Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हत्या के खुलासे की मांग को लेकर फिर उबाल,पनेरु के नेतृत्व में खनस्यू थाने का घेराव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाए सवाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप भीमताल : चार जून को हुए जितेन बोरा हत्याकांड में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में खनस्यू थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने तीन घंटे तक थाने में धरना देते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पनेरु ने पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं मंडल के नाम एक ज्ञापन भी भेजा, जिसमें पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ट्रेनिंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बिना प्रमोशन रिटायर हो रहीं एएनएम

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे की अध्यक्षता में परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने आज एएनएम की लम्बित मांगों को लेकर अपर सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ डा अनुराधा पाल से सचिवालय में मुलाकात की। इस दौरान एएनएम के प्रशिक्षण के उपरांत पदोन्नति एवं प्रशिक्षण में शिथिलीकरण को लेकर मुख्य रुप से वार्ता की गई। परिषद द्वारा बताया गया कि एएनएम के प्रशिक्षण के उपरांत पदोन्नति में मुख्य समस्या यह है कि वर्तमान में मात्र 29 कार्यकत्रियों को, वो भी केवल गढ़वाल मंडल में ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो पदोन्नति हेतु रिक्त पदों की संख्या से [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

श्रीनगर गढ़वाल। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह को हेमवती नदंन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रोफेसर सिंह का कार्यकाल उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि के लिए या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, तक होगा।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कैबिनेट की बैठक में सहकारिता, पशुपालन और पर्यटन से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य सचिवालय में आहूत प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सहकारिता, पशुपालन, डेयरी और पर्यटन से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट खत्म होने के बाद कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने सहकारिता विभाग में ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक ऑडिट कराने के निर्णय पर मुहर लगाई। इस के लिए उप निबंधक (ऑडिट) लेवल-11 का पद सृजित किया गया है, जो पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा। बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सातताल में संरक्षित पक्षी का शिकार करने वाला पर्यटक गिरफ्तार

वन विभाग ने की तत्काल कार्रवाई, एयरगन भी जब्त भीमताल : भवाली रेंज के अंतर्गत सातताल स्टेट क्षेत्र में मंगलवार को एक पर्यटक द्वारा संरक्षित पक्षी का अवैध शिकार किया गया। वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी अमित सेमुअल पुत्र मौरिस गिड़िया सैमुअल गरुड़ ताल के समीप घूमने आया था। इस दौरान उसने एयरगन से एक संरक्षित प्रजाति के पक्षी का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल भुजियाघाट में पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में मचाया उत्पात,रेस्टोरेंट में घुसाई कार

भीमताल : भुजियाघाट स्थित जीना रेस्टोरेंट पर सोमवार देर शाम एक पुलिसकर्मी द्वारा शराब के नशे में धुत होकर कार सीधे दुकान में घुसा दी गई। घटना के समय कई लोग भोजन कर रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। रेस्टोरेंट के मालिक अमर सिंह जीना व उनका पुत्र बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी नैनीताल की ओर से आ रहा था और अत्यधिक नशे में था। अचानक उसने नियंत्रण खोते हुए अपनी कार सीधे रेस्टोरेंट में घुसा दी। घटना से रेस्टोरेंट को भारी नुकसान हुआ है।घटना के बाद [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में साहित्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय ने की पहल

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में साहित्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्वतीय पर्यटन और आतिथ्य अध्ययन केंद्र ने पहल की है। विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड में सुमित्रानंदन पंत पर्यटन पथ पर सर्वेक्षण कर वृतचित्र का निर्माण किया है। पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में सुमित्रानंदन पर्यटन पथ पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री के साथ साथ हिमालयन टूरिज्म पत्रिका को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन रौथान, विभाग के पूर्व निदेशक प्रोफेसर एससी बागड़ी और विभाग के निदेशक प्रोफेसर आर.के. ड्योढ़ी द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया। प्रोफेसर बागड़ी ने इसे अभिनव प्रयास [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमण्डल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

शिक्षा, स्वास्थ्य एवम् सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेस क्लब ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को किया सम्मानित प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों ने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद, शिष्टाचार भेंट की देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमण्डल सदस्यांे ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी व अन्य पदाधिकारियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवम् सामाजिक कल्याण के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU के योग छात्र उत्तम अग्रहरि ने ताड़ासन का बनाया राष्ट्रीय रिकार्ड

इण्डिया बुक आफ रिकाॅर्डस में दर्ज हुआ राष्ट्रीय रिकाॅर्ड मंगलवार सुबह 10ः28 मिनट पर लाइव रिकाॅर्डिंग शुरू हुई दोपहर 01ः31 मिनट पर समापन शाबाश उत्तम शाबाश, योग साधक की साधना को मिला सम्मान देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के छात्र उत्तम अग्रहरि ने राष्ट्रीय रिकाॅर्ड बनाया है। उन्होंने मंगलवार सुबह ताड़ासन की एक ही मुद्रा में लगातार 3 घण्टे 3 मिनट तक खड़े रहकर यह उपलब्धि हासिल की। इण्डिया बुक आफ रिकाॅर्डस में उत्तम का यह रिकाॅर्ड दर्ज किया गया। इण्डिया बुक आफ रिकाॅर्डस की प्रतिनिधि डाॅॅ श्वेता झा की माॅजूूदगी में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पंचायत चुनाव की तकनीकी तैयारियां शुरू

कुमाऊं मंडल के अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण निर्वाचन सॉफ्टवेयर का लाइव डेमो, पारदर्शिता और ऑटोमेशन पर दिया गया जोर भीमताल : उत्तराखण्ड में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को काठगोदाम सर्किट हाउस में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण की अध्यक्षता आयोग के प्रभारी संयुक्त सचिव कमलेश मेहता ने की।प्रशिक्षण में कुमाऊं मंडल के छह जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायती चुनाव अधिकारी, सूचना विज्ञान केंद्र के अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन प्रशिक्षण [more…]