Archives
कांवड़ यात्रा-2025: श्रद्धा की आड़ में हुड़दंग पर सख्ती के निर्देश
ड्रोन, CCTV और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर डीजीपी उत्तराखंड द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा ऋषिकेश। उत्तराखंड में 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो रही श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2025 के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन हेतु उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह से सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कांवड़ मेला क्षेत्र ऋषिकेश में तीनों जनपदों, देहरादून, पौड़ी, टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक में कांवड़ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तत्पश्चात मुनि की रेती (जनपद टिहरी), लक्ष्मण [more…]
श्री कैंचीधाम मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़
देहरादून। विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर में गुरुपूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में कैंची धाम मन्दिर ट्रस्ट ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.5 करोड़ का चैक मुख्य विकास अधिकारी अनामिका को सौंपा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा पीड़ित परिवारों को मदद के लिय ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंची धाम मन्दिर ट्रस्ट द्वारा आपदा पीड़ितों की मदद के साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जाने वाला सहयोग मानवता की बड़ी सेवा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंची धाम में प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती [more…]
आपदा प्रभावित उत्तराखंड के लिए केंद्र ने ₹455.60 करोड़ की राशि को दी मंजूरी
देहरादून। केंद्र सरकार ने असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल और उत्तराखण्ड जैसे बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित राज्यों के लिए ₹1,066.80 करोड़ जारी करने की मंजूरी दी है। छह बाढ़ प्रभावित राज्यों में से असम को ₹375.60 करोड़, मणिपुर को ₹29.20 करोड़, मेघालय को ₹30.40 करोड़, मिजोरम को ₹22.80 करोड़, केरल को ₹153.20 करोड़ और उत्तराखण्ड को ₹455.60 करोड़ राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) से केन्द्रीय हिस्से के रूप में दिए गए हैं। इस वर्ष, केंद्र ने 14 राज्यों को SDRF से ₹6,166.00 करोड़ और 12 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) से ₹1,988.91 करोड़ पहले ही जारी किए हैं। [more…]
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा से निहाल हुए संगतें
गुरु की महिमा को आत्मसात कर संगतों ने श्रद्धा से शीश नवाया श्री दरबार साहिब में विशेष पूजा-अर्चना, दर्शन मनौतियों का चला क्रम, विशेष लंगर प्रसाद हुआ वितरित देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत श्रद्धाभाव एवं भक्तिपूर्वक मनाया गया। देश-विदेश से पहुंचीं संगतों एवम् श्रद्धालुओं ने श्री गुरु राम राय जी महाराज के चरणों में आस्था निवेदित की और गुरु महिमा का भावपूर्ण स्मरण किया। इस पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा अर्चना की तथा संगतों को गुरु के उपदेशों का [more…]
मुख्यमंत्री ने रायपुर के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने किरसाली चौक, आईटी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन, शांति विहार में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नियमित रूप से नालियों की सफाई करने और जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों [more…]
मतदान दिवस पर सिर्फ अधिकृत वाहन का ही करें प्रयोग: अपर जिलाधिकारी
भीमताल : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 की तैयारियों के अंतर्गत आज मेडिकल कॉलेज सभागार, हल्द्वानी में दो पालियों में मतदान अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कुल 1047 कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण सत्र के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान स्थल पर रवानगी एवं मतपेटी जमा करने के लिए केवल जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित वाहन का ही प्रयोग करें। किसी भी परिस्थिति में निजी या अन्य व्यक्ति के वाहन का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि मतदान [more…]
नैनीताल में टैक्सी-बाइक पर चला प्रशासन का डंडा, 25 वाहनों के कटे चालान
एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में चला सघन अभियान, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रशासन सख्त भीमताल : नैनीताल में अनियंत्रित टैक्सी-बाइक संचालन और नो-पार्किंग की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में आज एक सघन अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 25 वाहनों के चालान किए गए।कार्रवाई के दौरान 15 टैक्सी-बाइक और 10 अन्य वाहन, जो नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए गए, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अभियान में पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने भी भाग लिया। एसडीएम खलिक ने बताया कि [more…]
नैनीताल के 62 ब्रिटिशकालीन नालों में अतिक्रमण की जांच शुरू, डीएम ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
जीआईएस, ड्रोन और नक्शों के आधार पर होगा सर्वे, संबंधित विभागों की टीम गठित भीमताल : जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा शहर के भीतर स्थित ब्रिटिशकालीन 62 नालों में हो रहे अतिक्रमण को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीएम ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अतिक्रमण की 15 दिन में सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नालों पर हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर शीघ्र अतिक्रमणकारियों की पहचान की जाए। इसके लिए राजस्व विभाग, [more…]
विकास के नाम पर एकजुट हुए प्रत्याशी, कमलेश कैड़ा के पक्ष में उतरे
ओखलकांडा में चुनावी समीकरण बदले, बड़ोन में मिला तीन प्रत्याशियों का समर्थन भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के बड़ोन क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार एडवोकेट कमलेश कैड़ा को चुनाव से पहले बड़ा समर्थन मिला है। बड़ोन क्षेत्र से ही क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाली तीन प्रत्याशियों—प्रियंका चिलवाल, यशोदा देवी और मंज्यू बिष्ट—ने एकमत होकर कमलेश कैड़ा को समर्थन देने की घोषणा की है। तीनों प्रत्याशियों ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की आवश्यकता है और ऐसे में एक सशक्त व सक्रिय प्रतिनिधि की जरूरत महसूस की जा [more…]
जियो थर्मल ऊर्जा नीति को धामी कैबिनेट की मंजूरी
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आहूत कैबिनेट की बैठक में छह प्रस्तावों को मंजूरी दी। बैठक में जियो थर्मल नीति को मंजूदरी दे दी है। यह नीति प्रदेश में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास को बढ़ावा देगी। कैबिनेट ने राज्य में पुलों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (च्डन्) के गठन को भी मंजूरी दी गई है। इससे प्रदेश में निर्माणाधीन और प्रस्तावित पुलों के निर्माण कार्यों की निगरानी और प्रबंधन में तेजी आएगी। कैबिनेट ने सतर्कता विभाग में 20 नए पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। अब विभाग [more…]
