Archives
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के अंतर्गत उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को मिली ₹184.25 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री मोदी ने डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की राशि, हल्द्वानी में किसानों ने देखा सीधा प्रसारण भीमताल : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के करोड़ों किसानों को योजना की 20वीं किस्त जारी की गई। उत्तराखंड के 8,28,787 किसान परिवारों को ₹184.25 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।इस अवसर पर ब्लॉक कार्यालय हल्द्वानी के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उपस्थित लाभार्थी किसानों ने प्रधानमंत्री का सीधा संबोधन व प्रसारण देखा। किसानों ने इस [more…]
हल्द्वानी ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगेगा एनटीपीसी का वेस्ट-टू-कोल प्लांट, 25 वर्षों तक होगा संचालन
तीन माह में प्रारंभ होगा कार्य, कूड़े की समस्या का स्थायी समाधान संभव भीमताल : हल्द्वानी शहर की कूड़े की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एनटीपीसी द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे से कोयला बनाने वाला अत्याधुनिक प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी वंदना ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अगले तीन माह के भीतर पुराने कूड़े को हटाकर 10 एकड़ भूमि एनटीपीसी को उपलब्ध कराई जाएगी, जहां वेस्ट-टू-कोल प्लांट लगाया जाएगा। यह प्लांट 25 वर्षों तक संचालित किया जाएगा और इसमें प्रतिदिन उत्पादित [more…]
आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश
भीमताल : कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में शनिवार को आयुक्त/सचिव, मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में भूमि विवाद, ब्याज पर धन लेने-देने, विद्युत लाइन स्थानांतरण, फर्जी नौकरी दिलाने, एलआईसी पॉलिसी में ग़लत जानकारी, और पारिवारिक संपत्ति विवाद जैसे विविध विषयों पर शिकायतें प्राप्त हुईं। आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान आयुक्त के संज्ञान में आया कि वाहन खरीद के बाद सत्यापन [more…]
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनंतिम आरक्षण जारी
देहरादून। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और टिहरी को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। जबकि, चम्पावत, चमोली, नैनीताल और उत्तरकाशी को अनारक्षित रखा गया है। उधमसिंह नगर के पिछड़ा वर्ग और पिथौरागढ़ को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है।
उत्तराखण्ड में आदर्श आचरण संहिता समाप्त
देहरादून। उत्तराखण्ड में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 सम्पन्न होने के बाद आज, 1 अगस्त 2025 को शाम 6 बजे से आदर्श आचरण संहिता समाप्त कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने ₹58.32 करोड़ लागत से बनने वाले ग्राम्य विकास भवन का किया शिलान्यास
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डांडा नूरीवाला सहस्रधारा रोड में आयोजित कार्यक्रम में ₹58.32 करोड़ लागत से बनने वाले ग्राम्य विकास भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने ग्रामीण विकास विभाग के एकीकृत भवन के शिलान्यास पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भवन ग्रामीण विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि लगभग 58 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस भवन में विभाग की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एक ही परिसर में संचालित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एक जनपद, दो उत्पाद योजना के माध्यम [more…]
साईं सृजन पटल पत्रिका के 12वें अंक का एम्स के डाॅ. सहरावत ने किया विमोचन
देहरादून। साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 12 वें अंक का विमोचन एम्स के डाॅक्टर अमित सहरावत ने जोगीवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में किया। डाॅ.सहरावत ने पत्रिका के निरंतर प्रकाशन का एक वर्ष पूर्ण होने और 12 वें अंक को एक विशेषांक के रूप में प्रकाशित करने पर संपादकीय टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका उत्तराखंड में अपनी विशेष पहचान बना चुकी है। प्रत्येक माह की अंतिम तारीख को पाठकों को इसका इंतजार रहता है। पत्रिका में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक व साहसिक पर्यटन, पहाड़ी व्यंजनों, हर क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों [more…]
टनकपुर – बागेश्वर रेल लाइन पर केंद्र ने मांगी राज्य की सहमति
देहरादून। टनकपुर–बागेश्वर रेललाइन पर जल्द काम शुरु हो सकता है। केंद्र सरकार ने इस परियोजना पर काम शुरु करने के लिए राज्य सरकार से औपचारिक तौर पर सहमति देने को कहा है। राज्य सरकार जल्द इस दिशा में अधिकारिक पत्र केंद्र सरकार को भेजने जा रही है। प्रस्तावित टनकपुर- बागेश्वर रेललाइन को कुमांउ क्षेत्र में रेल नेटवर्क विस्तार की दिशा में गेम चेंजर प्रोजेक्ट के रूप में देखा रहा है। करीब 170 किमी लंबी इस परियोजना के लिए फाइनल सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब अगले चरण में परियोजना पर राज्य सरकार से विचार विमर्श होना है।काम शुरु [more…]
विधायक प्रीतम सिंह और कांग्रेस नेताओं ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
देहरादून। चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर माथा टेका और दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राजकुमार तथा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा भी सम्मिलित रहे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। भेंटवार्ता के दौरान स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि चकराता क्षेत्र जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य [more…]
डॉ. पाण्डे सेवानिवृत्त, डा. खाली को प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा का दायित्व
देहरादून। निदेशक, उच्च शिक्षा डॉ० कमल किशोर पाण्डे आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। निदेशक के कार्य/दायित्वों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के प्राचार्य डा० विश्वनाथ खाली को उनकी अधिवर्षता आयु पूर्ण होने अथवा निदेशक की नियमित नियुक्ति होने तक (जो भी पहले हो) प्रभारी निदेशक का दायित्व सौंपा गया है। डा. विश्वनाथ खाली का वेतन निदेशक, उच्च शिक्षा के रिक्त पद के सापेक्ष आहरित किया जायेगा।
