Archives
भीमताल झील संरक्षण को लेकर सिंचाई विभाग की अनोखी पहल, लगाए जा रहे जागरूकता बोर्ड
सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी की पहल लाई रंग, झीलों की स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष फोकस भीमताल : झीलों की नगरी कहे जाने वाले भीमताल में अब झील संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान और भी मजबूत हो गया है। सिंचाई विभाग ने झीलों की स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता बोर्ड लगाने की पहल शुरू कर दी है। यह कदम लंबे समय से स्थानीय लोगों और झील प्रेमियों की मांग पर उठाया गया है। पांच प्रमुख तालों पर लगाए जा रहे बोर्ड इस अभियान के तहत भीमताल, नौकुचियाताल, कमलताल, नलदमयंती ताल और [more…]
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, वीरों का होगा सम्मान
शौर्य दिवस पर जिलेभर में होंगे देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम, तैयारियों को अंतिम रूप भीमताल : देश की वीरता और शौर्य का प्रतीक कारगिल विजय दिवस इस बार भी जिले में हर्षोल्लास व गर्व के साथ मनाया जाएगा। 26 जुलाई को आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नगर निगम सभागार में अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देने से लेकर घायल सैनिकों और वीरांगनाओं के सम्मान तक के सभी आयोजनों की रूपरेखा तय की गई।शहीद स्मारक में होगा मुख्य आयोजनकारगिल विजय दिवस के अवसर [more…]
धामी सरकार मनाएगी एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग का उत्सव
देश में पहली बार सफल निवेश का विवरण प्रस्तुत करने का उदाहरण देहरादून। उत्तराखंड सरकार की ओर से दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान उद्योग समूहों के साथ हुए एमओयू अब जमीन पर उतर रहे हैं, इस आयोजन के बाद उत्तराखंड में अब तक एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। इसी मौके को एतिहासिक बनाने के लिए, राज्य सरकार की ओर से शनिवार को रुद्रपुर में उत्तराखंड निवेश उत्सव आयोजित किया जा रहा है। देश में पहली बार किसी राज्य सरकार द्वारा, निवेश के उपरांत इस तरह के आयोजन के [more…]
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख: पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता सुजीत कुमार निलंबित
भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को अमल में लाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड पेयजल निगम, हल्द्वानी के अधीक्षण अभियंता श्री सुजीत कुमार विकास को गंभीर अनियमितताओं के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निगम अध्यक्ष शैलेष बगोली द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि अधीक्षण अभियंता सुजीत कुमार पर एक संविदाकार से ₹10 लाख की धनराशि एक निजी फर्म में ट्रांसफर करवाने के आरोप हैं। उक्त फर्म मै० कुचु-पुचु इंटरप्राइजेज की साझेदार उनकी [more…]
लालकुआँ नगर पंचायत को स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में “प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर” का राष्ट्रीय पुरस्कार
भीमताल : स्वच्छ भारत मिशन की ऐतिहासिक सफलता में उत्तराखंड को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के भव्य कार्यक्रम में लालकुआँ नगर पंचायत को राज्य में अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान तथा राष्ट्रीय स्तर पर “प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर” श्रेणी में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में देशभर के 78 निकायों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।लालकुआँ ने इस वर्ष [more…]
62 वाहन चालान, छह वाहन सीज: संयुक्त प्रवर्तन अभियान में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई
भीमताल : परिवहन विभाग द्वारा संचालित सघन चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 वाहनों के चालान किए गए, जबकि छह वाहनों को सीज किया गया। यह कार्रवाई सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेन्द्र सांगवान के नेतृत्व में की गई। अभियान में परिवहन कर अधिकारी विमल उप्रेती, अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक नंदन रावत, गिरीश कांडपाल सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान की अगुवाई में संयुक्त चेकिंग भी की गई। चेकिंग के दौरान बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी कैब, कार, बाइक, ई-रिक्शा और ऑटो जैसे वाहनों [more…]
भीमताल हरेला मेले में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक ने मोहा मन
मेले में छोलिया नृत्य, लोकगीतों और झांकियों ने बटोरी तालियां भीमताल : रामलीला मैदान में चल रहे ऐतिहासिक हरेला मेले के दूसरे दिन भी भीमताल में भारी भीड़ उमड़ी। पारंपरिक परिधानों में सजे लोक कलाकारों ने छोलिया नृत्य, जौनसारी लोकगीतों, और कुमाऊंनी झांकियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों ने भी लोक संस्कृति के इस रंगारंग संगम का भरपूर आनंद लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुष्कर सिंह महरा व ने दीप प्रज्वलित करके किया।उन्होंने कहा कि भीमताल का यह मेला न केवल सांस्कृतिक विरासत का परिचायक है बल्कि पर्यटन [more…]
जनता मिलन में उठी आवाज़ बनी समाधान की गूंज, आयुक्त की सख़्ती से मिला पूरा भूमि रकबा
भीमताल : सरकार के जनता से सीधे संवाद और त्वरित समाधान की नीति का एक और सशक्त उदाहरण सामने आया है। मुख्यमंत्री जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज की गई एक शिकायत पर हुई तत्काल कार्रवाई ने आमजन में भरोसे की नई मिसाल पेश की है। मामला था हरीश चन्द्र शर्मा पुत्र स्व. बी.एल. शर्मा, निवासी हिमंतपुर चौमवाल, मोटाहल्दू, तहसील लालकुआं का, जिन्होंने दो माह पूर्व आयुक्त एवं सचिव मा. मुख्यमंत्री श्री दीपक रावत के समक्ष भूमि संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, शर्मा ने नामूना बाजपुर निवासी प्रेम सिंह से 7000 वर्गफुट [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने कावंड़ियों के चरण धोए, शिवभक्तों पर हैलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा
हरिद्वार।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ओम पुल के निकट गंगा घाट पर विभिन्न क्षेत्रों से आए शिवभक्त कांवड़ियों का चरण धोकर स्वागत किया। उन्होंने भजन सन्ध्या में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि सभी शिव भक्त कांवड़ियों का पैर पखार कर उनका आर्शिवाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ। यहां पर अयोजित शानदार भंजन संध्या सच में आंनदित करने वाली है। उन्होंने कहा कि आनन्द में ही परमान्नद की प्राप्ति होती है, परमानन्द देने का काम यहां पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यहां पर आनन्द [more…]
कांग्रेस ने प्रतिबन्ध के बावजूद केदार घाटी में हैलीकॉप्टर उड़ाने की अनुमति पर उठाए सवाल
देहरादूान। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने केदार घाटी में प्रतिबन्ध के बावजूद हैलीकॉप्टर उड़ाने की अनुमति देने पर बयान जारी करते हुए कहा कि केदारघाटी में लगातार हो रहे हैलीकॉप्टर हादसों को देखते हुए केदारघाटी में हैलीकॉप्टरों की उड़ान पर प्रतिबन्ध लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री धामी द्वारा दिये गये थे। इसके बावजूद केदार घाटी में हैलीकॉप्टर की उड़ान ने साबित कर दिया है कि उत्तराखंड में नौकरशाही कितनी हावी है जो मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगे पर रखती है। डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि पिछले दिनों केदार घाटी में पांच हैलीकॉप्टर हादसे हुए। उन्होंने इन हैलीकॉप्टर हादसों [more…]
