Archives
कर्नल कोठियाल सरकार से नहीं लेंगे 24 लाख की सुविधाएं
पूर्व सैनिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल कोठियाल का निदेशालय को लिखा पत्र वायरल परिषद पर खर्च बजट को पूर्व सैनिक कल्याण में करने का दिया सुझाव पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में सैन्य भूमि में पांचवा धाम बनाना मकसद देहरादून । एक सैनिक के लिए खुद और खुद के परिवार से पहले देश होता है। कर्मठता और कर्त्तव्यपरायणता की मिसाल बन चुके कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल इस पैमाने पर पूरी तरह फिट बैठते हैं। 28 वर्ष तक सेना में रहते हुए देश की सेवा करने के बाद जब उन्होंने वर्ष 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली [more…]
यूपीसीएल का जेई निलंबित
देहरादून। उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि० ने अवर अभियंता स्वप्निल जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 33/11 केवी उपसंस्थान, गिवईश्रोत, विद्युत वितरण खंड कोटद्वार में तैनात अवर अभियंता स्वप्निल जोशी विद्युत वितरण खण्ड कोटद्वार के अंतर्गत कम्भीचैड़ क्षेत्र में खुले खेतों में 10 विद्युत खम्बों में लगभग 375 मीटर अनियमित विद्युत लाइन बनाने का आरोप है।
डा. तृप्ता ठाकुर उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त
देहरादून। डा. तृप्ता ठाकुर को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून का कुलपति नियुक्त किया गया है।डा. तृप्ता ठाकुर वर्तमान में विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान एनपीटीआई, फरीदाबाद में महानिदेशक हैं।
हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष का पौधा रोपा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज परिसर, देहरादून में “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर आयोजित राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपा। हरेला हमारी संस्कृति और चेतना का पर्व: मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और चेतना से जुड़ा एक गहरा भाव है, जो हमें पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। [more…]
“मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान” थीम पर मतदाता जागरूकता और हरियाली का संकल्प
स्वीप नैनीताल की पहल, 9000 से अधिक पौधे लगाकर वोटिंग और पर्यावरण के प्रति दिया जागरूकता का संदेश भीमताल : हरेला पर्व के अवसर पर मतदाता जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का अद्वितीय संगम देखने को मिला। स्वीप (SVEEP) नैनीताल द्वारा “मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान” थीम पर एक विशेष जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विकास भवन परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं स्वीप समन्वयक गोविंद राम जायसवाल तथा जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि गोस्वामी ने किया। इस [more…]
हरेला पर्व पर हल्द्वानी को मिला पहला वर्टिकल गार्डन
तिकोनिया चौराहे पर हरियाली की नई मिसाल, शहर को सजा नया पर्यावरणीय तोहफा भीमताल : पर्यावरण संरक्षण और शहरी सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम हल्द्वानी ने हरेला पर्व के अवसर पर एक नई शुरुआत की है। तिकोनिया चौराहे पर शहर का पहला नेचुरल वर्टिकल गार्डन विकसित कर नगर निगम ने हरियाली की ओर बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन और सहयोग से स्थापित इस वर्टिकल गार्डन में ऑर्नामेंटल पौधे और लताएं रोपी गई हैं, जिन्हें विशेषज्ञों की देखरेख में सजाया गया। यह गार्डन न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ा रहा है, बल्कि प्रदूषण [more…]
हरेला पर्व पर मंडी बायपास में दिखी हरित क्रांति की झलक
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नगर निगम ने बदली तस्वीर भीमताल : उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पर्यावरणीय चेतना के प्रतीक हरेला पर्व पर नगर निगम हल्द्वानी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सार्थक बनाते हुए मंडी बायपास क्षेत्र में हरियाली की नई मिसाल पेश की है।वर्षों से उपेक्षित और कूड़े-कचरे के ढेर में तब्दील इस क्षेत्र को नगर निगम ने हरे-भरे पेड़ों और रंग-बिरंगे फूलों से सजा दिया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान को जिलाधिकारी के मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग से सफलतापूर्वक [more…]
हरेला महापर्व पर सिटी पार्क में भव्य पौधारोपण, सांसद अजय भट्ट ने दिलाई ‘एक पेड़ मां के नाम’ की शपथ
प्राकृतिक विरासत को बचाने का लिया संकल्प, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग भीमताल : उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पर्यावरणीय चेतना और हरियाली के प्रतीक हरेला महापर्व के अवसर पर मंगलवार को सिटी पार्क, हल्द्वानी में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत करते हुए सभी नागरिकों से अपील की कि [more…]
हरेला परंपरा बनी प्रकृति से जुड़ाव का माध्यम, सिटी पार्क में हुआ भव्य पौधारोपण
आयुक्त दीपक रावत और विधायक बंशीधर भगत ने किया शुभारंभ, “एक पेड़ माँ के नाम” का भावनात्मक संदेश भीमताल : उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक हरेला महापर्व बुधवार को जनपद में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिलेभर में विभिन्न स्थलों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम सिटी पार्क हल्द्वानी में हुआ, जहां कुमाऊं मंडल आयुक्त श्री दीपक रावत और कालाढूंगी विधायक श्री बंशीधर भगत ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।आयुक्त दीपक रावत ने इस मौके पर कहा कि, “हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति [more…]
कांग्रेस ने तीन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लम्बे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त तीन पार्टी नेताओं को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। पोखडा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कीरत सिंह रावत द्वारा पार्टी समर्थित उम्मीदवार होने के बावजूद विपक्षी उम्मीदवार के के समर्थन में अपना नामांकन वापस लेकर न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि स्थानीय जनता एवं कांग्रेसजनों की भावनाओं के साथ भी खिलवाड कर धोखा दिया गया है। इसी प्रकार पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खिर्सू चतर सिंह रावत द्वारा पार्टी के समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव में प्रतिभाग किया [more…]
