Archives
जिला पंचायत अध्यक्षः 10 जिलों में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी जीते, देहरादून में कांग्रेस का कब्जा
देहरादून। उत्तराखंड में 11 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। दस जिलों में 10 जिलों में भाजपा के अधिकृत निर्विरोध जीत हासिल की, वहीं कांग्रेस ने देहरादून सीट पर जीत हासिल की। जबकि, नैनीताल सीट पर हाईकोर्ट के निर्देश पर चुनाव फिलहाल टाल दिया गया है। 18 अगस्त को दोबारा वोटिंग होगी। भाजपा अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों दौलत सिंह बिष्ट (चमोली), रचना बुटोला (पौड़ी), हेमा गैड़ा (अल्मोड़ा), पूनम कठैत (रुद्रप्रयाग), शोभा आर्य (बागेश्वर) ने जीत हासिल की। टिहरी गढ़वाल में इशिता सजवाण, उत्तरकाशी में रमेश चैहान, चंपावत आनंत सिंह अधिकारी, उधम सिंह नगर [more…]
हर घर तिरंगा अभियान हमारे राष्ट्रीय गौरव, एकता और समर्पण का प्रतीक: श्रीप्रकाश सिंह
श्रीनगर। हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्रीनगर शहर के गणमान्य व्यक्तियों से भेंटवार्ता करते हुए इस अभियान से जुड़ने की अपील की गई। कुलपति श्रीप्रकाश सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद श्रीनगर नगर निगम की महापौर आरती भण्डारी, कमलेश्वर मंदिर के महंन्त आशुतोष पुरी, भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णानन्द मैठाणी समेत एक दर्जन से अधिक प्रबुद्ध जनों का स्वागत करते कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमारे राष्ट्रीय गौरव, एकता और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि हर [more…]
संस्कृत भाषा भारतीय ज्ञान-परंपरा की धरोहर: डॉ. विश्वेश वाग्मी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिडला परिसर स्थित संस्कृत विभाग द्वारा संस्कृत सप्ताह महोत्सव मनाया गया। इस उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय व्याख्यानमाला के संयोजक डॉ. विश्वेश वाग्मी ने बताया कि इस व्याख्यानमाला में देश के लगभग 12 राज्यों के विद्वानों और श्रोताओं ने प्रतिभाग किया। डॉ. वाग्मी ने बताया कि संस्कृत सप्ताह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारी जड़ों से जुड़ने का एक अवसर है। इससे भाषा का संरक्षण तो होता ही है, साथ ही युवाओं में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व की भावना भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा भारतीय [more…]
मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 14.20 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल एवं कुमाऊं परिक्षेत्रों के नलकूपों पर विभिन्न क्षमता के सर्वाे वोल्टेज स्टैबलाईजर की आपूर्ति एवं अधिष्ठान की योजना हेतु 1.63 करोड की योजना का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ नगर के कुमोर वार्ड में सीवर लाईन विस्तार की योजना 2.77 करोड़, पिथौरागढ़ नगर के ही बजेटी वार्ड में सीवर लाईन विस्तार की योजना हेतु 2.90 करोड़ तथा पिथौरागढ नगर की विवेकानन्द कालोनी एवं खारकोट वार्ड में सीवर लाईन विस्तार की योजना के लिये भी 2.91 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय में PG कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरु
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा (यूईटी) 2025-26 के अंतर्गत स्नातकोत्तर, बीएड, बीपीएड एवं पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। जिसके लिए पंजीकरण की तिथि 14 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर 19 अगस्त 2025, रात्रि 11:55 बजे तक नियत कि गई है। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ. पी. गुसांई ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण अनिवार्य रूप से करना होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के परिसरों के लिए तथा संबंद्ध महाविद्यालयों के लिए अलग अलग पंजीकरण लिंक समर्थ पॉर्टल पर [more…]
सीएम धामी ने जनप्रतिनिधियों, हजारों युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा का किया नेतृत्व
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाँधी पार्क से जनप्रतिनिधियों, हजारों की संख्या में युवाओं, छात्र – छात्राओं, महिलाओं एवं बच्चों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर ‘भारत मां की जयकार, वंदे मातरम’ की गूंज के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। सीएम ने उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया, विशेषकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (13-15 अगस्त) का शुभारंभ भी किया। राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनों के बीच मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। सीएम ने युवाओं का अभिनंदन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। तिरंगा यात्रा को [more…]
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को मिली संसदीय कार्यमंत्री की जिम्मेदारी.
देहरादून। धामी सरकार ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को संसदीय कार्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।
सुरजीत सिंह पंवार को मिला IPS कैडर
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी सुरजीत सिंह पंवार को सेलेक्ट लिस्ट वर्ष 2024 के सापेक्ष भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्त किया गया है। प्रोन्नत अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (परिवीक्षा) नियमावली, 1954 के सुसंगत नियम के अधीन एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे तथा भारतीय पुलिस सेवा (परिवीक्षा) नियमावली, 1954 के उपनियम-5 (4) के संशोधन 10.05.2011 के अंतर्गत इण्डक्शन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के मतदान की तैयारियां पूरी
देहरादून। उत्तराखंड के 12 जिलों हरिद्वार को छोड़कर में कल गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जिलों में मतदान स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कल 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। जिसके पश्चात मतगणना कार्य किया जाएगा। मतदान एवं मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान और मगणना कार्य के सुचारु और शांतिपूर्ण सम्पादन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान और मतगणना [more…]
