Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय ने यूजी कक्षाओं में एडमिशन के लिए 12 अगस्त तक होगी काउंसलिंग

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में विभिन्न यू.जी. के कक्षाओं में प्रवेश(काउंसलिंग) की तिथियों को 12  अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो. ओ.पी. गुसाईं ने दी। उन्होंने बताया की ख़राब मौसम के चलते और सड़क अवरुद्ध की घटनाओं को देखते हुए काउन्सलिंग की तिथि को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। इस सम्बन्ध में मेरिट में आये छात्र-छात्राओं को मेल के माध्यम से भी काउन्सलिंग की तिथि 12 अगस्त तक बढ़ाने की सूचना दे दी गयी है। वंही दूसरी और इंटीग्रेटेड एम.बी.ऐ. की प्रथम मेरिट लिस्ट आज जारी कर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धराली आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय

एसजीआरआरयू के भूविज्ञान शोधार्थियों ने शोध में जताई थी चिंता दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, संवेदनशील महीनों में सतर्कता जरूरी देहरादून। धराली (उत्तरकाशी) में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने राहत कार्यों की कमान संभाल ली है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बुधवार को उत्तरकाशी जिले के बड़कोट स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाएगा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के भूविज्ञान के शोधार्थियों ने अपने शोध कार्य के माध्यम से उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अब नहीं चढ़नी पड़ेगी चार मंज़िल की थकाऊ सीढ़ियाँ, जिला अस्पताल में लगेगी नई लिफ्ट

अल्मोड़ा। लंबे समय से प्रतीक्षित नई लिफ्ट की सौगात अब पंडित हर गोविंद पंत जिला अस्पताल अल्मोड़ा को मिलने जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के निरंतर प्रयासों और जनहित में उठाई गई मजबूत आवाज का परिणाम है कि वर्ष 2024 में भेजा गया प्रस्ताव अब अंततः साकार रूप लेने जा रहा है।इस लिफ्ट की स्थापना से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को अब चार मंज़िला इमारत की सीढ़ियाँ चढ़ने की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी। वर्तमान में अस्पताल की ओपीडी में रोज़ाना 500 से अधिक मरीज पहुंचते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में वे लोग होते हैं जिनके लिए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पौड़ी के बुंरासी गांव में मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत

पौड़ी। पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक में अतिवृष्टि से जानमाल के नुकसान की आशंका है। बुंरासी गाँव में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के मलबे में दबकर दो महिलाओं बिमला देवी पत्नी स्व. बलवंत सिंह भंडारी और आशा देवी पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी की मौत हो गई। साथ ही यहां कई मवेशियों की भी जान चली गई। उधर, कुमाऊं सीमा से सटे और थलसैंण से करीब 60 किलोमीटर दूर बांकुड़ा गांव में जगतपुरी-देहघाट मार्ग पर बुधवार को एक नेपाली डेरे पर ऊपर से आ रहे गदेरे से भारी मलबा और पानी आने से दो नेपाली श्रमिक कालीराम और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया, रेस्क्यू अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ने के निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री से फोन पर ली राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दो हेलीकॉप्टरों से आवश्यक खाद्य और राहत सामग्री धराली क्षेत्र में पहुंचाई गई राज्य सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने 2 चिनूक और 2 एमआई-17 हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए सड़क यातायात बहाल करने के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही भारी मशीनरी बचाव अभियान में सेना के 125 अधिकारी और जवान, आईटीबीपी के 83 अधिकारी और जवान भी लगे बीआरओ के 6 अधिकारी, 100 से अधिक मजदूरों के साथ बाधित सड़कों को खोलने में जुटे धराली (उत्तरकाशी)। आपदा ग्रस्त धराली में राहत एवं बचाव अभियान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में तीन IAS अधिकारियों की तैनाती

उत्तरकाशी। आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली में बचाव एवं राहत कार्यों में जिला प्रशासन के साथ समन्यवय स्थापित करने तीन आईएएस अधिकारियों, अभिषेक रूहेला, मेहरबान सिंह बिष्ट और गौरव कुमार तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक जनपद उत्तरकाशी में तैनात किया गया है।तीनों अधिकारी आयुक्त-गढ़वाल के नियन्त्रण एवं दिशा-निर्देशों में कार्य करेंगे। तीनों को तत्काल जनपद उत्तरकाशी के लिये प्रस्थान करने के निर्देश दिए गए हैं।

Estimated read time 0 min read
उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

धराली आपदा : मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, त्वरित राहत कार्य जारी

108 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, जिला स्तरीय आपात नियंत्रण कक्ष स्थापित,लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: डॉ.आर. राजेश कुमार उत्तरकाशी। धराली गांव में सोमवार को बादल फटने से उत्पन्न भीषण आपदा के बाद राज्य सरकार पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित चिकित्सकीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं, ताकि समय पर पीड़ितों तक सहायता पहुंच सके। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रवानास्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धराली आपदाः मुख्यमंत्री धामी अपना दौरा स्थगित कर देहरादून के लिए रवाना

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के धराली बाजार में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है। अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी के धराली बाजार पर टूटा आसमानी कहर

उत्तरकाशी। आज अपराह्न लगभग 1 बजकर 50 मिनट पर उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील के खीर गाढ़ में जलस्तर बढने से धराली बाजार क्षेत्र में भारी मलबा आने के कारण कई भवनों, होटल एवं दुकानों में क्षतिग्रस्त हो गए। एसडीआरएफ/एनडीआरएफ और सेना घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। एयरफोर्स की सहाय के लिये जाने हेतु एयर रिक्विजिशन भेजा जा रहा है। प्रशासन जनहानि और नुकसान की ब्योरा जुटा रहा है। निकटवर्ती चिकित्सालयों व एम्स, देहरादून में बेड़ आरक्षित कर दिये गये है एवं एम्बुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सक्रिय [more…]