Archives
एसआईआर-2026 के तहत गणना प्रपत्र वितरण का निरीक्षण, एडीएम ने दिए जरूरी निर्देश
हर पात्र मतदाता तक प्रपत्र पहुंचाने पर जोर, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश भीमताल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के तहत जनपद नैनीताल में गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने गुरुवार को नारायण नगर, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विवेक राय ने बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ क्षेत्र में संचालित गणना प्रपत्र वितरण [more…]
लोश्ज्ञानी गांव की सड़क का रास्ता साफ, वन पर्यावरण से मिली मंजूरी
मंत्री राम सिंह कैड़ा बोले- जल्द तैयार होगी डीपीआर, शीघ्र शुरू होगा मोटर मार्ग निर्माण भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के रामगढ़ ब्लॉक स्थित नावली से लोश्ज्ञानी गांव तक प्रस्तावित मोटर मार्ग निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि मोटर मार्ग निर्माण के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग से विधिवत स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जिसके बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा कि लोश्ज्ञानी गांव के ग्रामीण वर्षों से मोटर मार्ग निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क सुविधा नहीं [more…]
कैंचीधाम बायपास से जाम से मिलेगी राहत, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ
37 करोड़ की लागत से बन रही 19 किमी सड़क, मेले की तैयारियों का भी लिया जायजा भीमताल । सांसद अजय भट्ट ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण सैनिटोरियम-रातिघाट (कैंची) बायपास सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वैलिब्रिज का फीता काटकर शुभारंभ किया। करीब 19 किलोमीटर लंबे इस मोटर मार्ग के निर्माण के लिए शासन से 37 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। सांसद ने कहा कि इस बायपास के निर्माण से कैंचीधाम में लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।उन्होंने कहा कि विशेष रूप से अल्मोड़ा, बागेश्वर, कर्णप्रयाग [more…]
दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर भू-माफिया ने की पत्थरबाजी
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की, कोर्ट के स्टे के बावजूद कब्जे और प्लॉटिंग हो रही थी दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की भूमि पर भू-माफियाओं के कब्जे से मोथरोवाला में तनाव संगतों ने कहा- एक इंच जमीन पर भी नहीं होने देंगे कब्जा देहरादून। राजधानी देहरादून में भू-माफियाओं के बढ़ते नेटवर्क और जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर एक बार फिर गंभीर मामला सामने आया है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की मोथरोवाला स्थित लगभग पांच बीघा भूमि को लेकर बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। दरबार प्रशासन और संगतों ने मामले को उजागज करते [more…]
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड का संकल्प, नीति आयोग में सीएम धामी ने रखा राज्य का विजन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में राज्य के विकास का रोड मैप प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विशेष नीति समर्थन और दीर्घकालिक वित्तीय व्यवस्था पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प का आधार हमारी मानव पूंजी है। इसी सोच के अनुरूप [more…]
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए मिली 115.61 करोड़ की धनराशि
देहरादून। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की कार्यकारी समिति की 70वीं बैठक में हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए प्रस्तावित “एकीकृत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट तथा जनस्वास्थ्य प्रबंधन योजना” के लिए 115.61 करोड की धनराशि स्वीकृत की गई है। ₹ 115.61 करोड की लागत वाली यह परियोजना पूर्णतः केंद्रीय क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित है। परियोजना का उद्देश्य कुंभ मेले के दौरान आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इस धनराशि से कुम्भ मेले के लिए 13,915 शौचालय, 8,065 यूरिनल तथा 2,000 स्नानगृह स्थापित किए जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त ठोस अपशिष्ट [more…]
कैंची धाम मेले को लेकर पुलिस प्रशासन का व्यापक ट्रैफिक प्लान जारी
13 से 16 जून तक रहेगा विशेष यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा की व्यवस्था नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मोत्सव एवं श्री कैंची धाम स्थापना दिवस/मेला 2026 को लेकर नैनीताल पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। 13 जून से 16 जून तक लागू रहने वाले इस विशेष यातायात प्रबंधन के तहत बाहरी राज्यों, मैदानी क्षेत्रों तथा पर्वतीय जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंचाया जाएगा। पुलिस प्रशासन के अनुसार [more…]
प्रताप सिंह मौनी स्मृति कैरम टूर्नामेंट का समापन, चंद्रप्रकाश और पंकज-तस्लीम ने जीते खिताब
भीमताल: वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा आयोजित प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का बुधवार को भव्य समापन हो गया। प्रतियोगिता के सिंगल्स वर्ग में चंद्रप्रकाश और डबल्स वर्ग में पंकज कुमार-तस्लीम की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।समापन समारोह का शुभारंभ कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मैत्रीपूर्ण कैरम मुकाबले में भी हाथ आजमाए, जिसका अधिवक्ताओं और दर्शकों ने उत्साह के साथ आनंद [more…]
नदगलगांव तक पहुंचेगी सड़क, टकूरा-जमराड़ी मार्ग होगा दुरुस्त; 1.35 करोड़ की स्वीकृति
भीमताल : वर्षों से सड़क सुविधा की बाट जोह रहे धारी ब्लॉक के ग्राम सभा महतोलियागांव नदगल के ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने जा रही है। क्षेत्र में मोटर मार्ग निर्माण और ओखलकांडा ब्लॉक के टकूरा वन चौकी से जमराड़ी तक सड़क के डामरीकरण के लिए कुल 1 करोड़ 35 लाख रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि नदगल क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से मोटर मार्ग निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को [more…]
अग्नि सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर होटल और गेस्ट हाउसों पर कार्रवाई
भीमताल, 10 जून। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए गठित संयुक्त समिति ने बुधवार को हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं गेस्ट हाउसों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां और अभिलेखीय त्रुटियां पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई।उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राजस्व, फायर, पर्यटन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त समिति ने होटल कुटुम्ब और होटल इमपिरियो (नैनीताल रोड), होटल रेडियम तथा एन.जेड. गेस्ट हाउस (काठगोदाम) का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के [more…]
