Archives
नौकुचियाताल में धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु समिति के सतत प्रयास
भीमताल : क्षेत्र की ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहरों को संजोए रखने के उद्देश्य से गठित संस्कृति धरोहर संरक्षण समिति, नौकुचियाताल द्वारा लगातार बहुमुखी प्रयास किए जा रहे हैं। समिति ने क्षेत्र के प्रमुख जलस्रोत कन्यूर को पुनर्जीवित कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसके साथ ही नौकुचियाताल सरोवर तट पर स्थित श्री हरि की पौड़ी मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया और मां गंगा की मूर्ति की स्थापना समाजसेवी श्रीमती मोना बेदी के सहयोग से की गई। यह स्थान भगवान विष्णु के प्रथम अवतार सनकादि ऋषियों की तपोभूमि मानी जाती है, [more…]
8वीं सिकाई स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में नैनीताल जिला अव्वल
हरमन माइनर स्कूल, भीमताल में हुआ भव्य आयोजन, 300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग भीमताल : हरमन माइनर स्कूल, भीमताल में आयोजित 8वीं सिकाई स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर दूसरे और देहरादून तीसरे स्थान पर रहा। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए करीब 300 प्रतिभागियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरमन माइनर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती महिमा भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता का सफल संचालन सिहान हिमांशु कुलेठा और अनीता बोरा के नेतृत्व में [more…]
भीमताल में झील किनारे उठती दुर्गंध बनी गंभीर चुनौती, स्थायी सीवर समाधान की उठी मांग
स्थानीयों और पर्यटकों की परेशानी बढ़ी, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा भीमताल : पर्यटन नगरी भीमताल में झील किनारे दीनदयाल उपाध्याय पार्क के समीप स्थापित सीवर पंप से उठती दुर्गंध ने स्थानीय नागरिकों और सैलानियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। झील तट के पास बने इस पंप से निरंतर उठ रही दुर्गंध के चलते राहगीरों का गुजरना तक दूभर हो गया है। यह स्थिति न केवल स्वच्छता के लिहाज से चिंताजनक है, बल्कि भीमताल की पर्यटन छवि को भी नुकसान पहुंचा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में जगह-जगह [more…]
एसटीएफ ने बिहार के सुबोध गैंग का शातिर लूटेरा दबोचा, 3.7 करोड़ रुपए की ज्वैलरी लूट में था वांछित
देहरादून। उत्तराखंड की एसटीएफ ने पूर्णिया, बिहार में 3.7 करोड़ रुपए की ज्वैलरी की लूट में वांछित चल रहे सुबोध गैंग के शातिर लूटेरे को हरिद्वार जिले के कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कलियर में नाम बदल के रह रहा था। यही नहीं आरोपी ने बिहार के लोक जनशक्ति पार्टी के नेता की भी हत्या की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताय गया बिहार के पूर्णिया जिले के खजांची हाट थाना क्षेत्र में तनिष्क शोरूम में 26 जुलाई, 2024 को 6 अभियुक्तो द्वारा हथियार के बल पर 3 करोड़ 70 लाख रुपए की ज्वैलरी [more…]
ग्रामोत्थान परियोजना से उत्तराखंड के 10 हजार से अधिक परिवारों की आजीविका को मिला सहारा
देहरादून। ग्रामोत्थान परियोजना (ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना) प्रदेश के 10 हजार निर्धनतम परिवारों की आजीविका को सहारा देने में कारगर साबित हुई है। परियोजना के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत कुल 5.60 लाख जरूरतमंद परिवारों की आजीविका में वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम्य विकास विभाग, अंतराष्ट्रीय कृषि विकास निधि की वित्तीय सहायता से इस परियोजना का संचालन कर रहा है। वर्ष 2023 से लागू यह योजना अब प्रदेश के सभी 13 जनपदो के 95 विकासखडों में लागू की जा चुकी है। परियोजना का लक्ष्य कृषि आधारित गतिविधियों में सक्रिय किसानों, उत्पादक समूहों, आजीविका संघों [more…]
‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड’ के लिए धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने सीएम धामी को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बल्लीवाला में ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड’ के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी और जनता के समर्थन को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि यह अभिनंदन समारोह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के सपने को साकार करने का उत्सव [more…]
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 78 वाहनों के चालान, दो ई-रिक्शा सीज
भीमताल : परिवहन विभाग ने शनिवार को नैनीताल और हल्द्वानी नगर क्षेत्र में व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 78 वाहनों के चालान किए गए, जबकि दस्तावेज़ प्रस्तुत न करने के आरोप में दो ई-रिक्शा सीज किए गए। सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में टैक्सी, मैक्सी कैब, ट्रक, ई-रिक्शा, ऑटो, कार, मोटरसाइकिल एवं टैक्सी बाइक समेत विभिन्न प्रकार के वाहनों की सघन चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालकों द्वारा यूनिफॉर्म न पहनना, सीट बेल्ट/हेलमेट का प्रयोग न करना, नो पार्किंग, [more…]
अलर्टः नैटवाड़ मोरी डैम से कल छोड़ा जाएगी पानी, अफसर बोले- टॉन्स नदी किनारे न जाएं
देहरादून। नैटवाड़ मोरी जल विद्युत परियोजना के बैराज के ट्रैश रैक में अत्यधिक मात्रा में मलबा एकत्र हो जाने के कारण जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो रही है तथा हेड लॉस में वृद्धि देखी जा रही है। इस स्थिति के समाधान हेतु कल 13 जुलाई को ट्रैश रैक की सफाई की जाएगी। यह कार्य प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित है। सफाई प्रक्रिया के दौरान बैराज के गेट खोलकर जल स्तर को नीचे किया जाएगा। इस दौरान लगभग 250 क्यूमेक्स पानी टॉन्स नदी में छोड़ा जा सकता है। इसके परिणामस्वरूप नदी के निचले हिस्से में जल [more…]
मुख्यमंत्री ने प्रीतम भरतवाण के सुरकंडा देवी पर जागर का किया विमोचन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय सेवाओं के चयन में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर बात करते हुए कहा कि अब राज्य में चयन का आधार केवल और केवल मेरिट, प्रतिभा व योग्यता है। इसीलिए राजकीय सेवाओं में आने के इच्छुक युवा पूरे विश्वास एवं लगन से परीक्षाओं की तैयारी करें। उनका भविष्य उज्ज्वल है | शनिवार को दून के आईआरडीटी ऑडिटोरियम में हिमालयन हेरिटेज सोसाइटी द्वारा आयोजित भगवती सुरकंडा मां दिव्य जागर विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री शामिल हुए। उन्होंने जागर गायक प्रीतम भरतवाण के सुरकंडा देवी पर जागर का विमोचन किया | मुख्यमंत्री ने कहा कि जागरों के माध्यम [more…]
नेपाल सीमा से ₹10.23 करोड़ की ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने हेतु संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत जनपद चंपावत, पिथौरागढ़ पुलिस एवं STF द्वारा एक उल्लेखनीय सफलता अर्जित की गई है। आज नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र गढ़ीगोठ पुल, पम्पापुर (टनकपुर) में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान 5 किलो 688 ग्राम एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹10.23 करोड़ से अधिक आंकी गई है। इस दौरान एक महिला ईशा पत्नी राहुल कुमार निवासी ग्राम पम्पापुर, थाना बनबसा, जनपद चंपावत (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। महिला को पुलिस टीम ने काले पिट्ठू बैग के साथ [more…]
