Archives
117 वाहनों के चालान, 06 सीज : परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान जारी
भीमताल : सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम एक्शन मोड में नजर आ रही है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न मार्गों पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में कुल 117 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि 06 वाहनों को सीज किया गया। परिवहन विभाग द्वारा यह अभियान हल्द्वानी-कालाढूंगी, हल्द्वानी-नैनीताल, हल्द्वानी-भीमताल तथा नैनीताल मार्गों पर सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन अधिकारी गोविंद सिंह, अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक गिरीश कांडपाल, आर.सी. पवार तथा श्री नंदन रावत के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान टैक्सी, मैक्सी, बस, मोटरसाइकिल, टैक्सी बाइक, ई-रिक्शा, [more…]
ब्रिटिश काल के नक्शों को सहेजने की अनूठी पहल, 1895 का नैनीताल नगर का नक्शा हुआ डिजिटाइज
भीमताल : कुमाऊं मंडल में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। आयुक्त कुमाऊं एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत के नेतृत्व में ब्रिटिश काल के दस्तावेजों और नक्शों को डिजिटाइज कर संरक्षित करने का कार्य शुरू किया गया है। इस पहल के तहत 1895 में बने नैनीताल नगर के मूल नक्शे को, जो दीमक के कारण काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो चुका था, भोपाल की DigiRam कंपनी की मदद से दोबारा तैयार कराया गया। कंपनी द्वारा इस नक्शे की उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल प्रति तैयार कर उसे [more…]
उत्तराखंड में बिना पंजीकरण प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों पर लगेगी लगाम
बिना पंजीकरण या नवीनीकरण के प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों पर सख्ती जनता के हक में, इलाज होगा सुरक्षित और प्रमाणिक : डॉ. आर. राजेश कुमार स्वास्थ्य सचिव के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आदेश, प्रैक्टिस से पहले सभी डॉक्टरों का पंजीकरण अनिवार्य देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में चिकित्सा सेवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और आम जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब प्रदेश के किसी भी चिकित्सक, चाहे वह सरकारी सेवा में हो या निजी क्षेत्र में कार्यरत बिना पंजीकरण या नवीनीकरण के प्रैक्टिस नहीं कर सकेगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने जनसमस्याओं पर की फरियादियों से बात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर अपनी समस्या बताने वाले फरियादियों से बातचीत करते हुए अधिकारियों को उन पर उचित कार्रवाही के निर्देश दिए हैं। डोईवाला तहसील के शेरगढ़ निवासी कर्मचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनके खेत के लिए आने वाली सिंचाई नहर, टूट गई है, जिस कारण सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ने उनसे पूरी समस्या सुनने के बाद, प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग को मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी तरह मेजर नरेश कुमार सकलानी ने उनकी भूमि पर निजी व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर लधु सिंचाई नहर [more…]
वन्यजीव समस्या पर संजय पाण्डे की पहल, DFO के साथ निर्णायक बैठक
अल्मोड़ा, नगर क्षेत्र और आस-पास के गांवों में तेंदुओं व बंदरों की लगातार बढ़ती सक्रियता और मानव जीवन पर बढ़ते खतरे को लेकर आज सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह से उनके कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जनसुरक्षा, वन्यजीव प्रबंधन और प्रशासनिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और समस्याओं की जड़ तक जाकर समाधान की ठोस कार्ययोजना तैयार की गई। तेंदुए के पिंजरे में फंसने की प्रक्रिया में बाधा डालने वालों की जवाबदेही तय होसंजय पाण्डे ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने हेतु लगाए गए पिंजरों में कई बार जानवरों को [more…]
ऑपरेशन कालनेमि: दून पुलिस को बड़ी सफलता, बाबा के भेष में घूम रहे बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू ऑपरेशन कालनेमिष् के तहत ढोंगी बाबाओं के विरूद्व दून पुलिस ने शुरू की कार्यवाही एसए दून स्वंय उतरे सड़कों पर, साधु-संतों का भेष धारण कर सड़क किनारे बैठे व्यक्तियों से की पूछताछ देहरादून। देवभूमि में धर्म की आड़ में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड़ करते हुए उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले छदम् भेषधारियों के विरूद्व मुख्यमंत्री के निर्देशों पर “ऑपरेशन कालनेमि” प्रारम्भ किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे सभी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून [more…]
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड
हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ की थीम पर मनेगा हरेला पर्व प्रधानमंत्री के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भी रोपे जाएंगे पौधे देहरादून। इस वर्ष हरेला पर्व पर उत्तराखंड पौधरोपण पर रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इस दिन पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 05 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। जिसमें से गढ़वाल मंडल में 03 लाख और कुमाऊं मंडल में 02 लाख पौधे रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शासन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस बार [more…]
उत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र 19 से 22 अगस्त तक भराड़ीसैंण में
देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र का आयोजन आगामी 19 से 22 अगस्त 2025 तक विधानसभा भवन भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में होगा।
डांठ पार्किंग में स्क्रैप गाड़ियों और गंदगी का अंबार, पर्यटकों की पहली झलक में ही बदहाल व्यवस्था उजागर
भीमताल : पर्यटन नगरी के रूप में प्रसिद्ध भीमताल की छवि इन दिनों डांठ स्थित पार्किंग की बदहाल स्थिति के कारण धूमिल हो रही है। नगर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों की गाड़ियां जिस पहले स्थान पर रुकती हैं, वह पार्किंग अव्यवस्था और गंदगी की जीती-जागती मिसाल बन चुकी है। वर्षों से पार्किंग में लावारिस हालत में खड़ी स्क्रैप गाड़ियां न केवल जगह घेरे हुए हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र को कबाड़खाने में तब्दील कर चुकी हैं। इसके साथ ही पार्किंग क्षेत्र में फैली गंदगी, कूड़ा-कचरा और दुर्गंध, पर्यटकों का स्वागत नहीं, बल्कि उनका मन [more…]
हल्द्वानी में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 92 वाहन चालान, ट्रक और ऑटो सीज
भीमताल : जिले में सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 92 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक ट्रक और एक ऑटो को सीज कर लिया गया। प्रवर्तन कार्रवाई का नेतृत्व सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन अधिकारी गोविंद सिंह, श्रीमती अपराजिता पांडेय, अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक आर.सी. पवार, गिरीश कांडपाल और नंदन रावत ने किया। टीम ने हल्द्वानी समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी, मोटरसाइकिल और टैक्सी-बाइक को रोककर जांच की। चेकिंग [more…]
