Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इन दो जिलों में कल स्कूलों में अवकाश घोषित

अल्मोड़ा/बागेश्वर। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान के दृष्टिगत अल्मोड़ा जनपद के सभी (कक्षा 1 से 12वीं तक) विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 और 14 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। जबकि, बागेश्वर जनपद में कल 13 अगस्त सभी (कक्षा 1 से 12वीं तक) विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

उत्तराखण्ड

दोनों ब्लॉकों में भाजपा की जीत, मुकाबला शुरू होने से पहले खत्म

हल्द्वानी से मंजू गौड़, ओखलकांडा से के.डी. रुवाली निर्विरोध प्रमुख नामांकन वापसी के अंतिम दिन दोनों बागी उम्मीदवार मैदान से बाहर भीमताल: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हल्द्वानी और ओखलकांडा ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए। हल्द्वानी से मंजू गौड़ और ओखलकांडा से के.डी. रुवाली ने बिना मतदान के ही जीत दर्ज कर ली। नामांकन वापसी के अंतिम दिन मंगलवार को हल्द्वानी के भाजपा नेता विपिन पांडे की पत्नी मीना पांडे और ओखलकांडा की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व विधायक राम सिंह कैड़ा की पत्नी कमलेश कैड़ा ने पर्चा वापस ले लिया। सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व के दबाव [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग की कार्रवाई : 112 वाहनों के चालान, 6 सीज

भीमताल: परिवहन विभाग ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए 112 वाहनों के चालान काटे और छह वाहनों को सीज किया। सीज किए गए वाहनों में तीन बसें, दो ऑटो और एक ई-रिक्शा शामिल हैं। अभियान के दौरान हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल व बरेली मार्ग पर बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी, ई-रिक्शा, ऑटो, मोटरसाइकिल और कारों की जांच की गई। इस दौरान कर, फिटनेस, परमिट, टैक्स, हेलमेट, ओवरलोडिंग, यांत्रिक खराबी, परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालकों द्वारा यूनिफॉर्म न पहनना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना और ओवरस्पीड जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। संभागीय निरीक्षक [more…]

उत्तराखण्ड

भीमताल से रागिनी बनी निर्विरोध कनिष्ठ प्रमुख

कनिष्ठ प्रमुख में नाम वापस लेने से रागिनी बनी निर्विरोध भीमताल(नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक से मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख पद और ज्येष्ठ प्रमुख पद पर किसी भी प्रत्याशी की ओर से नामांकन वापस नहीं लिया गया। जबकि कनिष्ठ प्रमुख में सावित्री शर्मा के नाम वापस लिए जाने पर रागिनी आर्या निर्विरोध कनिष्ठ प्रमुख चुनी गई। भीमताल में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा से डॉ. हरीश बिष्ट और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु पांडे चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही ज्येष्ठ प्रमुख पद पर उमेश पलड़िया और चिराग बोरा चुनाव लड़ रहे हैं।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने रचा इतिहास

मेट्रो शहरों के अस्पतालों में ही मिलती है कोहनी जोड़ प्रत्यारोपण की सुविधा रिवीजन एल्बो रिप्लेसमेंट एक जटिल और चुनौतीपूर्णं सर्जरी देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने एक और चिकित्सा उपलब्धि अपने नाम दर्ज कराई है। अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की विशेषज्ञ टीम ने उत्तराखण्ड में पहली बार रिवीजन एल्बो जॉइंट रिप्लेसमेंट (कोहनी जोड़ का पुनः प्रत्यारोपण) सफलतापूर्वक किया। यह सर्जरी विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण थी, क्योंकि ऋषिकेश निवासी 54 वर्षीय महिला मरीज का 2 वर्ष पूर्व मुम्बई में कोहनी प्रत्यारोपण हो चुका था। दुर्भाग्यवश, इम्प्लांट में समस्या आने के कारण उनका हाथ पूरी तरह से काम करना बंद [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर न्यायाधीशों ने पैदल चलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भीमताल: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला न्यायालय नैनीताल के सभी न्यायाधीश और कर्मचारी अपने आवास से पैदल चलकर कार्यस्थल पहुंचे। इस पहल का उद्देश्य वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करना, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना था।यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश और जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल हरीश कुमार गोयल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। हल्द्वानी और रामनगर स्थित बाह्य न्यायालयों व अन्य विभागों ने भी दिवस मनाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बीनू गुलयानी ने बताया कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

खनस्यूं–रीखाकोट मोटर मार्ग पर पुल का काम दो साल से अधूरा, ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता

भीमताल: खनस्यूं–रीखाकोट मोटर मार्ग पर पुल का कार्य पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरे निर्माण के कारण बनाया गया अस्थायी रास्ता बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता है, लेकिन विभागीय अधिकारी न तो स्थायी समाधान कर रहे हैं और न ही समय पर डायवर्सन बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के पूरे होने की उम्मीद उन्होंने छोड़ दी है। सोमवार को रीखाकोट गांव के लोगों ने अपनी मेहनत से बाइक और पैदल आवागमन के लिए रास्ता तैयार किया, ताकि मंडी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हमारे लिए पद नहीं, संगठन और विकास सर्वोपरी: कमलेश कैड़ा

भीमताल : निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट कमलेश कैड़ा ने कहा कि उन्होंने संगठन के निर्देशों का सम्मान करते हुए ओखलकांडा से क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए भरा नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जनता के आग्रह पर उन्होंने नामांकन किया था, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन मंत्री अजेय कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को समर्थन दिया है।कमलेश कैड़ा ने कहा, “मैं भाजपा की एक सच्ची कार्यकर्ता के रूप में हमेशा जनता की सेवा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एक हफ्ते से बंद बबियाड–दुदुली–अमदो मोटरमार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

भीमताल : भारी बारिश से पिछले एक हफ्ते से बंद पड़े बबियाड–दुदुली–अमदो मोटरमार्ग को अब तक नहीं खोले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर मलबा जमा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लेकिन विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है।क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश टम्टा ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन अखबारों में रोजाना दावा कर रहे हैं कि बारिश में बंद सभी मार्ग खोल दिए गए हैं, जबकि यह सड़क एक सप्ताह से बंद है। स्थिति यह है कि खेतों में पड़ी किसानों की फसलें [more…]