Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, 3 से 5 यात्रियों के मलबे में दबने की आशंका

उत्तरकाशी। आज शाम 4 बजकर 12 मिनट पर यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 3 से 5 यात्रियों की मलबे में दबने की सूचना है। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। एक घायल का रेस्क्यू कर उपचार हेतु जानकीचट्टी पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है तथा सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ हाईवे पर कार पर गिरा पथर, महिला की मौत, दो घायल

जोशीमठ। जोशीमठ क्षेत्र के पाताल गंगा में आज एक यात्री वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई। घटनास्थल पर SDRF और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें पाया गया कि एक बलेनो कार (वाहन संख्या HR-22T-5713) पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गई थी, जिसमें कुल तीन लोग सवार थे। संयुक्त रेस्क्यू के दौरान एक पुरुष और एक बच्चे को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जबकि एक महिला की मौके पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ हाईवे पर कार पर गिरा पथर, महिला कि मौत, दो घायल

जोशीमठ। जोशीमठ क्षेत्र के पाताल गंगा में आज एक यात्री वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई। घटनास्थल पर SDRF और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें पाया गया कि एक बलेनो कार (वाहन संख्या HR-22T-5713) पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गई थी, जिसमें कुल तीन लोग सवार थे। संयुक्त रेस्क्यू के दौरान एक पुरुष और एक बच्चे को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जबकि एक महिला की मौके पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दिलाराम से बालाहिसार: देहरादून और मसूरी में पठानों की अफगान विरासत

शीशपाल गुसाईं जब अफगानिस्तान के पठान देहरादून और मसूरी पहुँचे या अंग्रेजों ने उन्हें विजयी करके जबरन लाया, तो पठानों ने अपनी मातृभूमि की सांस्कृतिक विरासत को यहाँ अमर कर दिया। देहरादून का दिलाराम बाजार और मसूरी का बालाहिसार, जो अफगानिस्तान में भी विख्यात हैं, उनकी गौरवशाली पहचान को आज भी जीवंत करते हैं। दिलाराम बाज़ार का अफगानिस्तान से संबंध: दिलाराम बाजार, देहरादून का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक क्षेत्र, पठान समुदाय के प्रभाव को दर्शाता है। “दिलाराम” एक फारसी शब्द है, जिसका अर्थ “दिल को सुकून देने वाला” होता है। यह नाम अफगानिस्तान और पश्तून संस्कृति में प्रचलित फारसी प्रभाव को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में आशातीत वृद्धि: हेमंत द्विवेदी

श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में आशातीत वृद्धि हुई है। साथ ही मंदिर समिति के सहवर्ती मंदिरों में भी तीर्थयात्रियों का प्रवाह बढ़ा है। प्रदेश सरकार तथा मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए आधारभूत सुविधाएं मुहैया करयी गयी है। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं के निरीक्षण के दौरान कहा कि यह कहना गलत है कि धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या घटी है। कहा कि तीर्थयात्री धाम़ों के अलावा सहवर्ती मंदिरों में भी दर्शन को पहुंच रहे है, जैसा कि [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिला प्रभारी की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल को चंपावत, महेंद्र लूंठी को बागेश्वर, धीरेन्द्र प्रताप को अल्मोड़ा, भगीरथ भट्ट को पिथौरागढ़, संजीव आर्या को नैनीताल, रणजीत [more…]

उत्तराखण्ड

आशारोड़ी में कार ट्रॉले से टकराई, चार लोगों की मौत

देहरादून। आज  प्रातः लगभग 03:10 बजे वाहन संख्या HR 42 E 2701 मारुति रिट्ज कार, जो सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी। कार के आगे वाहन संख्या HR63F 5353 ट्रोला चल रहा था जिसमें सीमेंट भरा था,आशारोड़ी के पास कार सवार खुद पीछे से उसके आगे चल रहे सीमेंट के ट्राले से टकरा गए जिसमे कार सवार पांच व्यक्ति (1) अंकुश पुत्र अजीत निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा (2) पारस पुत्र जयकरण निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा (3) विनय पुत्र विजय निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा (4) नवीन पुत्र नरेश निवासी खेड़ी तहसील रोहतक हरियाणा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद नैनीताल में भव्य आयोजन

डीएसए मैदान में मुख्य कार्यक्रम, सांसद अजय भट्ट बोले— योग विषम परिस्थितियों में भी देता है संयम भीमताल : ‘ योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर शुक्रवार को जनपद नैनीताल के विभिन्न स्थलों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डीएसए मैदान, नैनीताल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लालकुआं से झांसी के लिए 25 जून से शुरू होगी साप्ताहिक ट्रेन

हर बुधवार को दोपहर 12:20 बजे चलेगी ट्रेन, सांसद अजय भट्ट ने दी जानकारी भीमताल : लालकुआं से झांसी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आगामी 25 जून से एक नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। यह जानकारी पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को दी। सांसद भट्ट ने बताया कि यह ट्रेन “ट्रेन ऑन डिमांड” के रूप में चलाई जा रही है, जो हर बुधवार को दोपहर 12:20 बजे लालकुआं स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बरेली, कासगंज, मथुरा, आगरा [more…]

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी

दो चरणों में होंगे चुनाव, 25 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 19 जुलाई को होगी मतगणना भीमताल : राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जनपद हरिद्वार को छोड़कर शेष जिलों में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होकर 28 जून तक चलेगी। मतदान क्रमशः 10 और 15 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 19 जुलाई को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शनिवार को प्रेसवार्ता [more…]