Archives
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मतगणना के लिए 1580 कार्मिकों को दो पालियों में दिया गया प्रशिक्षण
सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज सभागार में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम, मतगणना प्रक्रिया को त्रुटिरहित संपन्न कराने का लक्ष्य भीमताल : जनपद नैनीताल में 31 जुलाई को प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की मतगणना को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के सभागार में दो पालियों में 1580 मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के आठों विकासखंडों के लिए कुल 316 मतगणना पार्टियां गठित की गई हैं, प्रत्येक पार्टी में 5 [more…]
25.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पीएम केंद्रीय विद्यालय, भीमताल का सांसद अजय भट्ट ने किया लोकार्पण
भीमताल को मिला केंद्रीय विद्यालय का भव्य नवीन भवन भीमताल : नैनीताल-उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को 25.84 करोड़ रुपये की लागत से बने नव निर्मित पीएम केंद्रीय विद्यालय भवन, भीमताल का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने वंदना, स्वागत गीत, छोलिया नृत्य तथा लोकसंस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित भारतीय मंडपम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा वर्चुअल माध्यम से देशभर के नव निर्मित केंद्रीय विद्यालय [more…]
नैनीताल जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण शुरू, मतदाताओं में दिखा उत्साह
चार विकासखंडों के 522 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया, पारदर्शिता और सुरक्षा पर विशेष जोर भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण के तहत जनपद नैनीताल में सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गया। मतदान की शुरुआत के साथ ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। चुनाव के इस चरण में भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर विकासखंडों के कुल 522 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। लोग सुबह से ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और मतदान प्रक्रिया में भागीदारी [more…]
एडीएम विवेक राय ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
भीमताल : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत सोमवार को अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव और डूंगरपुर स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली और शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित, सहज और निष्पक्ष वातावरण मिलना चाहिए।
90 वर्षीय दंपति ने किया मतदान, बने लोकतंत्र के प्रेरणास्रोत
भीमताल : लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था और जिम्मेदारी को निभाते हुए 90 वर्षीय लीलाधर उप्रेती और उनकी पत्नी बसंती देवी ने पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान कर सभी को प्रेरित किया। ग्राम हल्दूचौड़ दीना निवासी यह बुजुर्ग दंपति सोमवार को प्राथमिक विद्यालय दीना स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्नत आयु के बावजूद उनके चेहरे पर लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने का उत्साह स्पष्ट झलक रहा था। केंद्र पर उपस्थित अन्य मतदाताओं और मतदान कर्मियों ने भी उनके इस जज्बे की सराहना की। यह उदाहरण दर्शाता है कि उम्र [more…]
नैनीताल में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 76.07 प्रतिशत मतदान, चारों विकासखंडों में दिखा उत्साह
सीडीओ और एडीएम ने किया निरीक्षण, दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं के लिए रही विशेष व्यवस्था भीमताल : नैनीताल जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को चार विकासखंडों में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं। कुल मिलाकर जिले में 76.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। भीमताल में सबसे अधिक 81.11 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि कोटाबाग में 79.35, रामनगर में 75.13 और हल्द्वानी में 73.61 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका और [more…]
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण
भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित एफटीआई परिसर में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण सुरक्षा में सहभागी बनने का प्रेरणादायक संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान आज एक जनांदोलन का रूप ले चुका है। उत्तराखंड में इस अभियान की शुरुआत हरेला पर्व के अवसर पर की गई थी, [more…]
हाउस ऑफ़ हिमालयाज की बोर्ड बैठक में नए उत्पादों की समीक्षा और वैश्विक विस्तार की रणनीति तय
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में हाउस ऑफ़ हिमालयाज की 5वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के हाउस ऑफ़ हिमालयाज के नए उत्पादों की समीक्षा और वैश्विक विस्तार की रणनीति तय की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि हाउस ऑफ़ हिमालयाज की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा जैविक उत्पादों पर फोकस करते हुए जैविक उत्पादों का सर्टिफिकेशन अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाना सुनिश्चित किया जाए। आमजन को इसकी जानकारी हो इसके लिए प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्य सचिव ने उत्पादों की गुणवत्ता, ट्रेसेब्लिटी और ब्रांड स्टोरीटेलिंग को वैश्विक स्तर पर [more…]
उत्तराखंड को भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण के लिए केन्द्र से मिलेगी और धनराशि
देहरादून। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) के क्रियान्वयन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को और धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। चौहान ने ग्रामीण भारत के सकारात्मक बदलाव के प्रयासों में केन्द्र सरकार के साथ उत्तराखंड की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य में डीआईएलआरएमपी के क्रियान्वयन में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज [more…]
सहस्त्रधारा और सिरसी में एयर ट्रैफिक कंट्रोल स्थापित करने के निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में केदार वैली में हेली सेवाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने युकाडा और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों को सहस्त्रधारा एवं सिरसी में एयर ट्रैफिक कंट्रोल शीघ्र स्थापित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि सितंबर माह के प्रथम सप्ताह तक एटीसी स्थापित कर लिया जाए। इसके लिए राज्य सरकार से जो भी आवश्यकताएं होंगी, पूरी की जाएंगी। उन्होंने युकाडा को प्रत्येक हेलीपैड पर हेलीपैड-इन-चार्ज तैनात किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शटल [more…]
