Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, 150 चालान किए गए

भीमताल : जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर गुरुवार को नैनीताल नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध चिह्नांकन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने किया।अभियान में राजस्व विभाग, विकास प्राधिकरण, नगर पालिका, वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए निरीक्षण के दौरान कुल 150 अतिक्रमणकर्ताओं के चालान किए गए। इनमें से 100 चालान नगर पालिका और 50 झील विकास प्राधिकरण द्वारा किए गए।चालान मुख्य रूप से भवन का नक्शा स्वीकृत न कराए जाने, सड़कों और नालों पर किए गए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सेंचुरी मिल लालकुआं में श्रमिक दिवस पर चला मतदाता जागरूकता अभियान

भीमताल : अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर गुरुवार को सेंचुरी पल्प एंड पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड, लालकुआं में स्वीप टीम नैनीताल द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना और अनिवार्य मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करना था।मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने श्रमिकों को मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्वीप समन्वयक एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने स्वीप अभियान की जानकारी दी और कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘श्री गणेश मंगलाचरण’’ गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मंगलेश डंगवाल द्वारा रचित ‘‘श्री गणेश मंगलाचरण‘‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने मंगल गीत को उत्तराखण्ड की सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाला बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के साथ विश्व मंच पर राज्य की पहचान बनाने का भी माध्यम बनते हैं। मंगलेश डंगवाल ने बताया कि यह रचना वैदिक परंपरा पर आधारित है जो उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जन कल्याण और आध्यात्मिक परिवेश के लिए समर्पित है। इस अवसर पर अजीत राणा, सुभाष भट्ट, डॉ. राकेश उनियाल, प्रद्युम्मन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में शिक्षकों ने आतंकवाद के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

भीमताल : पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के आह्वान पर गुरुवार को नगर भीमताल में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर खंड विकास कार्यालय स्थित शहीद पार्क तक पहुंचा।कैंडल मार्च का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता जताना और सरकार से दोषियों को कठोर सजा देने की मांग करना था। इस दौरान शिक्षकों और नगरवासियों ने देश की एकता और अखंडता के समर्थन में नारे लगाए।मार्च में करीब डेढ़ सौ शिक्षक-शिक्षिकाओं और नगर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने किया झड़गांव – पतलोट मोटर मार्ग डामरीकरण का शिलान्यास

लंबे समय से खराब चल रहे मार्ग से मिलेगी राहत, ₹1.49 करोड़ की लागत से होगा निर्माण भीमताल : विधानसभा भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत साल झड़गांव से पतलोट तक लंबे समय से जर्जर पड़े मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का बुधवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने विधिवत शिलान्यास किया। इस कार्य पर ₹1.49 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग मल्ला झड़गांव और काफली क्षेत्र को जोड़ता है, जो कई वर्षों से खस्ताहाल था। जगह-जगह गड्ढों के चलते मार्ग पर वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य मंत्री ने 34 एक्स-रे तकनीशियनों को नियुक्ति पत्र सौंपा

देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 34 एक्स-रे तकनीशियनों को प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र वितरित किये। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि एक्स-रे तकनीशियन स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ है। इनकी नियुक्ति से चिकित्सा इकाईयों में मरीजों की बीमारी से सम्बंधित एक्स-रे आसानी से होंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में डॉक्टरों को भी सहायता मिल सकेगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सिटी पार्क में साइकिल ट्रैक बनकर तैयार, अब लीजिए साइक्लिंग का आनंद

आलयम आवसीय परियोजना में सीवर व अन्य जरूरी कार्य 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश देहरादून। सहस्त्रधारा( नागल) हेलीपैड के ठीक सामने बनकर तैयार हुए सिटी पार्क में अब लोग साइक्लिंग का भी भरपूर आनंद ले सकेंगे। दरअसल, सिटी पार्क में साइकिल ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने जल्द से जल्द इसे आमजन के लिए प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा प्राधिकरण की विभिन्न गतिमान परियोजनाओं की स्थिति का निरीक्षण किया गया। सिटी पार्क में निरीक्षण के दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि पार्क [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

एडीबी सहायता से हल्द्वानी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

सचिव चंद्रेश यादव ने दिए तेजी से कार्यों को पूरा करने के निर्देश भीमताल : जनपद भ्रमण पर पहुंचे सचिव पंचायतीराज एवं बाल विकास, तथा कार्यक्रम निदेशक यूयूएसडीए और जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने मंगलवार को एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) से सहायता प्राप्त हल्द्वानी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गति को तेज करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए।सचिव ने विशेष रूप से हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 48 में चल रहे पेयजल, सीवरेज और सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने किया लोहनीधार-कोटला मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण

लंबे समय से खराब सड़क से मिली राहत, ग्रामीणों ने जताया आभार भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के अंतर्गत लोहनीधार से बेडचूला, सुनी, कटना होते हुए कोटला तक की सड़क के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। वर्षों से जर्जर स्थिति में पड़ी इस सड़क को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग थी, जिसे विधायक ने गंभीरता से लेते हुए ₹2.88 करोड़ की स्वीकृति शासन से दिलाई।गौरतलब है कि इस मोटर मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके थे, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता था। ग्रामीणों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री का बड़ा कदम

हल्द्वानी में कुमाऊंनी संस्कृति को मिला नया स्वरूप, पर्यटकों में बना आकर्षण केंद्र भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी में नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी मॉडल पर शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस पहल के तहत नैनीताल रोड स्थित काठगोदाम कोल्टेक्स चौराहे को कुमाऊंनी पहाड़ी चित्र शैली में सजाया गया है, जो स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। यहां आने वाले लोग चौराहे की खूबसूरती के बीच सेल्फी लेना नहीं भूलते।हल्द्वानी को कुमाऊं का प्रवेश द्वार माना [more…]