Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 7 प्राचार्यों की पदोन्नति

देहरादून। उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विभागान्तर्गत सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों हल्द्वानी, देहरादून, श्रीनगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रूद्रपुर एवं पिथौरागढ़ में प्राचार्य के 7 रिक्त नियमित पदों पर प्रोफेसरों एवं विभागाध्यक्षों को पदोन्नति प्रदान की गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित विभागीय चयन समिति की 23 जुलाई 2025 को सम्पन्न बैठक में की गई संस्तुति के आधार पर, वरिष्ठ शिक्षकों को वेतनमान ₹1,44,200-2,18,200 (लेवल-14) में प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया गया। इन्हें मिली पदोन्नति डॉ. अरुण जोशी डॉ. अजय आर्या डॉ. गीता जैन डॉ. चन्द्र प्रकाश डॉ. चन्द्र मोहन सिंह रावत डॉ. गोविन्द सिंह तितियाल डॉ. अरविन्द कुमार सिंह पदोन्नत प्राचार्य 2 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय में PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कल से

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में सत्र 2025-26 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी। इसको लेकर लेकर आज (कल) से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जायेगा। गढ़वाल विविके अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर, बीएड, बीपीएड एवं पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा में आयोजित की गई थी। बताया कि प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राएं 14 से अगस्त तक समर्थ पोर्टल में पंजीकरण कर सकते है। बताया कि पंजीकरण के दौरान विश्वविद्यालय के परिसरों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों का चयन करना अनिवार्य होगा। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धामी कैबिनेट में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार के सचिवालय में आहूत मंत्रिमंडल की बैठक में अग्निवीर सेवा पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण समेत 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट के फैसले अग्निवीर सेवा पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण को मंजूरी। धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में संशोधन कर और धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त बना दिया है। नए कानून के तहत सजा 10 साल से बढ़ाकर 14 साल और कुछ विशेष मामलों में तो यह सजा 20 साल तक दी जा सकती है। इसके अलावा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने केदारपुरम में योगा पार्क समेत कई विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून नगर निगम के अंतर्गत केदारपुरम में योगा पार्क एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने एआई चैटबॉट ‘निगम सारथी’ लॉन्च किया और हरित नीति के डोक्यूमेंट का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने पर एक पेड़ माँ नाम के नाम के तहत रूद्राक्ष का पौधा रोपा, जो सरकार द्वारा चलाये गये बृहद पौधारोपण अभियान के तहत  नगर निगम क्षेत्र देहरादून के अन्तर्गत इस वर्ष रोपा गया एक लाखवां पौधा था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सम्मान सेनानियों और कर निरीक्षकों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में अंडरग्राउंड बिजली लाइन के लिए 547 करोड़ मंजूर

देहरादून। गंगानगरी ऋषिकेश में प्रमुख बाजारों और मार्गों पर बिजली लाइन अंडरग्राउंड की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने 547 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। ऋषिकेश कुंभ क्षेत्र (गंगा कॉरिडोर) में विद्युत लाइनों के भूमिगतीकरण तथा ऋषिकेश, हरिद्वार एवं देहरादून में विद्युत प्रणाली को स्वचालित (स्काडा) किए जाने हेतु प्रस्तावित डी.पी.आर. के सापेक्ष केंद्र सरकार से कुल रू० 547.83 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। बिजली लाइन भूमिगत किए जाने से ऋषिकेश शहर के नागरिकों को विशेष सुविधा मिलेगी। इससे भीड़ भरे बाजारों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

‘हर घर तिरंगा’ अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें। साथ ही तिरंगे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हरमन माइनर डिग्री कॉलेज भीमताल के बी.एड., बी.ए. और बी.एससी. छात्रों ने किया नाम रोशन

भीमताल : कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में हरमन माइनर डिग्री कॉलेज भीमताल के बी.एड., बी.ए. और बी.एससी. पाठ्यक्रम के छात्रों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। बी.एड. में अंकित उपाध्याय ने 84.65 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, सौम्या पांडे ने 84.35 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और सविता रावल ने 84.24 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बी.एड. छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता पाकर कॉलेज का मान बढ़ाया। बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर में शिद्रा खान और दिया आर्या, जबकि चतुर्थ सेमेस्टर में ज्योति पलेरिया, काजल जेठा, श्रद्धा आर्या और मरियम [more…]

उत्तराखण्ड

भारी बारिश का रेड अलर्ट, नैनीताल जिले के स्कूल-कॉलेज बंद

13 अगस्त को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश भीमताल: लगातार हो रही भारी बारिश और 13 अगस्त को भी अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित आपदा जोखिमों—जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव—को देखते हुए जनपद नैनीताल के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार, 13 अगस्त को एक दिन का अवकाश रहेगा। उन्होंने संबंधित शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रदेशभर में चैकडैम और बैराज के लिए अगले 5 वर्षों का प्लान तैयार किया जाए: मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई सहित जलश्रोत एवं नदी पुनर्जीवीकरण प्राधिकरण के साथ प्रदेश में बैराज, चैकडैम एवं जलाशयों आदि के निर्माण एवं संतृप्तिकरण की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेशभर में चैकडैम और बैराज के लिए अगले 5 वर्षों का प्लान तैयार किया जाए। साथ ही, टाईमलाईन के साथ कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। मुख्य सचिव ने सिंचाई, लघु सिंचाई एवं जलश्रोत एवं नदी पुनर्जीवीकरण प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चैकडैम और बैराज से प्रदेशभर को संतृप्त किया जाना [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के 6 राजनैतिक दलों की मान्यता रद्द, 11 को कारण बताओ नोटिस जारी

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आरयूपीपी) को डीलिस्ट कर दिया है। 9 अगस्त 2025 को भारत निर्वाचन आयोग ने यह आदेश जारी किया है। डीलिस्ट किए गए 6 दलों में वो दल शामिल हैं जिन्होंने बीते 6 वर्षों से ना तो चुनाव लड़ा है और ना ही भौतिक सत्यापन में उनके कार्यालयों का कोई पता मिला है। आयोग ने डीलिस्टेड किए 6 आर.यू.पी.पी. को आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिन के भीतर अन्तिम अपील का अतिरिक्त अवसर दिया है। डीलिस्ट दलों में भारतीय जनक्रान्ति पार्टी, जनपद-देहरादून, हमारी जनमंच पार्टी, जनपद-देहरादून, [more…]