Archives
मुख्यमंत्री धामी ने कावंड़ियों के चरण धोए, शिवभक्तों पर हैलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा
हरिद्वार।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ओम पुल के निकट गंगा घाट पर विभिन्न क्षेत्रों से आए शिवभक्त कांवड़ियों का चरण धोकर स्वागत किया। उन्होंने भजन सन्ध्या में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि सभी शिव भक्त कांवड़ियों का पैर पखार कर उनका आर्शिवाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ। यहां पर अयोजित शानदार भंजन संध्या सच में आंनदित करने वाली है। उन्होंने कहा कि आनन्द में ही परमान्नद की प्राप्ति होती है, परमानन्द देने का काम यहां पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यहां पर आनन्द [more…]
कांग्रेस ने प्रतिबन्ध के बावजूद केदार घाटी में हैलीकॉप्टर उड़ाने की अनुमति पर उठाए सवाल
देहरादूान। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने केदार घाटी में प्रतिबन्ध के बावजूद हैलीकॉप्टर उड़ाने की अनुमति देने पर बयान जारी करते हुए कहा कि केदारघाटी में लगातार हो रहे हैलीकॉप्टर हादसों को देखते हुए केदारघाटी में हैलीकॉप्टरों की उड़ान पर प्रतिबन्ध लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री धामी द्वारा दिये गये थे। इसके बावजूद केदार घाटी में हैलीकॉप्टर की उड़ान ने साबित कर दिया है कि उत्तराखंड में नौकरशाही कितनी हावी है जो मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगे पर रखती है। डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि पिछले दिनों केदार घाटी में पांच हैलीकॉप्टर हादसे हुए। उन्होंने इन हैलीकॉप्टर हादसों [more…]
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मदरसों में स्कॉलरशिप वितरण में हुई धांधली पर दिए जांच के आदेश
देहरादून। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल को कागजों में अल्पसंख्यक विद्यालय या मदरसा दर्शाकर केंद्रीय सरकार द्वारा पोषित विद्यालयों को दी जाने वाली छात्रवृति दिये जाने के प्रकरण की जानकारीमिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहनता से जांच करने के आदेश विशेष सचिव अल्प संख्यक कल्याण विभाग को दिए हैं। अब इस मामले की जांच विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. पराग मधुकर धकाते द्वारा की जा रही है। जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले में 2021-2022 और 2022-2023 के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर दर्ज किए अल्पसंख्यक छात्रवृति आवेदकों की प्रमाणिकता जांचने के लिए उधमसिंह नगर जिले के 796 बच्चों [more…]
उत्तरकाशी में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
उत्तरकाशी। आज दोपहर लगभग एक बजे चिन्यालीसौड़ तहसील अन्तर्गत अदनी-रौंतल मोटर मार्ग पर रौंतल के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जबकि, 2 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को रेस्क्यू कर चिन्यालीसौड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से एक घायल को हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया है। घायल का विवरण-1- सूरज सिंह पुत्र शैलेन्द्र, उम्र 26 वर्ष, निवासी- ग्राम कुमराडा, चिन्यालीसौड़। 2- रामशंकर पुत्र चन्द्रमोहन, उम्र 72 वर्ष, निवासी- ग्राम रोंतल, चिन्यालीसौड़। मृतक का नाम-1- अजय सिंह पुत्र चन्दन सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी- कुमराडा, चिन्यालीसौड़।
उत्तराखण्ड पेयजल निगम हल्द्वानी का अधीक्षण अभियंता निलम्बित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी दायित्वों के निर्वहन में कार्मिकों द्वारा किये जा रहे कदाचार के प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में अध्यक्ष उत्तराखण्ड पेयजल निगम शैलष बगोली द्वारा कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन पर सुजीत कुमार विकास प्रभारी मुख्य अभियंता (कु0) मूल पद अधीक्षण अभियंता उत्तराखण्ड़ पेयजल निगम हल्द्वानी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। अध्यक्ष उत्तराखण्ड पेयजल निगम द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप में स्पष्ट किया गया है कि सुजीत कुमार विकास के विरूद्ध संजय कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह ने अपने शिकायती-पत्र में उल्लेख किया है कि वह पानी की [more…]
युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए विभागीय सचिव समन्वय के साथ करें कार्य
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कौशल विकास और श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए सभी संबंधित विभागीय सचिव समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने मुख्य सचिव को सचिवों के साथ बैठक कर इसके लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कौशल विकास को इन्क्यूबेशन और ग्रोथ सेंटरों से जोड़ने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में स्थानीय लोगों को प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, मिस्त्री जैसे कार्यों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। उद्योगों की मांग [more…]
एडमिशन अलर्टः गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के समस्त परिसरों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन अनिवार्य रूप से “समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएंगे। प्रवेश हेतु किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अमान्य होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रारम्भ एवं अंतिम तिथि के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा शीघ्र ही अधिसूचना निर्गत की जायेगी।
कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने डीएसडब्ल्यू, डीन और मुख्य छात्रावास अधीक्षक कार्यलयों का किया निरीक्षण
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने गुरूवार को बिड़ला परिसर के छात्र क्रियाकलाप केन्द्र के अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यलय, नियन्ता कार्यलय, मुख्य छात्रावास अधीक्षक कार्यलयों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान प्लेसमेंट सेल एवं विश्वविद्यालय चिकित्सा सेवाओं का भी जायजा लिया और विभिन्न पदाधिकारियों को निर्देशित किया। कुलपति ने विश्वविद्यालय में नवीन प्रवेश प्रक्रिया की व्यवस्थाओं को दुरस्त करने तथा छात्र-छात्राओं के संबंध में निर्देश दिए कि किसी भी छात्र-छात्रा को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े जिसके लिए सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने मुख्य [more…]
हरेला पर्व पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय में चला विशेष पौधारोपण अभियान
देहरादून। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति प्रेम के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून में हरेला पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के एनएसएस विंग द्वारा विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य प्रकृति संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। यह पौधारोपण अभियान दो प्रमुख स्थलों विश्वविद्यालय के कृषि क्षेत्र, पथरीबाग कैंपस और मातावाला बाग में संपन्न हुआ। इसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों, एनएसएस समन्वयकों, डीन एवं निदेशकों, मुख्य प्रॉक्टर तथा अन्य अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न [more…]
हरेला पर्व पर MDDA की हरित पहल, दून में 60,000 पौधे लगाने का संकल्प
डिफेंस कॉलोनी के गौरा देवी पार्क और आढ़त बाजार में फलदार व औषधीय पौधों का रोपण देहरादून। उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक हरेला पर्व आज मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से मनाया गया। इस अवसर पर डिफेंस कॉलोनी स्थित गौरा देवी पार्क और नव-निर्माणाधीन आढ़त बाजार क्षेत्र में सैकड़ों पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सचिव मोहन बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, मुख्य अभियंता एचसीएस राणा, सहित विभागीय अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 500 [more…]
