Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रूस के कामचाटका में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई देशों में सुनामी अलर्ट जारी

भीमताल : रूस के पूर्वी कामचाटका प्रायद्वीप में बुधवार को 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप दर्ज किया गया, जिसे 1952 के बाद का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। इसके तुरंत बाद रूस, जापान, अमेरिका (हवाई, कैलिफोर्निया), कोलंबिया सहित कई प्रशांत तटीय देशों में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया। प्रभावित क्षेत्र और हालात:• रूस:सेवेरो-कुरील्स्क शहर में समुद्री लहरों के कारण तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात। कई बंदरगाह, होटल और हवाई अड्डे बंद किए गए हैं। सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए हैं।•जापान:तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी, नागरिकों को उच्च भूमि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अवैध खनन पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त: हरिद्वार के 48 स्टोन क्रशर बंद करने के आदेश

बिजली-पानी की आपूर्ति भी काटने के निर्देश भीमताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गंगा नदी किनारे रायवाला से लेकर भोगपुर और कुंभ मेला क्षेत्र तक हो रहे अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा निर्णय सुनाया है। हरिद्वार जिले में संचालित 48 स्टोन क्रशरों को तत्काल बंद करने के आदेश जारी करते हुए अदालत ने संबंधित क्रशरों की बिजली और पानी की आपूर्ति काटने के निर्देश भी दिए हैं। मातृ सदन, हरिद्वार की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने स्पष्ट टिप्पणी [more…]

उत्तराखण्ड

मतगणना कार्मिकों का तृतीय रैण्डमाइजेशन संपन्न, विकास खण्डवार टेबल आवंटित

भीमताल : पंचायत निर्वाचन-2025 की मतगणना के लिए नियुक्त कार्मिकों का तृतीय रैण्डमाइजेशन बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) वंदना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। रैण्डमाइजेशन की प्रक्रिया जिला कार्यालय स्थित सभागार में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षकगण विनीत तोमर, जय किशन, शिव चरण द्विवेदी एवं ब्रजमोहन सिंह रावत की उपस्थिति में की गई। जिले के आठों विकास खंडों में 31 जुलाई को दो पालियों में मतगणना कराई जाएगी। इस हेतु कुल 1580 मतगणना कार्मिकों (316 सुपरवाइजर एवं 1264 सहायक) की तैनाती की गई है। प्रत्येक टेबल पर चार सहायक और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को मिली विशेष केंद्रीय सहायता, अजय भट्ट ने जताया आभार

भीमताल : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड को विशेष पूंजीगत सहायता के रूप में 615 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।भट्ट ने बताया कि केंद्र सरकार ने एसएएससीआई (SASCI) योजना के अंतर्गत राज्य की 37 परियोजनाओं के लिए कुल 619.42 करोड़ रुपये की विशेष केंद्रीय सहायता मंजूर की है। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में 380 करोड़ रुपये की राशि राज्य को जारी कर दी गई है। [more…]

उत्तराखण्ड

सीसी रोड में अनिमितता मिलने पर एसडीएम ने तोड़ी रोड

भीमताल में एडीएम ने किया निरीक्षण भीमताल (नैनीताल)। एडीएम विवेक राय और एसडीएम नवाजिश खलीक ने बृहस्पतिवार को भीमताल के गोरखपुर क्षेत्र में बनाई जा रही सीसी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसी रोड की गुणवत्ता सही नहीं मिलने और अन्य अनिमितताएं मिलने पर एडीएम ने ईओ, जेई और ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सीसी रोड का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ नहीं होना सरकारी पैसों का दुरुपयोग करना है। उन्होंने जेसीबी से सीसी रोड को तोड़कर दोबारा गुणवत्ता के साथ बेहतर सीसी रोड बनाने को कहा। एडीएम ने कहा [more…]

उत्तराखण्ड

फांसी के फंदे से झूलती मिली ग्राफिक एरा की छात्रा

बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव कब्जे में लिया भीमताल(नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वासवी तोमर (18) पुत्री रामकृष्ण सिंह तोमर निवासी लखनऊ का शव बृहस्पतिवार को शाम चार बजे हॉस्टल के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। छात्रा के शव को देख अन्य छात्राओं के चिल्लाने पर कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा को फंदे से उतारकर उसे भवाली सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल आने तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धार्मिक स्थलों का मास्टर प्लान बनाने के आदेश जारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने सचिव पर्यटन को सभी धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण, प्रवेश- निकास व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सुविधाएं जुटाने के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के आदेश जारी कर दिए हैं। गत 27 जुलाई को हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना के तत्काल बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौका मुआयना कर, स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विस्तृत मास्टर प्लान बनाने के निर्देश [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के लिए विशेष पूंजीगत सहायता के रूप में केन्द्र से 615 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत

मुख्यमंत्री धामी ने विशेष केन्द्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया देहरादून। भारत सरकार द्वारा विशेष पूंजीगत सहायता के तौर पर उत्तराखंड के लिए 615 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसकी पहली किश्त में 380.201 करोड़ रुपए की धनराशि भी राज्य को जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष केन्द्रीय सहायता मंजूर किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दशक को उत्तराखंड के विकास का दशक बनाने की प्रधानमंत्री की संकल्पना को पूरा करने के लिए राज्य [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025 में गढ़वाल विश्वविद्यालय की सहभागिता

नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की 5वीं वर्षगांठ पर भारत के शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और शिक्षण संस्थानों ने एक मंच पर मिलकर इसकी उपलब्धियों की समीक्षा की और भविष्य की दिशा पर विमर्श किया। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा किया गया, जिन्होंने इस अवसर पर 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की नई शैक्षिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया। इस समागम के उद्घाटन सत्र में अन्य राज्यों के शिक्षामत्रियों के साथ उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मंचासीन रहे, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री करेंगे लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा वार योजनाओं की प्रत्येक तीन माह में समीक्षा

टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं की मुख्यमंत्री घोषणाओं और अन्य कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश जन समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता निर्माणाधीन योजनाओं का किया जाए नियमित अनुश्रवण समयबद्धता के साथ पूरी हो योजनाएं देहरादून। विधायकगणों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं को अधिकारी पूरी गंभीरता से लें। विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद करें। राज्य की सभी 70 विधानसभाओं के अंतर्गत की गई घोषणाओं और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन-प्रशासन और विधानसभा क्षेत्र के बीच सेतु की [more…]