Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने आईटीआई का नाम स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद केसरी चंद के नाम पर रखने की घोषणा की

संस्कृति और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक कलम सिंह चौहान को किया सम्मानित  चकराता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर केसरी चंद के बलिदान दिवस पर रामताल गार्डन में आयोजित मेले में शहीद वीर केसरी चंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा सम्मान दिया है। देश पर मर-मिटने वाले विभूतियों की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए शौर्य स्थलों का निर्माण किया जा रहा है तथा अनेक प्रतिष्ठानों का नामकरण उनके नाम से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पशुचिकित्सा अधिकारियों ने सीखे रोगों के त्वरित निदान और नमूना संग्रह के गुर

देहरादून। भारत सरकार की ओर प्रयोजित पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत उत्तराखंड पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित “Laboratory Techniques in Disease Diagnosis” विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद सहस्त्रधारा के प्रशिक्षण केन्द्र में संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में विभाग के 18 वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया और आधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों, रोगों के त्वरित निदान, नमूना संग्रह एवं परिरक्षण तथा ऑउटब्रेक प्रबंधन रणनीतियों की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान, प्रतिभागियों ने पशुलोक ऋषिकेश स्थित पशु रोग निदान प्रयोगशाला का भी दौरा किया, जहां उन्होंने आधुनिक उपकरणों और तकनीकों का प्रत्यक्ष व्यावहारिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रुड़की में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फ्री हैल्थ कैंप का 1518 मरीजों ने उठाया लाभ

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से रुड़की स्थित श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डाक्टरों ने 1518 मरीजों का चेकअप किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में रुड़की के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गई। शनिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा, विधायक रुड़की, विशिष्ट अतिथि अनीता अग्रवाल, नगर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर ने सीएम धामी से की मुलाकात

देहरादून। नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह के नेतृत्व में 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के मित्रतापूर्ण संबधों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। सीमावर्ती जिलों में आपसी समन्वय से विकास कार्यों को गति देने, सांस्कृति और धार्मिक संबंधों को बढ़ावा देने, पर्यटन विकास एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड और नेपाल की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत साझा हैं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हरिद्वार, हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर में FDA टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी

देहरादून। चारधाम यात्रा, मानसखंड यात्रा, कैलास मानसरोवर यात्रा और आगामी पर्यटन सीजन को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिलावटखोरों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम हो रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) डॉ आर राजेश कुमार के निर्देश पर अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में FDA की टीम कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के दौरे पर रवाना हो गई है। टीम ने अपने पहले दिन हरिद्वार से लेकर हल्द्वानी व उधमसिंहनगर तक ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। अपर आयुक्त [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एनसीईआरटी की 59वीं आम सभा में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रखे कई सुझाव

सभी राज्यों को एनसीईआरटी से उपलब्ध हो पाठ्य पुस्तकें देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की 59वीं आम सभा में कई अहम सुझाव रखे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डा. रावत ने सभी राज्यों को 12वीं कक्षा तक की पाठ्य पुस्तकें एनसीईआरटी से उपलब्ध कराने का सुझाव रखा। साथ ही बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश हेतु निर्धारित 06 वर्ष की आयु सीमा में रियायत देने तथा विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा के लिये टीचर्स ट्रेनिंग कराने की बात बैठक में रखी। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से फोन पर की वार्ता, न्याय और सुरक्षा का दिया भरोसा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के परिवार से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें गहरी सांत्वना प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया तथा कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि पीड़िता के परिवार को आवश्यक सुरक्षा एवं सभी प्रकार की प्रशासनिक सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कार्मिकों / सिविल / पारिवारिक / पेंशनरों / स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों राजकीय विश्वविद्यालयों तथा प्राविधिक शिक्षण संस्थानों तथा यू.जी.सी. वेतनमानों में कार्यरत कार्मिकों/ सिविल / पारिवारिक पेंशनरों को जिन्हें 7वें पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य किया गया है, को 01 जनवरी, 2025 से उन्हें वर्तमान में अनुमन्य मूल वेतन में महंगाई भत्ते  / महंगाई राहत की वर्तमान दर 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत प्रतिमाह (2 प्रतिशत की वृद्धि) किये जाने सम्बधी प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया है। चम्पावत एवं लमगड़ा तहसील भवनों के निर्माण हेतु प्रदान की 17.74 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बाॅटनी के 12 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली तैनाती

देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों में वनस्पति विज्ञान के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रथम तैनाती दे दी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति से पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों में विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिलेगी साथ ही प्रयोगात्मक एवं शोधात्मक कार्यों में भी युवाओं को मदद मिलेगी। सूबे के दूरस्थ राजकीय महाविद्यालयों में विज्ञान शिक्षकों की कमी दूर की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित वनस्पति विज्ञान के 12 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रदेश के दुर्गम एवं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वन नेशन वन इलेक्शन देशहित में क्रान्तिकारी कदम: धामी

देहरादून। वन नेशन वन इलेक्शन पर दृढ़ता से अपने विचार रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव केवल प्रशासनिक सुधार नहीं है, बल्कि देश के लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह देशहित में क्रान्तिकारी कदम है । भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में चुनाव लोकतंत्र का पर्व होते हैं, लेकिन जब प्रत्येक वर्ष, कभी इस राज्य में, कभी उस राज्य में, बार-बार चुनाव होते हैं, तो यह प्रक्रिया बोझ बन जाती है। उन्होंने कहा कि बार-बार आचार संहिता लगने से विकास कार्य ठप पड़ जाते [more…]