Archives
ऑपरेशन कालनेमि: साधु-संतों के भेष में घूम रहे 23 और ढोंगी बाबा गिरफ्तार
देहरादून। देवभूमि में धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं और आस्थाओं से खिलवाड़ करते हुए उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले छद्म भेषधारियों के विरूद्व मुख्यमंत्री के निर्देशों पर ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे सभी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को विशेषकर महिलाओं व युवाओं को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलु समस्याओं का निदान करने [more…]
दर्दनाक: स्कूल से घर लौट रहे दो मासूम बच्चों के ऊपर गिरा पेड़, मौत
नई टिहरी। घनसाली क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे दो मासूम बच्चों के ऊपर आंधी तूफान होने से चीड़ का पेड़ गिर गया, जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहंुची और दोनों छात्रों के शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर हैं। दोनों मासूमों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार नैल, पिलखी गांव निवासी आरव बिष्ट (16) पुत्र दरमियान सिंह और मानसी (14) पुत्री ईश्वर सिंह जीआईसी घुमेटीधार में पढ़ते क्रमशः 10वीं और 9वीं [more…]
बेलुवाखान से शांति और ओखलढूंगा से चिराग बने निर्विरोध बीडीसी सदस्य
भीमताल (नैनीताल)। जिले में पंचायत चुनाव होने से पहले ही भीमताल ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भीमताल की ग्राम पंचायत बेलुवाखान से शांति पांडे निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई है। शांति निर्वतमान ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे की मां है। हिमांशु पांडे ने कांग्रेस से भीमताल ब्लॉक प्रमुख के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इधर भीमताल के ओखलढूंगा-पनियामेहता-पनियाबोर-गुमालगांव से चिराग बोरा को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना गया है। चिराग ने कहा कि जनता के उम्मीदों पर खरा उतरकर वह गांव में विकास कार्य कराएंगे।
हल्द्वानी में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग का शिकंजा, 30 मुकदमे दर्ज
भीमताल : पंचायत निर्वाचन, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में संदिग्ध स्थलों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी मीनाक्षी टम्टा ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक विभाग ने कुल 30 अभियोग पंजीकृत किए हैं, जिनमें लगभग 1.5 लाख रुपये कीमत की शराब बरामद की गई है।आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कैलाश जोशी,संजय कुमार, चंद्रशेखर कांडपाल सहित टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न होटल और ढाबों पर छापेमारी कर अवैध रूप से [more…]
भीमताल-नौकुचियाताल में जलभराव और मलबे की समस्या गहराई
पूरन बृजवासी ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की भीमताल : खूबसूरत पर्यटन स्थलों भीमताल और नौकुचियाताल में हर साल बरसात के मौसम में जलभराव और मलबे की समस्या विकराल होती जा रही है। स्थानीय सड़कों, गलियों और चौराहों पर जलभराव और मलबा जहां आमजन के लिए परेशानी बना हुआ है, वहीं यह स्थिति अब पर्यटन उद्योग की छवि को भी प्रभावित कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने बताया कि क्षेत्र के नौ वार्डों में ड्रेनेज सिस्टम की स्थिति बेहद दयनीय है। नालियों की कमी और समय पर सफाई न होने [more…]
उत्तराखंड STF को बड़ी सफलता, 322 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने आशारोड़ी चेकिंग बैरियर पर एक कार से अंग्रेजी शराब की 322 बोतल बरामद करने के साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ कार्यालय को गोपनीय सूचना मिली कि उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हरियाणा और पंजाब से बड़ी मात्रा में अवैध शराब उत्तराखंड में लाई जा रही है, जिसके चलते एसटीएफ की एक टीम को निगरानी पर लगाया गया। गुरुवार देर रात्रि एसटीएफ और क्लेमटाउन पुलिस की संयुक्त टीम ने क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आशारोड़ी चेकिंग बैरियर पर एक कार की डिग्गी से 322 बोटल (करीब [more…]
2442 दावेदार लड़ेंगे पंचायत चुनाव
नाम वापसी के साथ दावेदारों की स्थिति हुई साफ प्रधान में 42 और क्षेत्र पंचायत सदस्य में 23 दावेदार बने निर्विरोध भीमताल (नैनीताल)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लड़ने वाले दावेदारों की स्थिति शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन देर शाम साफ हो गई है। जिले में 2442 दावेदार चुनाव लड़ेंगे। इसमें ग्राम प्रधान में 1316, बीडीसी सदस्य 798, जिला पंचायत सदस्य 126 और सदस्य ग्राम पंचायत में 202 दावेदार चुनाव मैदान में है। जिले में ग्राम प्रधान की 433, बीडीसी सदस्य में 209, जिला पंचायत में 27 और सदस्य ग्राम पंचायत में 96 [more…]
जर्जर हो चुकी 108 एम्बुलेंस सेवाओं पर सख्त हुए सांसद अजय भट्ट, स्वास्थ्य सचिव को लिखा पत्र
भीमताल : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने प्रदेश में संचालित 108 एम्बुलेंस सेवाओं की जर्जर स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में उत्तराखंड स्वास्थ्य सचिव और राज्य 108 सेवा प्रभारी राजेश कुमार को पत्र लिखते हुए मांग की है कि प्रदेश भर में पुरानी और खराब एम्बुलेंसों की समीक्षा कर, उन्हें अविलंब नई लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम युक्त एम्बुलेंस से बदला जाए। भट्ट ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि 08 जून 2025 को धनियाकोट निवासी श्री जगमोहन जलाल की आकस्मिक [more…]
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत एक्शन मोड में, भूमि धोखाधड़ी से लेकर उपभोक्ता शिकायतों पर दिए सख्त निर्देश
भूमि विवाद, मिलावटी पेट्रोल, परिवहन अराजकता—जनता की शिकायतों पर दिखाई सख्ती भीमताल : कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आयुक्त कुमाऊं एवं मा. मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और त्वरित व पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में भूमि धोखाधड़ी, उपभोक्ता हित, परिवहन व्यवस्था, पारिवारिक विवाद और शिक्षा से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।रामनगर क्षेत्र में कृषि भूमि को बिना स्पष्ट जानकारी के आगे बेचने का मामला सामने आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रतिपाल सिंह कड़ाकोटी ने कृषि प्रयोजन [more…]
रक्सिया नाले के जलभराव से मिली निजात, गांवों ने सांसद का जताया आभार
भीमताल : विगत वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रहे हल्द्वानी क्षेत्र के दर्जनों गांवों को अब बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) द्वारा वित्तपोषित हल्द्वानी परियोजना के तहत यूयूएसडीए द्वारा रक्सिया नाले पर बनाए गए आउटफॉल निर्माण कार्य का शुक्रवार को माननीय सांसद द्वारा निरीक्षण किया गया। इस परियोजना के तहत 4×3 मीटर आकार का 1.5 किलोमीटर लंबा भूमिगत नाला तैयार किया गया है, जिसके ऊपर से शीघ्र ही सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। यह परियोजना प्रेमपुर लोशज्ञानी क्षेत्र सहित 10 से अधिक गांवों के लिए [more…]
