Archives
भीमताल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक
संगठन महामंत्री अजय कुमार ने किया मार्गदर्शन भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 की तैयारियों को लेकर भीमताल और नैनीताल विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा, ब्लॉक एवं जिला पंचायत वार्ड प्रभारियों तथा मण्डल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी नैनीताल राजेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या और भीमताल [more…]
पिथौरागढ़ में मैक्स नदी में गिरी, आठ लोगों की मौत
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले की देवलथल तहसील के अन्तर्गत थल-मुवानी मोटर मार्ग पर मुवानी पुल के समीप आज शाम लगभग 5.20 बजे एक मैक्स वाहन संख्या UK05 TA 0193 अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। यह मैक्स मुनस्यारी से पिथौरागढ़ आ रही थी। हादसे में आठ लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि, 6 लोग घायल हो गए। 2 घायलों को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा गया है। मैक्स में सवार सभी लोग ग्राम बोकटा, तहसील देवलथल के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते मौके पर थल से पुलिस टीम, राजस्व टीम, स्थानीय लोग और 108 एम्बुलेन्स मौके पर पहुंच गई। [more…]
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा वाहन; छह की मौत
भीमताल : उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मुवानी-सुनी पुल के पास हुआ, जहां एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकाला गया। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में पाए गए हैं।प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति माना जा रहा है। पुलिस ने मामले [more…]
उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ी ड्रग्स की फैक्ट्री
देहरादून। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर नानकमत्ता थाना क्षेत्र में साहनी नर्सरी तिराहे से एमडीएमए ड्रग्स तैयार करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। मौके से ड्रग्स को तैयार करने में प्रयुक्त किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रिकर्सर कैमिकल (लगभग 126 लीटर कैमिकल एवं 28 किलो पाउडर फार्म) और 7.41 ग्राम एमडीएमए बरामद की। आरोपी के खिलाफ नानकमत्ता थाना धारा 21/22/8 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बताया कि समस्त प्रिकर्सर कैमिकल एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रतिबन्धित कैमिकल्स की श्रेणी में आते हैं, [more…]
हरेला पर्व 16 जुलाई से, जिले भर में होगा वृहद पौधारोपण
भीमताल : राज्यभर में हरेला पर्व का शुभारंभ 16 जुलाई से होगा। इस अवसर पर जनपद नैनीताल में एक माह तक विभिन्न कार्यक्रमों के तहत फलदार और अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने बताया कि पर्व की थीम “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ। एक पेड़ मां के नाम” निर्धारित की गई है। पौधारोपण अभियान में छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक और विभागीय अधिकारी भाग लेंगे। 50% पौधे पहले तीन दिन में ही रोपे जाएंगे, जिनका रख-रखाव स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम [more…]
परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 79 वाहनों के चालान, एक वाहन सीज
सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर विभाग सख्त भीमताल : परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को हल्द्वानी-भीमताल-भवाली, हल्द्वानी-कालाढूंगी एवं हल्द्वानी गैस गोदाम मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 79 वाहनों के चालान किए गए जबकि एक वाहन को सीज किया गया। अभियान का नेतृत्व परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडे, अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक गिरीश कांडपाल व नंदन रावत ने किया। चेकिंग के दौरान टैक्सी, मैक्सी कैब, बस, ट्रक, ऑटो, ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और निजी वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई नो पार्किंग, नियत वर्दी न पहनना, सीट बेल्ट और हेलमेट [more…]
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत, भीमताल सातताल से रोपे गए पौधे
कुमाऊँ भर में हरेला पर्व पर रोपे जाएंगे 2 लाख पौधे: डॉ. पाण्डे भीमताल : मानसून सत्र के दौरान Our Lakes Our Heritage थीम पर आधारित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत मंगलवार को भीमताल के प्रसिद्ध सातताल क्षेत्र से हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वन संरक्षक कुमाऊँ डॉ. धीरज पाण्डे ने किया। प्रभागीय वनाधिकारी चन्द्र शेखर जोशी ने जानकारी दी कि यह पौधारोपण अभियान आगामी 31 जुलाई 2025 तक चलाया जाएगा, जिसमें नैनीताल वन प्रभाग अंतर्गत विभिन्न झीलों और उनके जलागम क्षेत्रों में फलदार व बहुवर्षीय प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे।डॉ. [more…]
मुख्यमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक परिवारों को होम स्टे से जोड़ने के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पर्यटन विभाग की ‘गेम चेंजर योजनाओं’ की वर्चुअल समीक्षा की। जिसमें पर्यटन नीति-2023 के तहत राज्य में हो रहे निजी निवेश, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों और स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पर्यटन नीति लागू होने के बाद हुए कुल निजी निवेश, एम.ओ.यू. की स्थिति एवं उनकी ग्राउंडिंग और विभिन्न पर्यटन योजनाओं में हुए निवेश का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाने का नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण, स्थानीय रोजगार सृजन [more…]
एम्स ऋषिकेश में एयर एम्बुलेंस सेवा का विस्तार और दुर्गम क्षेत्रों के लिए एक और हेलीकॉप्टर देने की मांग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से उत्तराखण्ड में एम्स ऋषिकेश से संचालित एयर एम्बुलेंस सेवा के विस्तार के साथ ही राज्य के पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं के लिए एक अतिरिक्त हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति एसईसीसी परिवार केंद्रीय योगदान को ₹ 1,052 से बढ़ाकर ₹ 1,500 करने का आग्रह करने के साथ ही चारधाम यात्रा में एम्स के विशेषज्ञों के योगदान और स्नातकोत्तर डॉक्टरों [more…]
