Archives

उत्तराखण्ड

भीमताल में ‘शक्ति संवाद’ कार्यशाला, किशोरियों को अधिकारों और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

भीमताल। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल विकास परियोजना भीमताल की ओर से एचडी डिग्री कॉलेज में गुरुवार को ‘शक्ति संवाद’ संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने की, जबकि जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यशाला में किशोरियों को उनके अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह निषेध तथा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने संवादात्मक शैली में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एक साल से लंबित भूमि पैमाइश मामलों पर डीएम सख्त, जांच के आदेश

भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर धारा-41 के तहत भूमि सीमांकन और पैमाइश से जुड़े एक वर्ष से लंबित मामलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं सभी लंबित प्रकरणों की जांच अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से कराने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित अभिलेखों की जांच करते हुए कहा कि भूमि सीमांकन एवं पैमाइश जैसे सामान्य मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹14 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपातल सेे ग्राम पंचायत नाघर इण्टर कालेज तक सीसी सम्पर्क मार्ग निर्माण किये जाने हेतु ₹ 79.87 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में विकासखण्ड बाराकोट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में मूर्ति स्थापित किये जाने हेतु ₹ 32.49 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के सेलागाड से कोटकेन्द्री तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 40.53 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोस्टामानू [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा के दिव्य संदेश से भावविभोर हुई संगतें

गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित कर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मांगा आशीर्वाद विशेष पूजा-अर्चना, अरदास एवं श्री झंडे जी पर मत्था टेककर व्यक्त की अटूट आस्था गुरु पूर्णिमा पर विशेष लंगर प्रसाद में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बुधवार को अपार श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही देश-विदेश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं एवं संगतों का श्री दरबार साहिब में तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने श्री गुरु राम राय जी महाराज के श्रीचरणों में शीश नवाकर अपनी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी

देहरादून।  देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 (प्रारूप) को अधिक व्यावहारिक, समावेशी और जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा शुरू किए गए दूसरे चरण के जनसुनवाई अभियान को लगातार सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर 28 जुलाई से प्राधिकरण कार्यालय में प्रारम्भ हुई पुनः सुनवाई के दूसरे दिन भी विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक संगठन, कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन, व्यापारिक प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे और शहर के भविष्य से जुड़े अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं। दूसरे दिन करीब 28 आपत्तियां एवं सुझाव [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

देहरादून। ऊधमसिंहनगर की सितारगंज तहसील में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने तहसील कार्यालय में छापेमारी कर संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों कर्मचारी भूमि की कुर्की समाप्त कराने और केसीसी ऋण से संबंधित आरसी की कार्रवाई खत्म कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। सतर्कता अधिष्ठान को मिली शिकायत के अनुसार, तहसील सितारगंज में तैनात संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा शिकायतकर्ता से भूमि को बंधनमुक्त कराने के लिए ₹10 हजार तथा वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा पत्नी के किसान क्रेडिट [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत

देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक आयोजित की गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किये गये तथा 12वीं बैठक में लिये गये निर्णयों का अनुमोदन दिया गया। उच्च शिक्षा के अंतर्गत एनईपी-2020 के प्रावधानों को शत-प्रतिशत लागू करने की सहमति बनी। इसके अलावा देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम, संकाय विकास कार्यक्रम, भारतीय ज्ञान प्रणाली, पीएम-ऊषा, निजी विश्वविद्यालय माॅडल अधिनियम एवं समर्थ पोर्टल के उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। सचिवालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुये [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए, स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने पर भी जोर दिया। कहा कि राज्य एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन के साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप, हाई एल्टीट्यूड साहसिक गतिविधियां, मैराथन, साईकिल, बाईक या कार रैली जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने प्रदेशभर के मुख्य शहरों के महत्त्वपूर्ण [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत की मांग फिर उठी, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात

भीमताल। कुमाऊं को दिल्ली से तेज और सुविधाजनक रेल संपर्क दिलाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने संसद भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के बीच दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित करने की मांग की। सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री को सौंपे मांग पत्र में कहा कि काठगोदाम कुमाऊं का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के साथ पूरे क्षेत्र का प्रवेश द्वार है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक, विद्यार्थी, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

खन्स्यु बाजार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 5 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे

भीमताल, 29 जुलाई। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को खन्स्यु क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बाजार के किराना और मिठाई की एक दर्जन से अधिक दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो खाद्य प्रतिष्ठानों से टोमैटो सॉस, गुलाब जामुन मिक्सचर, दलिया, चायपत्ती और कुरकुरे के कुल पांच नमूने गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, खन्स्यु के रसोईघर और खाद्य भंडार का भी निरीक्षण किया। जांच में [more…]