Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दूसरे दिन भी उत्तरकाशी में रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन  की निगरानी और निर्देशन में जुटे रहे सीएम धामी

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुरुवार देर रात्रि आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी पहुंचकर जनपद में चल रहे आपदा राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल रूम से वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ  उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने हर्षिल धराली में बादल फटने से आयी प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत अभियानों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राहत सामग्री और बचाव दल की प्रभावित क्षेत्रों में उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने  बादल फटने, भूस्खलन [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी राहत कोष में देंगे अपना एक माह का वेतन

उत्तरकाशी। धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के बाद से राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कार्यों हेतु प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है और इस कठिन परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करें।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एनडीएमए ने की राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा

देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभागाध्यक्ष एवं सदस्य राजेंद्र सिंह ने गुरुवार को धराली में संचालित राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एनडीएमए के स्तर पर राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और गृह मंत्रालय पूरी तरह से उत्तराखण्ड के साथ खड़ा है। उन्होंने धराली में संचालित राहत और बचाव कार्यों को लेकर उत्तराखण्ड सरकार की सराहना की। राजेंद्र सिंह ने एनडीएमए, सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन, वायु सेना, मौसम विज्ञान विभाग के साथ ही अन्य विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर रेस्क्यू अभियान को लेकर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों के चुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के 12 जनपदों (हरिद्वार को छोड़कर) में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर सामान्य निर्वाचन-2025 कराए जाने की घोषणा की है। 07 अगस्त 2025 को जारी अधिसूचनाओं के अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही 12 जनपदों की समस्त जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायतों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है, जो मतगणना सम्पन्न होने तक प्रभावी रहेगी। क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया उत्तराखण्ड आईएएस एसोसिएशन

देहरादून। उत्तराखण्ड आई.ए.एस एसोसिएशन के अध्यक्ष एल.ए. फैनई की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड में आई भीषण आपदा के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में राज्य के समक्ष उत्पन्न हालिया प्राकृतिक आपदा की गंभीरता पर विचार किया गया, जिसमें 05 जुलाई, 2025 को उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा को लेकर व्यापक चर्चा की गई। सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड राज्य के समस्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस) अधिकारियों द्वारा एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वेच्छा से प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय एसोसिएशन [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीपीआर कार्डियक लाइफ सपोर्ट पर कार्यशाला

आपातकालीन स्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों की दी गई महत्वपूर्णं जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गुरुवार को कार्डियक लाइफ सपोर्ट व सीपीआर पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य डॉक्टरों एवं पीजी विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों से प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मनोज गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, डाॅ पुनीत ओहरी एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। डॉ. अंजलि चौधरी ने बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) के महत्व पर प्रकाश डालते [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एममकेपी इंटर कॉलेज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा महादेवी कन्या पाठशाला (एमकेपी इंटर कॉलेज) में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 402 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया।इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया तथा ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही, रोगियों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त वितरित की गईं। शिविर में चिकित्सा परामर्श देने वाले प्रमुख डॉक्टरों में मेडिसिन विभाग से डॉ. दीपांशु एवं डॉ. शुभम सिंह, [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पौड़ी के आपदा प्रभावितों को आपदा मद और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री ने आपदाग्रस्त क्षेत्र के भ्रमण के दौरान आपदा के कारण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त ग्राम सैंजी के 15 परिवारों/भवन स्वामियों – प्रभा देवी, नीलम सिंह भण्डारी, भगत सिंह भण्डारी, पवन सिंह भण्डारी, विमला देवी, शाखा देवी, पवेली देवी, विमल सिंह, दीवान सिंह, रविन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, गोपाल सिंह, मनोज सिंह, कृपाल सिंह एवं हेमराज सिंह को राज्य आपदा मोचन निधि से प्रति भवन स्वामी ₹1,30,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई, जिसे संबंधित परिवारों को चेक के माध्यम से प्रदान किया गया। वहीं, ग्राम बुरांसी में आपदा के कारण जान गंवाने वाली महिला आशा देवी पत्नी प्रेम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धराली आपदाः प्रभावितों की मदद के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरे IG अरुण मोहन जोशी

धराली। उत्तरकाशी में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के परिप्रेक्ष्य में आज पुलिस महानिरीक्षक, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) अरुण मोहन जोशी द्वारा गंगोत्री में पहुंचकर आपदा की परिस्थितियों का स्थल पर पहुंचकर प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया गया। इस दौरान उन्होंने धराली गाँव से रेस्क्यू कर गंगोत्री लाए गए आपदा प्रभावित स्थानीय निवासियों एवं तीर्थयात्रियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य स्थिति एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि धराली क्षेत्र में कई लोगों के आवास पूर्णतः ध्वस्त हो गए थे, जिन्हें आपदा के बाद एसडीआरएफ की टीमों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित गंगोत्री पहुंचाया [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक में कर्मचारियों के लिए भवन निर्माण को मंजूरी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की 24वीं वित्त समिति की बैठक आज बुधवार को कुलपति सचिवालय सभागार में कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह जी अध्यक्षता में संपन्न हुई। वित्त समिति की बैठक में वर्ष 2024-25 में प्राप्त शासकीय अनुदानों के प्रति विश्वविद्यालय द्वारा कृत व्ययों, वार्षिक लेखा एवं उपयोगिता प्रमाण पत्रों का अनुमोदन एवं पुष्टि की गयी। बैठक में 17वीं भवन की बैठक की अनुशंसाओं का अनुमोदन प्राप्त किया गया।  वित्त समिति की बैठक में परीक्षा सम्बन्धी परिश्रमिकों/मानदेय में संसोधन प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। चालू वित्त वर्ष 2024-25 हेतु भारत सरकार द्वारा बजट अनुदान तथा इसके सापेक्ष [more…]