Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कृषि मंत्री से मिले विधायक कैड़ा, सेब किसानों को उचित मूल्य दिलाने की उठाई मांग

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को देहरादून में कृषि मंत्री गणेश जोशी से शिष्टाचार भेंट कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सेब उत्पादक किसानों की समस्या को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि रामगढ़, धारी, ओखलकांडा व भीमताल ब्लॉक के किसान A, B और C ग्रेड के सेब उगाते हैं, लेकिन मंडियों में उनके सेब खरीदे नहीं जा रहे हैं। ऐसे में किसानों की मेहनत बेकार जा रही है और गोदामों में रखा सेब खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। विधायक कैड़ा ने कृषि मंत्री से मांग की कि उद्यान [more…]

उत्तराखण्ड

हरेले की खुशबू, लोक संस्कृति की धड़कन — भीमताल में बिखरे पहाड़ के रंग

भीमताल : हरेला सिर्फ एक पर्व नहीं, पहाड़ की मिट्टी की महक है। और जब वही महक सांस्कृतिक रंगों में ढलकर रामलीला मैदान में बिखरी, तो भीड़ के चेहरे पर मुस्कान और दिलों में गर्व साफ़ झलकता रहा। मेले के चौथे दिन भी भीमताल के रामलीला मैदान में मानो पूरा पहाड़ उतर आया हो। कहीं छोलिया नृत्य की गूंज थी, तो कहीं जौनसारी गीतों की मिठास। कुमाऊं की लोक-झांकियों ने दर्शकों को उनके अपने बचपन और गांव की गलियों में लौटा दिया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हरमन माइनर स्कूल की प्रधानाचार्या [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

20 जुलाई को रेड अलर्ट, 21-22 को ऑरेंज अलर्ट: भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट मोड में

भीमताल : जनपद नैनीताल में आगामी तीन दिनों तक मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के अनुसार, 20 जुलाई को रेड अलर्ट और 21 व 22 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 20 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना है। वहीं, 21 और 22 जुलाई को भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

Admission Alert : गढ़वाल विश्वविद्यालय में UG पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण शुरु

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) में स्नातक पाठ्यक्रमों (विधि स्नातक एवं बी०लिब० सहित) में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण शुरु हो गया  है। वे सभी अभियार्थी, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक पाठ्यक्रमों (विधि स्नातक एवं बी०लिब० सहित) में प्रवेश हेतु CUET-UG परीक्षा दी है, उन्हें 19 जुलाई 2025 को दोपहर 3:00 बजे से 27 जुलाई 2025 रात 11:55 बजे तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण  करना आवश्यक है। 1. विश्वविद्यालय परिसर हेतु पंजीकरण लिंकः https://hnbgucuet.samarth.edu.in 2. विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों हेतु पंजीकरण लिंक: https://hnbgucuet.samarth.edu.in/college अभ्यर्थी समर्थ प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण करने से पूर्व संबद्ध [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में मस्तिष्क की बीमारी का अत्याधुनिक इलाज MMAE

देहरादून।  चिकित्सा विज्ञान की दिशा में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में दिमाग में खून का थक्का क्रोनिक सबड्यूरल हेमेटोमा (Chronic Subdural Hematoma) जमने की जटिल स्थिति का इलाज आधुनिकतम तकनीक मिडिल मेनिंजियल आर्टरी एम्बोलाइजेशन (MMAE) द्वारा किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. महेश रमोला के नेतृत्व में दो मरीजों पर इस नवीनतम तकनीक से सफल प्रोसीजर किए गए। यह प्रोसीजर पारंपरिक सर्जरी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और न्यूनतम इनवेसिव है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने इस सफलता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के युवाओं को तराशेंगे इंफोसिस, नैसकॉम और वाधवानी ग्रुप

कला व मानविकी विषय के छात्रों के लिये डाटा साइंस कोर्स अनिवार्य देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, डाटा साइंस और उद्यमिता जैसे भविष्योन्मुखी विषयों में दक्ष बनाया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने इंफोसिस, नैसकॉम व वाधवानी ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ एमओयू किया है। छात्र-छात्राओं को इन संस्थानों के पाठ्यक्रमों के चयन का विकल्प दिया गया है और वह अपनी रेगुलर पढ़ाई के साथ इन कोर्स को कर सकेंगे। निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. कमल किशोर पाण्डे के मुताबिक प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में एन.सी.आर.एफ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने हिंदी फ़िल्म “5 सितम्बर“ का पोस्टर किया लॉन्च

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हिंदी फ़िल्म “5 सितम्बर“ का पोस्टर लॉन्च किया। यह फ़िल्म पूर्णतः उत्तराखंड में फिल्माई गई है तथा राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करने का सशक्त प्रयास है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म निर्माण का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फिल्म नीति के तहत हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि अधिक से अधिक निर्माता-निर्देशक उत्तराखंड की धरती पर फिल्म निर्माण करें और राज्य के युवाओं को रोजगार और मंच प्राप्त हो। मुख्यमंत्री ने [more…]

उत्तराखण्ड

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न, निष्पक्षता और पारदर्शिता से कार्य करने के निर्देश

प्रथम चरण में बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़, धारी व द्वितीय चरण में हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल, कोटाबाग में होगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज सभागार हल्द्वानी में द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ समेत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित कुल 1225 मतदान कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही क्षम्य नहीं है। सभी अधिकारी चुनाव से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में जूट उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण संपन्न, 34 प्रतिभागियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

बड़ौदा आर-सेटी शीशमहल कैंपस में 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, जूट उत्पादों से आत्मनिर्भरता की ओर कदम भीमताल : बड़ौदा आर-सेटी हल्द्वानी, नैनीताल के शीशमहल परिसर में चल रहे 14 दिवसीय “बेसिक ऑफ मेकिंग जूट प्रोडक्ट्स” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में जनपद नैनीताल के कुल 34 प्रतिभागियों ने भाग लेकर स्वरोजगार की दिशा में पहला मजबूत कदम उठाया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हेम कृष्ण सिंह, सुरेश बिष्ट एवं किरन नेगी ने प्रतिभागियों को जूट बैग, पायदान, फाइल कवर, वॉल हैंगिंग, टेबल मैट, लेडीज पर्स, शॉपिंग बैग, साइड बैग, फ्लावर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रामनगर व हल्द्वानी में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सघन कार्रवाई

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य चुनाव 2025 के मद्देनजर की गई छापेमारी, हजारों लीटर लहन नष्ट, आरोपी फरार भीमताल : राज्य में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य चुनाव 2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में रामनगर और हल्द्वानी क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण व बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक उमेश पाल के नेतृत्व में रामनगर क्षेत्र के थारी और करलपुरी में छापेमारी कर दो अवैध शराब की भट्टियाँ नष्ट की [more…]