Archives
खेतीखान तोक में मकानों में आई दरारें, डीएम ने दिए जांच के निर्देश
शुक्रवार तक लगाया जाएगा सिस्मोग्राफ, ब्लास्टिंग पर लगी रोक भीमताल: जमरानी बांध परियोजना क्षेत्र अंतर्गत राजस्व गांव पनिया मेहता के खतीखान तोक में मकानों में दरारें आने की सूचना पर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी वंदना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक की अगुवाई में एक टीम गठित कर बुधवार को मौके पर निरीक्षण के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान टीम को क्षेत्र के कुछ मकानों में दरारें स्पष्ट रूप से दिखाई दीं। भूवैज्ञानिक कामिनी बिष्ट ने प्रभावित मकानों की बारीकी से जांच कर सुझाव दिया कि दरारों के सटीक [more…]
प्राइवेट स्कूल की नौकरी छोड़ फूलों के व्यवसाय से खड़ा किया स्वरोजगार का मॉडल
उद्यान विभाग के सहयोग से भीमताल के राकेश बिष्ट बने प्रेरणा स्रोत, 20 युवाओं को दिया रोजगार भीमताल : सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब धरातल पर रंग दिखाने लगी हैं। भीमताल निवासी राकेश बिष्ट ने उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर फूलों की खेती में ऐसा मुकाम बनाया कि न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर बने बल्कि 20 से अधिक युवाओं को भी रोजगार दे रहे हैं। निजी स्कूल में शिक्षक रहे राकेश आज सफल उद्यमी के रूप में क्षेत्र में मिसाल बन चुके हैं।आईटी में एमएससी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर [more…]
डॉ. कमल किशोर पाण्डे बने उच्च शिक्षा के निदेशक
देहरादून। शासन में हुई विभागीय चयन समिति की बैठक के बाद प्राचार्य डॉ. कमल किशोर पाण्डे को निदेशक, उच्च शिक्षा के पद (वेतनमान रू० 144200-218200, एकेडमिक लेवल-14) पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रोन्नत करते हुए इस पद पर तैनात किया गया है। प्रोफेसर कमल के. पांडे वर्तमान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर) में प्राचार्य हैं। इन्होंने रसायन विज्ञान में एम.एससी. तथा पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। प्रो. पांडे शिक्षण क्षेत्र में पिछले 43 वर्षों से सक्रिय हैं, जिनमें से 15 वर्षों से अधिक समय से वे प्रोफेसर के रूप में कार्य कर रहे हैं। [more…]
पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिले अधिकार : डॉ. हरीश सिंह बिष्ट
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाई पेयजल, सड़क और रोजगार की मांग भीमताल : ब्लॉक भीमताल के गेठिया स्थित महिला चेतना उपवन में मंगलवार देर शाम आयोजित रात्रि चौपाल में पंचायती राज सचिव चंद्रेश यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख व पंचायत प्रशासक डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने पंचायतों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक स्थानीय पंचायतों को निर्णय लेने के अधिकार नहीं मिलते, तब तक विकास की गति बाधित ही रहेगी।चौपाल के दौरान गेठिया-आलूखेत-नैनीताल, लमजाला-जंतवालगांव-सूर्यागांव और सूर्यागांव-सातताल मोटर मार्ग के निर्माण की [more…]
कल से सभी विभागों में बायोमैट्रिक हाजिरी अनिवार्य, मुख्य सचिव के निर्देश
देहरादून। सभी अधिकारी 01 मई, 2025 से स्वयं एवं अपने अधीनस्थ विभागों में अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक विभाग अपने विभाग के 05 से 10 महत्वपूर्ण आउटकम निर्धारित करें एवं योजना के अनुरूप कार्य करें। यह निर्देश मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के दौरान सभी अधिकारियों को दिए। जनहित एवं राज्यहित में 10-10 प्रस्तावों की सूची की जाए तैयार मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जनहित एवं राज्यहित में आवश्यक, महत्त्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाले लगभग 10-10 प्रस्तावों/योजनाओं/कार्यों की सूची (Shelf of projects) तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि Plinth Area [more…]
प्रवक्ता भर्ती निरस्त, UKPSC दोबारा जारी करेगा विज्ञप्ति
देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग, श्समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2024 हेतु रिक्त 613 (सामान्य शाखा में 550 एवं महिला शाखा में 63 पद) पदों पर भर्ती को निरस्त कर दिया है। आयोग की ओर से 18 अक्टूबर, 2024 प्रकाशित किया गया था। विज्ञापन में स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद विषयवार लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का उल्लेख किया गया था। स्क्रीनिंग परीक्षा दिनांक 27 अप्रैल, 2025 को होनी थी। लेकिन 24 मार्च, 2025 को अग्रिम आदेशों तक स्क्रीनिंग परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी। उत्तराखण्ड शासन, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 18 मार्च, [more…]
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में प्रतिभाग करने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं धामी उत्तराखण्ड के चारधाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं: मुख्यमंत्री सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध ग्रीन और क्लीन चारधाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री ने सबसे की सहयोग की अपील गंगोत्री/यमुनोत्री। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2025 का भी शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने [more…]
कसियालेख – धारी मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास
ग्रामीणों को मिलेगी राहत, जगह-जगह बने गड्ढों से थे परेशान भीमताल : क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को कसियालेख से पोखराड–धारी मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।विधायक कैड़ा ने कहा कि यह मोटर मार्ग लम्बे समय से जर्जर अवस्था में था, जिससे ग्रामीणों व किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। ग्रामीण लगातार इस मार्ग के सुधार की मांग कर [more…]
भीमताल की समस्याओं को लेकर डीएम से लगाई गुहार
चेयरमैन ने डीएम और एडीएम से की मुलाकात भीमताल । नगर पालिका अध्यक्ष भीमताल सीमा टम्टा के नेतृत्व में सभासदों ने सोमवार को नैनीताल में जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी नैनीताल से मुलाकात की।चेयरमैन ने भीमताल क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान की मांग उठाई। डीएम ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। चेयरमैन ने लीलावती पंत इंटर कॉलेज के समीप पार्किंग निर्माण, विकास भवन स्थित पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति और मंच निर्माण हेतु सिडकुल से एनओसी देने, साकेत कॉलोनी वार्ड 2 में सीवर लाइन हेतु जिला योजना से पैसा [more…]
सातताल में गुलदार का आतंक
भीमताल । सातताल क्षेत्र में गुलदार के आतंक से लोग परेशान हैं। गुलदार कुछ समय से लोगों के घरों के पास दिखाई दे रहा है। इससे लोगों को घरों से बाहर अकेले निकलने में डर लग रही है। रविवार की रात गुलदार सातताल में सीमा सिंह के मकान के बाहर घूमता हुआ दिखा। साथ ही मकान के बाहर बने टैंक से पानी पीता हुआ नजर आया। सीमा ने कहा कि गुलदार बीते कुछ समय से क्षेत्र में दिख रहा है। इससे दहशत का माहौल है।
