Archives
नैनीताल में नाबालिक के साथ हुई घटना पर सीएम सख्त, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरय बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने नैनीताल में नाबालिक पीड़िता के साथ हुई घटना में शामिल अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश के भी निर्देश दिए। साथ ही जिला प्रशासन नैनीताल को निर्देश दिए कि पीड़िता की देखभाल एवं उनके परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये [more…]
जय श्री केदार के उद्घोष के साथ ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
श्री केदारनाथ धाम। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों तथा ऊं नम: शिवाय: और जय श्री केदार के उदघोष के साथ आज शुक्रवार 2 मई को प्रातः 7 बजे बैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि-विधान से खुल गये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और 12 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से पूजा में शामिल हैं। पूजा अभी संपन्न हो रही है। मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम के [more…]
बिग एक्शन: हरिद्वार नगर निगम के चार अधिकारी निलंबित
हरिद्वार।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नि र्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार द्वारा सराय स्थित भूमि को क्रय किये जाने के प्रकरण में दोषी पाए गए अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। इस प्रकरण में 4 अधिकारियों को निलम्बित किया गया है। एक कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये गए हैं जबकि एक अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। नगर आयुक्त, नगर निगम, हरिद्वार द्वारा उपलब्ध करायी गयी आख्या में प्रथमदृष्टया गंभीर अनियमितता पाए जाने पर प्रकरण की विस्तृत जॉच के लिए रणवीर सिंह चौहान, सचिव, गन्ना चीनी, उत्तराखण्ड शासन को जॉच अधिकारी नामित किया [more…]
दुकानें बंद कर व्यापारियों ने निकाला जुलूस
भीमताल में भी व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की मांग की भीमताल । नैनीताल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की घटना से भीमताल के व्यापारियों में भी गुस्सा है। शुक्रवार को भीमताल के व्यापारियों ने दुकानें बद करते हुए दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार में जुलूस निकालकर फांसी देने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने आरोपी को फांसी दो के नारों के साथ बाजार में जुलूस निकाला। वहीं भीमताल थाने में पहुंचकर एसएसपी के नाम ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई [more…]
राज्यपाल की मुहर के साथ ही उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून लागू
देहरादून। उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन तथा भू व्यवस्था एवं सुधार के लिए विधानसभा से पारित उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (संशोधन) विधेयक, 2025 पर राज्यपाल की मुहर लगने के साथ ही प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू हो गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा सशक्त भूकानून लागू होने के साथ प्रदेशवासियों की जनभावना के अनुरूप उत्तराखंड में कृषि और उद्यान भूमि की अनियंत्रित बिक्री पर पूरी तरह रोक लग गई है। साथ ही आवासीय, शिक्षा, अस्पताल, होटल, उद्योग जैसी जरूरत के लिए भी, अन्य प्रदेशों के लोगों को निर्धारित प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही [more…]
सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन पर पूरे लोकसभा क्षेत्र में मनाया गया उत्सव, हवन से लेकर स्वच्छता अभियान तक दिखा उत्साह
श्रमिकों को किया गया सम्मानित, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री ने दी बधाई भीमताल : नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के जन्मदिवस पर गुरुवार को पूरे संसदीय क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं हवन-यज्ञ हुआ, तो कहीं धार्मिक और सामाजिक आयोजन कर उनके दीर्घायु की कामना की गई।कार्यक्रम की शुरुआत हल्द्वानी के एपीएस स्कूल से हुई, जहां विद्यालय परिवार ने आतंकी ताकतों के समूल अंत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और मजबूत करने का संकल्प लेते हुए श्री भट्ट का जन्मदिन मनाया।इसके [more…]
चारधाम यात्राः डीजीपी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की
केदारनाथ/बद्रीनाथ। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और अपर पुलिस महानिदेशक, लाॅ एण्ड आर्डर वी. मुरूगेशन ने आज श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक है, इसलिए इसकी प्रत्येक व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-केंद्रित बनाना हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। केदारनाथ धाम में यात्रा तैयारियों की समीक्षाआज प्रात श्री केदारनाथ धाम में पहुंचकर डीजीपी दीपम सेठ ने पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे से यात्रा सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत जानकारी ली और धाम [more…]
अवैध ऑटो और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, 6 ऑटो जब्त, 62 चालान
नगर निगम, प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, बिना पंजीकरण के फड़ हटाए भीमताल : जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर में प्रवर्तन एवं सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से चल रहे तीन-पहिया वाहनों और सड़कों पर फैलते अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर 80 से अधिक ऑटो रिक्शा की जांच की। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 45 चालान किए गए और नियमों का उल्लंघन करने [more…]
जिले में वनाग्नि की कोई घटना नहीं, विभाग अलर्ट मोड पर
भीमताल : गुरुवार को जनपद नैनीताल में कहीं भी वनाग्नि की कोई घटना सामने नहीं आई है। यह जानकारी वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने दी। उन्होंने बताया कि वन विभाग व जिला प्रशासन की टीमों के सक्रिय प्रयासों से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वन संरक्षक ने बताया कि पश्चिमी तराई पूर्वी वन प्रभाग, तराई केंद्रीय, तराई पश्चिमी, पश्चिमी रामनगर, दक्षिणी कुमाऊं नैनीताल वन प्रभाग और भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल से किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना की सूचना नहीं प्राप्त हुई है।डॉ. भार्गव ने जनता से अपील की कि यदि [more…]
दुष्कर्म पीड़िता की काउंसलिंग शुरू, प्रशासन ने उठाए संवेदनशील कदम
भीमताल : मल्लीताल क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर जनमानस में गहरी पीड़ा है। घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिलाधिकारी वंदना से मुलाकात कर पीड़िता व उसके परिवार के लिए मानसिक उपचार व काउंसलिंग की मांग की।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे तुरंत पीड़िता और उसके परिजनों से संपर्क कर मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग एवं उपचार सुनिश्चित करें। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पीड़िता व परिवार की [more…]
