गंगा की उत्सव डोली आज आर्मी बैंड की धुनों एवं श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा गांव से श्री गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। कल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शुभ मूहर्त में श्री गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। आज शाम को गंगा जी की डोली भैरो घाटी में भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगी। कल सुबह गंगोत्री धाम के लिए श्रद्धालुओं के साथ रवाना होगी। उसके बाद कल शुभ मूहर्त में विधि-विधान से गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के खोल दिए जाएंगे। उधर, चारधाम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन का अनुरोध

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन परियोजना के अन्तर्गत भारत के सबसे लम्बे रेल टनल (देवप्रयाग-जनासू) के सफल ब्रैक थ्रू के लिए रेल मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि इससे भारत के प्रौद्योगिकी विकास को नई पहचान मिली है। उन्होंने रूडकी-देवबंद रेलवे लाईन के सी०आर०एस० जारी करने पर भी उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में अपनायी जा रही टनल प्रणाली के समान ही देहरादून से सहारनपुर को मोहण्ड होते हुए रेलवे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा से पहले धामी सरकार की बड़ी सौगात, प्रदेश के अस्पतालों को मिले 43 विशेषज्ञ डॉक्टर

देहरादून। चारधाम यात्रा के शुभारंभ से पहले धामी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 43 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश संख्या 293157/2025 के अनुसार, विशेषज्ञ चिकित्सकों को उनके संबंधित विशेषज्ञता के अनुसार ज़िला चिकित्सालयों, उप जिला चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया गया है। इनमें सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग (OBS & Gynae), एनेस्थीसिया, बाल रोग (Pediatrics), नेत्र रोग (Ophthalmology), [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

चारचारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन  शुरू, 48 घंटे पहले करना होगा पंजीकरण

ऋषिकेश। आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय एवं आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने ऋषिकेश में ट्रांजिस्ट कैम्प पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों के लिए सुगम सुविधा बनाने के निर्देश दिए। आयुक्त गढ़वाल मंडल ने ट्रांजिस्ट कैम्प आफलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुक्त गढवाल ने बताया कि चारधाम पर संख्या का कोई प्रतिबन्ध नही है, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में धाम से 48 घंटे पहले ही रजिस्टेªशन किया जाएगा। धर्मशालाओं में सूचना मिल रही है मोबाईल टीम रजिस्टेªशन कर रही हैं। यही प्रयास है तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होए इसका ध्यान रखा जा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मंगल दलों को मिलेगा स्वरोजगार का मौका 

देहरादून। प्रदेश के 7000 से ज्यादा युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों को जल्द ही स्वरोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय खेल सचिवालय में आयोजित बैठक के बाद युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि युवा और महिला मंगल दलों की भूमिका का विस्तार करने का फैसला किया गया है और प्रस्तावित योजना में उनसे रोजगार करने के लिए प्रस्ताव मांगे जाएंगे। स्क्रुटनी के बाद जिन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलेगी, उनके लिए विभाग आर्थिक सहायता जारी करेगा। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सैन्य धाम का निर्माण कार्य जून तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सचिवालय में निर्माणाधीन सैन्य धाम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों को पूरी गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जून माह में हर हाल में सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। मंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया और समयबद्धता के साथ कार्यों को संपन्न करने की हिदायत दी। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जूनियर और सीनियर टीम स्पर्धा में द ओएसिस स्कूल का ट्राफी पर कब्जा

देहरादून। तीसरा द हैरिटेज स्कूल आमंत्रण अंतर विद्यालय जूनियर एवं सीनियर बालक टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2025 के खेले गये मैचों में द ओएसिस स्कूल ने जूनियर एवं सीनियर टीम स्पर्धा में शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्राफी पर कब्जा किया। यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के परिसर में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गये। जूनियर टीम फाइनल स्पर्धा में द ओएसिस स्कूल और डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल, ऋषिकेश के बीच खेला गया। मैच को द ओएसिस स्कूल ने 3-0 के सेट स्कोर के साथ जीत लिया। सीनियर टीम फाइनल इवेंट द ओएसिस स्कूल और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अन्तर सदनीय कनिष्ठ ब्वॉयज फुटबॉल टूर्नामेंट पर सागवान सदन का कब्जा

देहरादून। अन्तर सदनीय कनिष्ठ ब्वॉयज फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली गई और इस दौरान फाइनल मैच सागवान सदन एवं मंदाकिनी सदन के बीच खेला गया और संघर्षपूर्ण मैच में सागवान सदन ने 1-0 गोल के अंतर से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत फाइनल मैच सागवान सदन एवं मंदाकिनी सदन के बीच खेला और मैच के शुरूआत से ही दोनों ओर के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर हावी होते हुए गोल करने के लिए अटैक किये और यह सिलसिला [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अपात्र लोगों के राशन, आधार, आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें : धामी

देहरादून। राज्य के धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत भी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय। जिलाधिकारियों द्वारा अपने जनपदों में इसकी नियमित निगरानी की जाए। चारधाम यात्रा के दौरान और अन्य महत्वपूर्ण मामलों में विभिन्न माध्यमों से फेक न्यूज चलाने वालों तत्काल कार्रवाई की जाय और जिलाधिकारियों द्वारा सही जानकारी नियमित रूप् से विभिन्न माध्यमों से साझा की जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल बैठक के दौरान जिलाधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की [more…]