Archives
हल्द्वानी नगर निगम का अवैध फड़-ठेला अभियान, 20 जब्त, 10 पर चालान
भीमताल : नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में हल्द्वानी नगर निगम की टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध फड़-ठेले और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस अभियान में नैनीताल रोड, क्रियाशाला, सुशीला तिवारी अस्पताल के पास और कोल टैक्स क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने अवैध फड़-ठेलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 20 अवैध फड़-ठेले जब्त किए गए और 10 ठेले वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान शहर में अव्यवस्था और यातायात में रुकावट को रोकने [more…]
मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूखंडों की जांच शुरू, कई जगह मानचित्र स्वीकृति के बिना निर्माण
भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 100 वर्ग गज से कम भूखंडों की रजिस्ट्री और निर्माण की जांच के लिए सोमवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की ओर से क्षेत्रीय स्तर पर टीमों का गठन कर हल्द्वानी, रामनगर और नैनीताल में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई जगह मानचित्र स्वीकृति के बिना निर्माण और स्टांप पर भूमि क्रय करने के मामले सामने आए हैं। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र स्थित ग्राम देवला तल्ला पंजाया में 15 प्लॉटों की जांच की गई, जिसमें दो व्यक्तियों ने रजिस्ट्री बैनामे की प्रति [more…]
नैनीताल की घटना पर संज्ञान, पीड़ित परिवार को मिला सहारा
मुख्यमंत्री धामी महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशील : भावना मेहरा भीमताल : नैनीताल में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार से बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ पीड़िता की शिक्षा का संपूर्ण खर्च उठाने की बात कही है, बल्कि पीड़िता और उसकी बड़ी बहन को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्रत्येक [more…]
ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलें, किसानों की टूटी कमर : मनोज शर्मा
भीमताल : बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। फलों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा असर धारी और ओखलकांडा ब्लॉक में देखने को मिला है, जहां आड़ू, पुलम, खुमानी जैसे प्रमुख फलों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने बताया कि आलू और गेहूं की खड़ी फसलों के साथ-साथ गोभी और मिर्च की नर्सरी में तैयार पौधों को भी भारी नुकसान हुआ है। इससे क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी पूरी तरह चरमरा [more…]
26 खिलाड़ियों ने कराटे में दिखाया दम, कलर बेल्ट हासिल कर बढ़ाया मान
भीमताल : औरों मार्शल आर्ट एकेडमी, भीमताल के तत्वावधान में आयोजित कराटे बेल्ट टेस्ट में 26 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कलर बेल्ट हासिल किए। आयोजन में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। टेस्ट में कामाख्या बिष्ट, आरव खोलिया और शौर्य कुरील ने येलो बेल्ट,विहान दत्ता, सुमैध जोशी, ज़ेन अवा, वरुण आर्य, हिमाद्री आर्य, अहाना किशोर, मयंक चंद्रा, जिगर जांगड़ा, नवनीत बोरा और रूद्र सिंह नेगी ने ऑरेंज बेल्ट,अवंतिका चंद्रा और हर्षित शर्मा ने ग्रीन बेल्ट, हृदयांश शर्मा और प्रत्यक्ष बर्गली ने पर्पल बेल्ट,सान्वी गोस्वामी और तनिष्का गोस्वामी ने ब्लू [more…]
मातावाला बाग को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों का सूचना बोर्ड से हुआ पर्दाफाश
देहरादून। मातावाला बाग में हाल ही में लगाए गए सूचना बोर्ड का मुख्य उद्देश्य जनसाधारण, शासन-प्रशासन और वन विभाग को यह जानकारी देना है कि इस ऐतिहासिक बाग के पेड़ पूरी तरह सुरक्षित हैं। बोर्ड पर क्रमवार पेड़ों की संख्या दर्ज है, जिससे यह प्रमाणित हो सके कि क्षेत्र में कोई अवैध कटान नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा था कि मातावाला बाग में पेड़ काटे जा रहे हैं और धार्मिक स्थल तोड़े गए हैं। लेकिन, जब एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया, तो मातावाला बाग से शराब की [more…]
ब्लैकमेलिंग के आरोप में अमित तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून। नगर कोतवाली देहरादून ने ब्लैकमेलिंग के आरोप में अमित तोमर के खिलाफ धारा 299, 351 (1), 352, 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री दरबार साहिब, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और इस प्रकार के कुकृत्य करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अमित तोमर द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पहले मातावाला बाग के नाम पर सोशल मीडिया में झूठ परोसा गया। उसके बाद श्री दरबार साहिब के गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज [more…]
महिला कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा का पूतला फूंका
देहरादून। असम के मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा द्वारा महिलाओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी की निन्दा करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैंकड़ों महिलाओं ने एस्लेहॉल पर बिस्वा का पुतला फूंका। उन्होंने बिस्वा से मांफी मांगने की मांग की है। ज्योति रौतेला ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अपने बड़बोले नेताओं पर नकेल कसने में असफल साबिल हुई है। जब जो चाहे, बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता लगातार देश की महिलाओं का अपमान कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी सहन नही करेगी। इन नेताओं का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। रौतेला [more…]
जय बद्री विशाल के उद्घोष के साथ विश्व प्रसिद्व बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले
बद्रीनाथ धाम। सेना के बैंड की मधुर धुनों और श्रद्धालुओं के जय बद्री विशाल के उद्घोष के बीच विश्व प्रसिद्व बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6 बजे पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा की।़पहले दिन भगवान बदरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। देश-विदेश से लोग दर्शन के लिए पहुंचे हैं। बदरीनाथ मंदिर को 25 क्विंवटल फूलों से सजाया [more…]
श्री दरबार साहिब ने अमित तोमर पर 25 करोड़ की मानहानि का दावा ठोका
देहरादून। श्री गुरू राम राय दरबार साहिब, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और अधिकारियों को ब्लैकमेल कर पैसा ऐंठने के प्रयास के आरोपों से घिरे अमित तोमर को कोर्ट से करारा झटका लगा है। कोर्ट ने अमित तोमर के आपत्तिजनक और अशोभनीय पोस्ट पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उधर, श्री दरबार साहिब के व्यवस्थापक मधुसुदन सेमवाल ने अमित तोमर पर 25 करोड़ की मानहानि का दावा ठोक दिया है। अमित तोमर पर आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले कुछ समय से श्री दरबार साहिब, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और अधिकारियों को ब्लैकमेल कर रहा [more…]
