Archives
जमरानी बांध की ब्लास्टिंग से खत्री खान में मकानों में आई दरारें, ग्रामीण दहशत में
प्रशासन से मुआवजा और सुरक्षा की मांग भीमताल : जमरानी बांध परियोजना में चल रही तीव्र ब्लास्टिंग गतिविधियों का असर अब आसपास के गांवों पर भी दिखाई देने लगा है। ग्राम सभा पनिया मेहता के तोक खत्री खान में कई घरों में दरारें आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।ग्रामीण तुलसी देवी ने बताया कि बांध निर्माण के चलते लगातार हो रही ब्लास्टिंग से उनके घर की दीवारों और फर्श में गहरी दरारें पड़ गई हैं। उनका कहना है कि घर कभी भी गिर सकता है और जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता [more…]
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेल नगर ने की क्षमता निर्माण कार्यक्रम की मेजबानी
देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर ने आज सीओई, सीबीएसई, देहरादून क्षेत्र द्वारा आयोजित एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम की मेजबानी की। कार्यशाला का विषय “कक्षाओं में एआई का उपयोग” था। मनीष त्यागी, उप सचिव और प्रमुख सीओई, सीबीएसई देहरादून कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर की प्रधानाचार्य डॉ. राजेश अरोड़ा ने मुख्य अतिथि का भावपूर्व स्वागत किया और स्वागत भाषण दिया। विनय भटनागर, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर विज्ञान, डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल, ऋषिकेश कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन थे। कार्यशाला का उद्घाटन सत्र मुख्य अतिथि, रिसोर्स पर्सन, प्रबंध समिति के सदस्य वी एम [more…]
डीजीपी ने ऋषिकेश, भद्रकाली और हरिद्वार में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
चारधाम यात्रा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को अनुशासित, संवेदनशील व समर्पित सेवा के निर्देश हरिद्वार में थाना सिडकुल के नए भवन का शिलान्यास कर गुणवत्तापरक निर्माण के दिए निर्देश सीसीआर हरिद्वार में आयोजित उच्चस्तरीय गोष्ठी में समीक्षा कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के भी दिए निर्देश हरिद्वार। चारधाम यात्रा-2025 के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने आज ऋषिकेश में पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ ही तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप (यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय) का औचक निरीक्षण कर पंजीकरण कक्ष, ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया, यात्रा पूछताछ एवं सहायता केंद्र, चिकित्सालय, पुलिस सहायता/खोया-पाया केन्द्र जैसी विभिन्न [more…]
चारधाम यात्रा से पहले नकली पनीर गिरोह पर FDA की बड़ी कार्रवाई
सहारनपुर से देहरादून तक फैले मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार पर संयुक्त टीम का शिकंजा देहरादून। चारधाम यात्रा के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आज देहरादून में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग औऱ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आज प्रातः 9:00 बजे जिला अधिकारी कार्यालय देहरादून को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रायपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्ध खाद्य पदार्थ पनीर को पकड़ा गया है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए जिला अभिहित अधिकारी देहरादून मनीष सयाना तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा [more…]
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
देहरादून । मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में जायजा लिया। उन्होंने सम्बन्धित जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता पर रखा जाए। मुख्य सचिव ने बुधवार से शुरू हो रही गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुखद यात्रा और सकुशल वापसी हमारी जिम्मेदारी है। मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों में आवश्यक [more…]
गंगोत्री में कल मंदिर के कपाटोद्घाटन में मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 30 अप्रैल को गंगोत्री में मंदिर के कपाट खुलने के समय मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 9 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे आर्मी हैलीपैड हर्षिल पहुंचेगे। उसके बाद कार से प्रातः 9.50 बजे हर्षिल से प्रस्थान कर प्रातः 10.20 बजे गंगोत्री धाम पहुंचकर कपाटोद्घाटन में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे गंगोत्री धाम से प्रस्थान कर हर्षिल हैलीपैड पहुंचेगे। उसके बाद देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही आयुष्मान योजना
देहरादून। आयुष्मान योजना गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके जरिए खर्चीला माने जाने वाला इलाज भी लोग निशुल्क करा रहे हैं। खासकर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आसानी से उपचार मिल रहा है। उत्तराखंड में अब तक 14 लाख से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। राज्य सरकार ने 25 दिसंबर 2018 को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तर्ज पर राज्य में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना लागू की थी। इसमें हर परिवार को प्रत्येक साल 5 लाख रुपये तक का निशुल्क हेल्थ कवर मिलता है। अटल आयुष्मान योजना [more…]
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड का कहना है कि गोल्डन कार्ड योजना में पंजीकृत चिकित्सालयों ने बकाया भुगतान न होने के कारण गोल्डन कार्ड धारकों की चिकित्सा पर रोक लगा दी है। मंगलवार को परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार पाण्डेय और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि यह योजना पूर्व में भी कुप्रबन्धन का शिकार रही, जिससे राज्य कार्मिकों को इसका उचित लाभ प्राप्त नहीं हो पाया और राज्य कार्मिकों एवं पेंशनरों कोय न्यायालय की शरण में [more…]
मुकुंद के शानदार खेल से ओएसिस स्कूल की 81 रन से जीत
देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस सहस्त्रधारा रोड में इंटर स्कूल अंडर 16 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेल गये मैचों में मुकुंद के शानदार 48 रनों की पारी से द ओएसिस स्कूल ने द हिमालयन पब्लिक स्कूल को 81 रनों से पराजित करते हुए जीत कर पूरे अंक हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। इस मैच में मुकुंद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। यहां द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस सहस्त्रधारा रोड में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत द ओएसिस स्कूल एवं द हिमालयन पब्लिक स्कूल के बीच खेले गये मैच में द ओएसिस [more…]
यात्रा मार्ग पर सेवा देंगे 43 सौ से अधिक घोड़ा- खच्चर संचालक
पैदल मार्ग पर खच्चरों के लिए गरम पानी और विश्राम की भी व्यवस्था देहरादून। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही बुधवार से पवित्र चारधाम यात्रा, शुरु होने जा रही है। चारधाम यात्रा, उत्तराखंड की आर्थिकी में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। यात्रा से होटल- लॉज संचालक, परिवहन कारोबारियों से लेकर घोड़े खच्चर संचालकों तक की आजीविका चलती है। इसी क्रम में केदारनाथ और यमुनोत्री पैदल मार्ग पर इस बार 4300 से अधिक घोड़े खच्चर संचालक अपनी सेवा देंगे। केदारनाथ – पांच हजार का पंजीकरणकेदारनाथ धाम जाने के लिए तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड से करीब 18 किमी लंबा पैदल [more…]
