श्रम विभाग की लंबित अनुदान राशि जारी करने की मांग, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 1 min read





भीमताल। श्रम विभाग में शादी, प्रसूति समेत विभिन्न योजनाओं की अनुदान राशि लंबे समय से लंबित रहने पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सोमवार को श्रम कार्यालय पहुंचकर नैनीताल जिले की लेबर इंस्पेक्टर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

मनोज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें गरीब लाभार्थियों ने काफी समय पहले आवेदन जमा किए थे, लेकिन आज तक उन्हें स्वीकृत अनुदान राशि का भुगतान नहीं हो सका है। उन्होंने विभाग से सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए पात्र लाभार्थियों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा का भौगोलिक क्षेत्र काफी विस्तृत है। ऐसे में श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को हल्द्वानी तक आना पड़ता है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने मांग की कि भीमताल विधानसभा के सभी विकासखंडों में श्रम विभाग के कार्यालय खोले जाएं, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही योजनाओं का लाभ मिल सके।

मनोज शर्मा ने यह भी मांग की कि श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ा जाए।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours